Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन स्थानों के लिए खास है पश्चिम बंगाल का रिंबिक, जरूर लें अनुभव

इन स्थानों के लिए खास है पश्चिम बंगाल का रिंबिक, जरूर लें अनुभव

रिंबिक के प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य । Places to Visit in Rimbik in West Bengal

रिंबिक पश्चिम बंगाल राज्य का एक छोटा लेकिन शानदार शहर है, जो भारत के छिपे खजाने में गिना जाता है। शानदार पर्वत श्रृंखलाएं, ठंडी हवाओं और खूबसूरत वनस्पतियों के साथ यह गंतव्य दूर-दराज के सैलानियों को यहां आने का आमंत्रण देता है। 'सिंगलिला राष्ट्रीय उद्यान' में स्थित रिंबिक एक आरामदायक गंतव्य है जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।

मानवीय छेड़छाड़ से अलग रिंबिक अपने आगंतुकों को एकांत और शांति प्रदान करता है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा आप यहां ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह स्थल आपके लिए कितना खास है, जानिए यहां कौन-कौन सी शानदार गतिविधियों का आनंद उठाया जा सकता है।

कंचनजंगा का दृश्य

कंचनजंगा का दृश्य

PC- Souviknshm

रिंबिक का मुख्य आकर्षण विशाल पहाड़ों के साथ कंचनजंगा का तारकीय दृश्य है। बर्फ से ढकी पर्वत श्रृखला अपनी ऊंचाई के साथ रिंबिक को खास गंतव्य बनाने का काम करती है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस खास स्थल की सैर का आनंद जरूर उठाना चाहिए। बता दें कि बौद्धों के लिए आध्यात्मिक महत्व के कारण ट्रेकर्स को कंचनजंगा की उच्चतम चोटी पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।

आप यहां से कंचनजंगा के अद्भुत दृश्यों को निहार सकते हैं। नेचर फोटोग्राफी के लिए यह स्थान काफी खास माना जाता है।

 पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

PC- Romitchandrakar

रिंबिक से कुछ किलोमीटर एक अद्भुत प्राकृतिक आकर्षण है, जिसे पद्मजा नायडू हिमालयी जूलॉजिकल पार्क कहा जाता है। यह चिड़ियाघर कई लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के साथ पर्यटकों के मनोरंजन का भी काम करता है। आप यहां अपने परिवार या पार्टनर के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप यहां जंगली जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। यहां के सबसे शानदार जीवों में लाल पांडा और बर्फीला तेंदुआ हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

इनके अलावा आप यहां जंगली भेड़िया और साइबेरियाई बाघों को भी देख सकते हैं। यह इस इलाके का सबसे शानदार चिड़ियाघर माना जाता है।

धिर धाम मंदिर

धिर धाम मंदिर

प्राकृतिक स्थानों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थानों की सैर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप इस शहर में आध्यात्मिक शान्ति की तलाश में हैं, तो यहां से बाहर निकल कुछ किलोमीटर दूर धिरधम मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर अपने अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव के लिए जाना जाता है। जहां आप अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है जो किसी को भी एक पल के लिए आश्चर्यचकित कर सकती है। यह एक बेहद अद्भुत मंदिर परिसर है, जिसमें जटिल नक्काशी और मूर्तियां मौजूद हैं। एक अलग अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

दार्जिलिंग के लिए ट्रेक

दार्जिलिंग के लिए ट्रेक

PC- Man

दार्जिलिंग तक के लिए ट्रेक थोड़ा लंबा और थकाऊ है। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं तो आप रिंबिक से दार्जिलिंग तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। रिंबिक शहर से आपको अपनी यात्रा के दौरान कई रोमांचक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आप प्राकृतिक सुंदरता का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

आप इस दौरान स्थानीय संस्कृति को समझने से लेकर यहां के अन्य आकर्षणों को भी देख सकते हैं। यह ट्रेक रूट साहसिक प्रकृति प्रेमियों के लिए बना है। सफर शुरू करने से पहले आवश्यक सामान जरूर अपने साथ रखें।

 संदकफू के लिए ट्रेक

संदकफू के लिए ट्रेक

PC- Debojyoti Dey

रिंबिक प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप इस साहसिक एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। साफ ताजा हवा के साथ सुंदर चीड़-देवदार के पेड़ यहां के ट्रेकिंग रूट्स को रोमांचक बनाने का काम करते हैं। आप ट्रेकिंग के जरिए रिंमिक से संदकफू का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों से होते हुए यहां का सफर काफी रोमांचक बन जाता है।

आप इस लंबी ट्रेकिंग के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो इस ट्रेक रूट का चयन जरूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+