Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिमला के नजदीक पर्यटकों की नजरों से दुपका खूबसूरत स्थल किन्नौर

शिमला के नजदीक पर्यटकों की नजरों से दुपका खूबसूरत स्थल किन्नौर

किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। places to visit in kinnaur himachal pradesh

शिमला से 259 कि.मी की दूरी पर स्थित किन्नौर हिमाचल प्रदेश के उन चुनिंदा स्थलों में गिना जाता है जहां कम ही सैलानी पहुंच पाते हैं। खूबसूरत गावों और प्राकृतिक आकर्षणों का समूह यह स्थल अपने शांत माहौल के लिए जाना जाता है। हिमालच भ्रमण पर निकले ज्यादातर पर्यटक अपनी यात्रा शिमला, कुल्लू-मनाली तक ही सीमित कर लेते हैं। लेकिन बहुत से साहसिक ट्रैवलर्स और प्रकृति प्रेमी ऐसे भी हैं, जो इस पहाड़ी राज्य के छिपे हुए आकर्षणों तक पहुंचना ज्यादा पसंद करते हैं।

किन्नौर कुछ ऐसा ही स्थल है, जो न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्यता बल्कि अपनी अनोखी संस्कृति के बल पर भी यहां आने वाले आगंतुकों को प्रभावित करता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पर्वतीय गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

 नारकंडा

नारकंडा

PC- Gv3101992

हिमाचल के किन्नौर भ्रमण की शरुआत आप शिमला के 150 कि.मी की दूरी पर स्थित नारकोंडा से कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत पहाड़ी गांव है जो अपने मनमोहक वातवरण और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। आकार में भले ही यह बड़ा नहीं है पर यहां का जन्नत का एहसास जरूर करेंगे।

पहाड़ी खूबूसरती का आनंद लेने के लिए यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, हांलाकि अभी भी यह स्थल सैलानियों की भीड़भाड़ से कोसो दूर है। यहां आप हाटू चोटी, स्थानीय झील, नाग देवता मंदिर को देखने न भूलें।

सराहन

सराहन

PC- John Hill

नारकंडा के अलावा आप यहां सराहन गांव की सैर का सुकून भरा आनंद ले सकते हैं। बता दें कि यह गांवपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी संबंध रखता है। यह गांव अपने प्रसिद्ध भीमाकाली माता मंदिर के लिए जाना जाता है। आप यहां पूर्व मुख्यमंत्री के आवास को देख सकते हैं, जहां का गार्डन देखने लायक है। सांगला से सहारन यात्रा के दौरान कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। खासकर आप यहां पहाड़ी खूबसूरती का आनंद जरूर लें।

सांगला

सांगला

PC- Aadrash Bhandari

किन्नौर में आप सांगला की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। सांगला यहां के प्रसिद्ध आर्थिक नगर है, जहां पर्यटको का आवागमन लगा रहता है। यहां स्थित कामरू का किला देखने लायक है। स्थल के इतिहास को समझने के लिए आप इस किले का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा यहां का मंदिर भी देखने लायक है।

अगर आप प्राकृतिक स्थलों को देखने के साथ-साथ कुछ एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहते हैं तो यहां उसकी भी व्यवस्था है। यहां का ट्रेकिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। पहाड़ी सुंदरता के बीच ट्रेकिंग करना काफी रोमांचक एहसास है।

 रिकोंग पिओ

रिकोंग पिओ

PC- Sumita Roy Dutta

किन्नौर के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप रिकोंग पिओ की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जहां आप पहाड़ी सौदर्यता का आनंद लेने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां के आप प्रसिद्ध किन्नौरी शॉल से लेकर किन्नौरी जीरा खरीद सकते हैं। ये दोनो की उत्पाद यहां के खास माने जाते हैं। यहां शॉपिंग करना पर्यटकों का काफी पसंद है। काफी किफायती दामों पर आप कई खूबसूरत चीजें खरीद सकते हैं।

कलपा

कलपा

PC- Amareshwara Sainadh

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पिओ से 5 किमी की दूरी पर स्थित कलपा स्थल की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां से आप किन्नौर कैलाश के अद्भुत दृश्यों का लुफ्त उठा सकते है। इसके अलावा यह स्थल तिब्बती मठ और खूबसूरत मंदिरों के लिए भी जाना जाता है, जहां आप आत्मिक और मानसिक सुख का अनोखा अनुभव ले सकते हैं। प्रकृति और एकांत स्थल के प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी खास माना जाता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+