Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर

ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर

By Khushnuma

ग्वालियर सिर्फ इसलिए अहम नहीं है कि यह प्राचीन नगरों में से एक है, बल्कि इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्यूंकि इतिहास में यह एक प्रमुख सांस्कृतिक शहर के रूप में कई सालों से जगमगाता रहा है तथा अपना योगदान देता रहा है। ग्वालियर नगर साहित्य, संगीत, काव्य, चित्रकला, स्थापत्य, शिल्प, हस्तकला, प्रथा-परम्पराओं आदि सभी कलाओं में सर्वोपरि रहा है।
ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ साथ अपने भव्य मंदिरों, प्राचीन महलों और करामाती कलात्मक स्मारकों के लिए विश्व-भर में प्रसिद्ध है जो यहाँ आने वाले पर्यटक को पुरातन यादों में ले जाता है। यही वजह है जो ग्वालियर को हिन्द के किले के हार का मोती कहा जाता है। ग्वालियर में पर्यटकों के लिए बहुत से आकर्षण हैं उनमें से जाने कौन कौन से हैं ग्वालियर के दर्शनीय स्थल।
ग्वालियर के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: ग्वालियर पर्यटन - विरासत का शहर

ग्वालियर दुर्ग

ग्वालियर दुर्ग

यह किला देश के मशहूर व प्रमुख किलों में मोती के समान है। किले की कलात्मक वातुशिल्प कला अद्भुत है। राजा मानसिंह द्वारा इस किले में बनाये गए 'मान मंदिर' को जहां किले का हृदय कहा जाता है, वहीँ गुजरी महल को किले का सर यानी 'ताज' कहा जाता है। ग्वालियर के किले में यूँ तो कर्ण महल, विक्रम महल, कीर्ति मंदिर आदि भी दर्शनीय हैं, लेकिन इन सब में सबसे लोकप्रिय मान मंदिर व गुजरी महल है जिसकी कहानियां व कलात्मकता पर्यटकों को अपनी और लुभाती हैं।
Image Courtesy:YashiWong

सास-बहु का मंदिर

सास-बहु का मंदिर

सास-बहु मंदिर पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है जैसा कि इसका नाम ही है सास-बहु उसी प्रकार इस मंदिर की कला भी निराली है। ग्वालियर में सास-बहू का मंदिर भी विशेष रूप से दर्शनीय है। हालांकि इस मंदिर में अब कोई प्रतिमा नहीं है, फिर भी इसकी कलात्मकता देखने योग्य है।
Image Courtesy:Jolle

मुहम्मद गौस का मक़बरा

मुहम्मद गौस का मक़बरा

यह मक़बरा ग्वालियर का अद्भुत आलीशान मक़बरा है। यह मक़बरा मुगलकाल के कलात्मक शैली का बेहतरीन नमूना है। यह अकबर काल के सूफी संत हज़रत मुहम्मद गौस का मक़बरा है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते हैं।
Image Courtesy:Cropbot

रानी लक्ष्मीबाई का स्मारक

रानी लक्ष्मीबाई का स्मारक

यहाँ घोड़े पर सवार, तलवार ताने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से तेज, ओज और शौर्य की एक वीरोचित शान झलकती अपनी ऐतिहासिक गाथा का बखूबी बखान करती व्यतीत होती है जिसे देख रानी लक्ष्मीबाई की शक्ति और शौर्य का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
Image Courtesy:Shivashree

फूल बाग (गांधी उधान)

फूल बाग (गांधी उधान)

फूल बाग पार्क को गांधी उधान के नाम से जाना जाता है। यहाँ संगमरमर से बनी ऐतिहासिक मोती मस्जिद, राधा कृष्ण का खूबसूरत मंदिर, थियोसोफिकल लॉज, गुरुद्वारा शांति अमन का पैगाम सुनाते हैं। यह बाग़ रानी लक्ष्मीबाई के स्मारक के ठीक सामने महाराजा ग्वालियर द्वारा बनवाया गया था।
Image Courtesy:Magnus Manske

 ग्वालियर कैसे जाएँ

ग्वालियर कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा
ग्वालियर कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट्स,ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारियां
ग्वालियर के लिए देश प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। ग्वालियर में हवाई अड्डा है। यह शहर के केंद्र से केवल 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ से दिल्ली, वाराणसी, जयपुर, आगरा, इंदौर, मुंबई आदि स्थानों के लिए नियमित उड़ानें हैं। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली है जो ग्वालियर से लगभग 320 किमी. की दूरी पर स्थित है।
Image Courtesy:Ajay.0505

रेल मार्ग द्वारा

रेल मार्ग द्वारा

ग्वालियर कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट्स,ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारियां
ग्वालियर रेलवे स्टेशन शहर के मध्य में स्थित है। यह दिल्ली - चेन्नई और दिल्ली - मुंबई रेल लाइन का मुख्य रेलवे स्टेशन है। ग्वालियर सभी प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली आदि से रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। रेल मार्ग द्वारा इस शहर की सैर करना एक सस्ता विकल्प है।
Image Courtesy:Lomita

सड़क मार्ग द्वारा

सड़क मार्ग द्वारा

ग्वालियर कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं फ्लाइट्स,ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारियां
ग्वालियर के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध है। लक्ज़री बसें और टैक्सी या राज्य संचालित बसें भी हमेशा उपलब्ध रहती हैं। दिल्ली, आगरा, इंदौर और जयपुर से भी बसें उपलब्ध हैं। यहाँ अच्छी टैक्सी सुविधा उपलब्ध है जो ग्वालियर और भारत के प्रमुख शहरों के बीच चलती हैं।
Image Courtesy:Jolle

ग्वालियर जाकर कहाँ ठहरें

ग्वालियर जाकर कहाँ ठहरें


अगर आप ग्वालियर जाने की सोच रहे हैं तो बस एक क्लिक करें और पाएं ग्वालियर के होटलों की हर छोटी बड़ी जानकारी
Image Courtesy:LMN1285

ग्वालियर कब जाएँ

ग्वालियर कब जाएँ

ग्वालियर कब जाएँ किस मौसम में जाएँ यह किसी भी पर्यटक का अहम सवाल होता है। बस एक क्लिक करें और पाएं ग्वालियर मौसम की हर जानकारी। ग्वालियर की जलवायु परिस्थितियां चरम होती हैं। यह गर्मियों में बहुत अधिक गर्म और ठण्ड में बहुत अधिक ठंडा होता है। ग्वालियर की सैर के लिए उत्तम समय ठण्ड का मौसम होता है। वे पर्यटक जो ठण्ड के मौसम में इस स्थान की यात्रा करते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ गर्म कपडे ले जाएं।
Image Courtesy:YashiWong

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+