Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुरी में देखें जगन्नाथ मंदिर और समुद्री तट के आकर्षण दृश्य

पुरी में देखें जगन्नाथ मंदिर और समुद्री तट के आकर्षण दृश्य

By Khushnuma

ओड़िशा राज्य का एक खूबसूरत शहर पुरी ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से महज़ 60 किमी की दूरी पर बसा है। यह खूबसूरत शहर एक व्यापारिक केंद्र होने के साथ रेल टर्मिनल और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहाँ दूर तक फैला समुद्र पर्यटकों का बेहद रोमांचक स्थल है। जहाँ पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।
साथ ही पुरी भगवान जगन्नाथ के मंदिर के लिए विश्व-भर में मशहूर है। जिसके लिए यहाँ श्रद्धालु हज़ारों मीलों दूरी को तय करके अपनी मुरादें और भगवान के दर्शन करने के लिए यहाँ आते हैं। ऐसा माना जाता है कि पुरी भारत के सात सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। तो चलिए इस वेकेशन पुरी की एक यादगार सैर करते हैं।
वीकेंड सेल: क्लिअरट्रिप की ओर से होटल बुकिंग पर 50% की छूट

जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर

पुरी हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यहाँ जगन्नाथ जी के प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं जो दर्शनीय हैं। स्थापित जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग आते यहाँ हैं। ओड़िशा के सबसे बड़े और सबसे मशहूर मंदिरों में से एक जगन्नाथ मंदिर है।
Image Courtesy:Akb001

समुद्र तट

समुद्र तट

पुरी के समुद्र तट का खूबसूरत नज़ारा और दूर दूर तक फैला सौंदर्य वास्तव में लाजवाब है। इस तट पर सूर्योदय के समय झिलमिलाती सूर्य की किरणें ऐसी विपरीत होती हैं मानों समुद्र में इंद्रधनुषी छटा बिखेर रही हों। सूर्योदय के समय समुद्र का दिलकश नज़ारा देखने लायक होता है। यहाँ का अद्भुत नज़ारा देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
Image Courtesy:Sumit1o1

सफ़ेद बालू का मैदान

सफ़ेद बालू का मैदान

यह मैदान पुरी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मैदान में अक्सर बच्चे खेलते मिल जायेंगे। अक्सर यहाँ पर्यटक टहलने और यहां का अद्भुत नज़ारा देखने आते हैं। इस मैदान के पास ही कवि और देशभक्त गोपबन्धुं का स्मारक है। जिसे पर्यटक देखने आते हैं।
Image Courtesy:Aditya Mahar

वायु मार्ग द्वारा

वायु मार्ग द्वारा

पुरी कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं बस कुछ ही सेकंड्स में फ्लाइट्स,ट्रेन,बस और टैक्सी की जानकारियां
भुवनेश्वर हवाई अड्ड़ा सबसे निकटतम हवाई अड्ड़ा है। पुरी से भुवनेश्वर पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है, यह लगभग 56 किमी दूर स्थित है। भुवनेश्वर हवाई अड्ड़ा भारत के तथा ओड़िशा के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हवाई अड्ड़े से पुरी के लिए बसों तथा टैक्सियों की सेवा उपलब्ध है।
Image Courtesy:Aditya Mahar

रेल मार्ग द्वारा

रेल मार्ग द्वारा

पुरी कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं बस कुछ ही सेकंड्स में फ्लाइट्स,ट्रेन,बस और टैक्सी की जानकारियां
पुरी में एक रेलवे स्टेशन है। पुरी से ओड़िशा के प्रमुख स्थानों के लिए एवं भारत के अन्य शहर जैसे कोलकाता, नई दिल्ली, गुवाहाटी, बंगलौर, चेन्नई, आदि के लिए सीधी रेल गाड़ियों की सेवा उपलब्ध है।
Image Courtesy:G-u-t

सड़क मार्ग द्वारा

सड़क मार्ग द्वारा

पुरी कैसे जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें और पाएं बस कुछ ही सेकंड्स में फ्लाइट्स,ट्रेन,बस और टैक्सी की जानकारियां
पुरी शहर अच्छी सड़कों से जुड़ा हुआ है। सरकारी तथा निजी बसों की सेवा ओड़िशा के प्रमुख शहरों से तथा कोलकाता से उपलब्ध है। शहर की सैर के लिए तथा पुरी में अन्य पर्यटन क्रियाकलापों के लिए ओड़िशा पर्यटन विकास निगम(ओ.टी.ड़ी.सी) की ड़ीलक्स बसों की सेवा उपलब्ध है।
Image Courtesy:Aditya Mahar

पुरी आकर पर्यटक कहाँ ठहरें

पुरी आकर पर्यटक कहाँ ठहरें


अगर आप पुरी की यात्रा करना चाहते हैं और सोच रहे हैं की पुरी में आखिर कहाँ ठहरें तो बस एक क्लिक करें और पाएं पुरी के होटलों की जानकारी कुछ ही सेकंड्स में।
Image Courtesy:Onlyjagga

पुरी कब जाएँ

पुरी कब जाएँ

पूरी कब और किस मौसम में जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
पुरी घूमने का सबसे उत्तम समय जून से मार्च तक का है। पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा ज्यादातर जुलाई के महीने में मनाई जाती है। साल के इस समय में अन्य त्योहार भी बहुत श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इसके अलावा, मौसम भी बढ़िया बना रहता है।
Image Courtesy:Slick-o-bot

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+