Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून को यादगार बनाने के लिए जरूर आएं वागामोन

मानसून को यादगार बनाने के लिए जरूर आएं वागामोन

वागामोन के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस । places to visit in vagamon kerala

केरल स्थित वागमोन दक्षिण भारत का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण, मनमोहक आबोहवा और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इडुक्की की सीमा से लगा यह पर्वतीय स्थल प्रकृति और एकांत स्थल की प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं। आज से कुछ साल पहले यह पहाड़ी स्थल एक गुमनाम जिंदगी जी रहा था, लेकिन आज यह दूर-दराज के ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगह बन गया है।

केरल का यह हिल स्टेशन अभी भी व्यावसायीकरण से दूर है, यानी यहां असल कुदरती खूबसूरती का लुत्फ उठाया जा सकता है। व्यस्त जीवन शैली से दूर यह स्थल शानदार अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श विकल्प है। जानिए पर्यटन के लिहाज से वागामोन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है। जानिए यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में।

 देवदार के जंगल

देवदार के जंगल

PC- Jaseem Hamza

वागामोन भ्रमण की शुरुआत आप यहां के खूबसूरत देवदार के जंगल से कर सकते हैं। अगर आप फोरेस्ट प्रेमी हैं तो यहां आ सकते हैं। देवदार के इन जंगलों की खासियत इस बात से लगाई जा सकती है कि यहां के दृश्यों को कई बार फिल्मों में भी दर्शाया जा चुका है। देवदार के जंगल अपने रोमांच और खूबसूरती के बल पर सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करते हैं। ब्रिटिश राज्य के दौरान बसाया गया यह जंगल केरल के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में शामिल है। जंगल के आसपास कई प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं, जिन्हें आप वागामोन भ्रमण के दौरान देख सकते हैं।

वागामोन जलप्रपात

वागामोन जलप्रपात

PC- Jan J George

वागामोन चारो तरफ से प्राकृतिक खजानों से भरा है, जहां आप बेहिसाब कुदरती खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां स्थित वागामोन जलप्रपात चुनिंदा खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। शहर की यात्रा के दौरान आप यहां आस सकते हैं। यह वाटर फॉल ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन इसकी दूधिया धार काफी हद तक आगंतुको को प्रभावित करती है। हरी-भरी वनस्पतियों के बीच निकलता यह झरना काफी खूबसूरत नजर आता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

थांगल परा

थांगल परा

PC- Muhammed Fayiz

वागामोन के प्राकृतिक आकर्षणों में आप यहां के थांगल परा स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। थांगल परा यहां के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है, जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। यह एक धार्मिक और व्यू प्वाइंट स्थल के रूप में जाना जाता है। इस स्थल पर एक बड़ा चट्टानी पत्थर रखा हुआ, जो इस स्थल को एक अलग पहचान देने का काम करता है। जानकारी के अनुसार यह स्थान यहां के किसी सूफी संत हसरत शेख फरीदुद्दीन बाबा का निवास स्थान हुआ करता था।

इडुक्की बांध

इडुक्की बांध

PC- George Abraham Maniyambra

वागामोन के नजदीकी खास स्थलों में आप इडुक्की बांध की सैर का प्लान बना सकते हैं। खूबसूरत पेरियार नदी पर बना यह बांध एक ज्यामितीय चमत्कार है। बांध की आकर्षक संरचना यहां आने वाले सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करती है। इडुक्की बांध केरल के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां पर्यटक आरामदायक समय बिताना पसंद करते हैं। बांध के आसपास के नजारे देखने लायक है। वीकेंड पर यहां का प्लाना बनाया जा सकता है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां जरूर आएं।

वागामोन झील

वागामोन झील

PC- shankar s.

वागामोन के प्राकृतिक आकर्षणों में आप यहां की वागामोन झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह लेक शहर की सीमाओं के भीतर एक शानदार पर्यटन स्थल है। मनमोहक वातावरण और पहाड़ी परिदृश्य के साथ यह झील सैलानियों का यहां आने पर विविश करती है। यह झील ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन आप यहां बोटिंग के साथ अन्य वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। लेक के आसपास का कुदरती दृश्य इसे खास बनाने का काम करता है। पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+