Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वेकेशन जानिये क्या क्या है ख़ास हिमाचल प्रदेश की रंगीन वादियों में

इस वेकेशन जानिये क्या क्या है ख़ास हिमाचल प्रदेश की रंगीन वादियों में

By Staff

दूर-दूर तक फैली हरी-भरी पहाड़ियां, हरे-भरे नर्म मुलायम घास वाले मैदान, कल कल करती नदियां, चांदी की भांति गिरता झरना हिमाचल प्रदेश को खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल करते हैं। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य देख मन यहीं बस जाने को मजबूर करता है। हिमाचल प्रदेश खूबसूरत सफ़ेद रूईनुमा वादियों से घिरा हुआ है जिसके हिम शिखर आसमान से बातें करते हैं, जहाँ की नदियां कल कल करती तेज़ धाराओं से जीवन की सारी थकान हर लेती हैं। आप घंटो तक बैठकर इनकी गति से बातें करते रहेंगे।

तो चलिए इस वेकेशन सैर करते हैं इस हसीन वादियों की जिनको देखकर दिल गुनगुनाने को मजबूर कर देता है। यहाँ आपको गर्म पानी के स्रोत, ऐतिहासिक दुर्ग, हिमालय, नदियां, खूबसूरत तेज़ गति में बहते झरने, प्राकृतिक सौंदर्य आदि देखने को मिलेंगे। तो चलिए सैलानियों का स्वर्ग कहलाने वाली इस जगह की सैर करते हैं।
अब हर यात्रा पर पाइए मुफ्त कूपन्स- 8000 रु. तक की छूट

कांगड़ा

कांगड़ा

कांगड़ा का महत्त्व हिमाचल प्रदेश के सभी दर्शनीय स्थलों में से एक है जहाँ काफी समूह में मंदिर है, जो दर्शनीय हैं। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहाँ किसी भी देवी देवता की मूर्ति नहीं है।

Image Courtesy:John Hill

मंडी

मंडी


मंडी हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख्य नगर तो है ही साथ ही यह भव्य मंदिरों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ तरना देवी का मंदिर मुख्य है।

Image Courtesy:Bot (Magnus Manske)

रिवालसर

रिवालसर

कहा जाता है कि रिवालसर स्थान पर पुरातन में लोमेश ऋषि ने तप किया था। यहाँ के बौध्द व जैन मंदिर ख़ास करके दर्शनीय हैं। यहाँ हर साल माघ शुक्ला सप्तमी, फाल्गुन शुक्ला सप्तमी और वैशाख की पूर्णिमा को मेला लगता है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

Inage Courtesy:John Hill

पाराशर झील

पाराशर झील

पाराशर झील हिमालय की गोद में बसा हुआ एक मनोरम स्थल है जहाँ का आकर्षक पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। इस झील के आस-पास बेहद खूबसूरत मनोरम नज़ारे देखने को मिलते हैं।

Image Courtesy:Ritpr9

रेणुका झील

रेणुका झील

रेणुका झील बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ पिकनिक मनाने का रमणीक स्थल भी है। इस झील के किनारे बैठकर आप आकर्षित मच्छलियों के नज़ारे देख सकते हैं जो अठखेलियां करती हुई आपको अपनी ओर लुभाती रहेंगी।

Image Courtesy:Abhishekjoshi

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+