Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दो दिन में करें ऊटी की सैर, कुछ यूं बनाए प्लान...

दो दिन में करें ऊटी की सैर, कुछ यूं बनाए प्लान...

ऊटी, नीलगिरि पहाड़ियों में बसा एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता व चाय का बागानों के लिए जाना जाता है। हरियाली व सुहावने मौसम में ऊटी किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस लबालब सुंदरता को देखते हुए ही इसे 'हिल स्टेशनों की रानी' भी कहा जाता है।

हरे-भरे मैदानों, चाय-कॉफी के बागानों, झरनों व पहाड़ी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध ऊटी समय बिताने के लिए काफी अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। ऐसे में अगर आप ऊटी घूमने की इच्छा रखते हैं लेकिन समय के अभाव में आप नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊटी की सैर महज दो दिन में पूरी कर सकते हैं।

जी हां, सही सुना आपने "दो दिन में ऊटी की सैर"..। इसके लिए आप कुछ यूं प्लान करें, जिससे आप कम समय में ही ऊटी की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर सकें और एक सुनहरे याद के साथ घर वापसी कर सकें।

ooty

दो दिन में ऊटी की सैर

पहला दिन

सुबह होटल से नाश्ता कर पर्यटक डोड्डाबेट्टा पीक के लिए निकल सकते हैं, ये ऊटी के खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। यह नीलगिरी पर्वत की सबसे ऊंची चोटी भी मानी जाती है। आप यहां गाड़ी की मदद से या फिर ट्रेकिंग करते हुए भी पहुंच सकते हैं। यहां आप डोड्डाबेट्टा व्यू प्वॉइंट से आसपास का नजारा देख सकते हैं।

फिर यहां से महज कुछ ही दूरी पर टी एस्टेट व्यू प्वॉइंट देखने जाए, जहां आपको विशाल चाय का बागान देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां पर एक चाय संग्रहालय और चाय का कारखाना भी है, जिसकी सैर भी आप कर सकते हैं। कारखाने में आप ताजे चायपत्ती की बनी चाय की चुस्की भी ले सकते हैं। कारखाने में कई वैरायटी की चायपत्ती, चॉकलेट और स्मृति चिन्ह व कई सामान भी मिलते हैं, जिसकी खरीददारी भी की जा सकती है।

इसके बाद आप चाहे तो लंच भी कर सकते हैं। फिर आप ऊटी के सरकारी बॉटनिकल गार्डन की सैर पर निकले और यहां की खूबसूरती से अपने कैमरों की रील भरें। रील भरने से याद आया.. अगर आप #REELS के दीवाने हैं तो आप यहां पर रील्स भी शूट कर सकते हैं और अच्छी फोटोग्राफी भी..। अब भाई लोगों को भी तो पता चलना चाहिए कि ऊटी की सैर पर निकले हैं। यहां आपको कई प्रजातियों के पौधे, जड़ी-बूटी व पक्षियां देखने को मिल जाएंगी, जो एक अच्छी याद के साथ शांत वातावरण में समय बिताने के लिए काफी है।

फिर शाम 04:00 बजे तक आराम से ऊटी झील घूमने के लिए पहुंचें। यकीन मानिए झील का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसकी सुंदरता को करीब से देखने के लिए आप बोट सवारी भी कर सकते हैं। बोटिंग के दौरान आप झील व किनारे पर स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। मस्ती के करने के बाद आप यहां के लोकल मार्केट में खरीददारी के लिए भी जा सकते हैं। फिर रात में डिनर कर होटल में आराम करें।

डोड्डाबेट्टा व्यू प्वॉइंट (समय - सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक , प्रवेश शुल्क - 6 रुपया प्रति व्यक्ति , फोटोग्राफी शुल्क - 10 रुपया और वीडियोग्राफी शुल्क - 50 रुपया)

चाय का कारखाना (समय - सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक , प्रवेश शुल्क - निशुल्क)

बॉटनिकल गार्डन (समय - सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 06:30 बजे तक , प्रवेश शुल्क - 15 रुपया प्रति व्यक्ति व 30 रुपया प्रति व्यक्ति)

ऊटी झील (समय - सुबह 09:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक , प्रवेश शुल्क - 13 रुपया प्रति भारतीय सैलानी व 560 रुपया प्रति विदेशी सैलानी)

ooty

दूसरा दिन

सुबह का नाश्ता कर अपने दूसरे दिन की शुरुआत वेनलॉक डाउन्स से करें, जहां अब तक कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। यहां आपको घने जंगल और घास के मैदान देखने को मिलेंगे, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बना देता है। वैसे आपको याद दिला दें कि यहीं पर बॉलीबुड फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' की भी शूटिंग की गई थी।

इससे कुछ ही दूरी पर पाइकारा झरना है, जो बेहद खूबसूरत है। ये झरना मुकुर्ती की चट्टानों से निकलता हुआ पाइकारा झील में मिल जाता है। इस झरने के पास में आप घुड़सवारी और बोटिंग दोनों का अनुभव ले सकते हैं।

इसके बाद आप करीब 12:00 बजे तक सेंट स्टीफंस चर्च पहुंचें, जो काफी प्राचीन माना जाता है। इसकी वास्तुकला विक्टोरियन युग की स्थापत्य शैली में है। इसकी खिड़की और दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग्स भी काफी कमाल है, जो आपकी नजारों को एक बार टिका ही देगी।

ऊटी आने के बाद आपने नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सवारी ना की, तो मजा नहीं आने वाला। इसके विस्टाडोम कोच में बैठकर नीलगिरी पहाड़ियों की सुंदरता को निहारना काफी अच्छा अनुभव माना जाता है, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए ही काफी खास है। ऐसे में आप इस टरेन (ट्रेन) से केट्टी तक पहुंचें। जहां आप केट्टी वैली व्यू प्वॉइंट, सरकारी रोज गार्डन घूमने जा सकते हैं।

अगर आप विस्टाडोम की सवारी नहीं लेना चाहते हैं तो आप सरकारी म्यूजियम भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर भी आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा, जिससे आप काफी चीजों के बारे में जान पाएंगे। यह म्यूजियम शुक्रवार को बंद रहता है।

वेनलॉक डाउन्स (समय - सुबह 08:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक , प्रवेश शुल्क - 10 रुपया प्रति व्यक्ति)

पाइकारा झरना (समय - सुबह 08:30 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक)

सेंट स्टीफंस चर्च (समय - सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 01:00 बजे तक व दोपहर 03:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक)

सरकारी म्यूजियम (समय - सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक , प्रवेश शुल्क - निशुल्क)

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: ooty ऊटी
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+