Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल के ये स्थल बनाएंगे आपके मानसून को यादगार

केरल के ये स्थल बनाएंगे आपके मानसून को यादगार

केरल के प्रसिद्ध मानसून डेस्टिनेशन । Best monsoon destination in kerala

"भगवान के अपने देश " के रूप में प्रसिद्ध केरल पर्यटन की दृष्टि से काफी खास माना जाता है, जहां विश्व भर के सैलानी आने की चाहत रखते हैं। वैसे तो यहां साल के किसी भी महीने आकर भ्रमण किया जा सकता है, लेकिन अगर आप इस मानसून यहां का प्लान बनाते हैं तो आप प्रकृति की अद्भुत सौंदर्यता का दीदार करने का सौभाग्य उठा पाएंगे। खासकर मानसून के दौरान केरल निखर सा जाता है, यहां के हरे-भरे स्थल, बैकवाटर और समुद्री तट जीवित हो उठते हैं।

अगर आप भी मानसून को बाधा न बल्कि कुदरत का अनोखा रूप समझते हैं तो यहां की एक ट्रिप का प्लान अपने दोस्तों या परिवार के साथ बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए केरल के उन सबसे खास स्थलों के बारे में जो आपके मानसून को यादगार बनाने का काम करेंगे।

अष्टमुडी झील

अष्टमुडी झील

PC- Arunvrparavur

मानसून में केरल भ्रमण की शुरूआत आप यहां का अष्टमुडी झील से कर सकते हैं। अपने बैकवाटर, हरे-भरे परिदृश्य के साथ यह झील केरल के सबसे खास मानसून डेस्टिनेशन में गिनी जाती है। इस मौसम यहां हाउसबोट की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। एक रिफ्रेशिंग अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

झील की सैर के दौरान आप आसपास के शानदार प्राकृतिक दृश्यों को देख सकते हैं। अगर आप यहां आएं तो यहां की खास आयुर्वेद मालिश का आनंद जरूर उठाएं। ठहरने के लिए आपको यहां किफायती दरो पर रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे।

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी

PC- The.chhayachitrakar

मानसून का आनंद उठाने के लिए आप केरल के अल्लेप्पी की सैर कर सकते हैं। अपने खास समुद्री तटों और पर्यटन आकर्षणों के कारण इस शहर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अल्लेप्पी एक रोमांटिक प्लेस है जहां आप एक हसीन शाम आप अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं।

यहां के बैकवाटर का आनंद उठाने के लिए आप नाव या क्रूज का सहारा ले सकते हैं। यहां वार्षिक नेहरू ट्रॉफी सांप-बोट रेस काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों का काफी ज्यादा ध्यान खींचती हैं। एक आरामदायक अवकाश के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

वर्कला

वर्कला

PC- Kafziel

केरल में मानसून के दौरान आप वर्कला की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। वर्कला सभी प्रकार के प्राकृतिक रत्नों से भरा पड़ा है, जहां आप समुद्री आबोहवा से लेकर शांत बैकवाटर का आनंद उठा सकते हैं। यह खूबसूरत स्थल तिरुवनंतपुरम जिले के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। अगर आप किसी एकांत स्थल को खोज में हैं तो आप यहां आकर अपना एकांत समय एन्जॉय कर सकते हैं।

समुद्र के किनारे बनी चट्टाने लहरों के साथ काफी आकर्षक नजर आती हैं। मानसून को खास बनाने के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यहां अपना शौक पूरा कर सकते हैं।

बेकाल

बेकाल

मानसून के इस हसीन मौसम में आप केरल के बेकाल का प्लान कर सकते हैं। बेकाल एक खास स्थल है जो अपने अद्भुत किलों, मनमोहक समुद्र तटों और हरी-भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। देखने और महसूस करने के लिए यहां बहुत कुछ मौजूद है। ऐसे तो आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं, लेकिन मानसून के दौरान यहां के दृश्य देखने लायक होते हैं। प्रकृति की ताजी सुंगध इस पूरे स्थल को खुशनुमा बना देती है। एक प्रकृति और एकांत प्रेमियों के लिए एक खास गंतव्य है।

बारिश की बौछारों के साथ यहां के दृश्यों को देखना काफी ज्यादा मनोरम एहसास दिलाता है। बेकाल की अद्भुत प्राकृति खूबसूरती के कारण यहां विदेशी सैलानियों की संख्य बढ़ने पर है।

वायनाड

वायनाड

PC- Tanuja R Y

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप मानसून का आनंद उठाने के लिए वायनाड की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां मानसून और वायनाड ट्री हाउस की नरम और आरामदायक दोपहर एक अद्भुत संयोजन है जिसका आनंद आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर ले सकते हैं। यहां के हरे-भरे दृश्य इसे एक रोमांटिक प्लेस बनाने का काम करते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं।

यहां के एक-एक नजारे किसी चित्रकार की कृत्रि नजर आते हैं। अपनी खास भौगोलिक स्थिति के बल पर यह स्थल दूर-दराज के सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। यहां कई प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं जिन्हें आप यहां की यात्रा के दौरान देख सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+