Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मई जून की छुट्टियों में कीजिये साऊथ इंडिया के 10 पर्यटक स्थलों की सैर

मई जून की छुट्टियों में कीजिये साऊथ इंडिया के 10 पर्यटक स्थलों की सैर

By Khushnuma

हर साल छुट्टियों को ख़ास बनाने के लिए हम कोई न कोई तरकीब सोचते रहते हैं। जो मशहूर जगह होती हैं वहां जाने का प्लान करते हैं, पर क्या इन छुट्टियों के मौसम में आप कुछ रोमांचक तड़का देना चाहेंगे? अगर हाँ तो देर किस बात की बस नीचे की स्लाइड्स में जानिये साउथ इंडिया के 10 पर्यटन स्थलों के बारे में, जिनके नाम आपने सुने तो होंगे लेकिन उनके बारे में शायद ही किसी ने जानना चाहा होगा।

यहाँ आप कुदरत के हर बेहतरीन अंदाज़ से रूबरू होंगे, जहाँ शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य आपको यहीं के गुड़गान गाने को मजबूर कर देगा। संस्कृति, इतिहास, विरासत, समुद्र, हरियाली और परम्पराएँ आदि के रंग में रंग के आप अपनी छुट्टियों को खुशनुमा बना सकते हैं।

वारंगल

वारंगल

दक्षिण पूर्व और उत्तरी तेलंगाना में यह आकर्षक शहर वारंगल भारत के दक्षिण राज्य आंध्रप्रदेश का एक जिला है। यह कभी 12 वीं से 14 वीं ईस्वी के मध्य ककातिया शासकों की राजधानी था।वारंगल राज्य का पाँचवाँ सबसे बड़ा शहर है जिसे एक विशाल चट्टान को काटकर बनाया गया है। यह शहर वास्तुकला और समृद्ध इमारतों से पर्यटकों को अपनी और लुभाता रहा है।
Photo Courtesy: Alosh Bennett

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल बन चूका है जो कभी काला पानी के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता संग्राम के समय काला पानी सेनानियों के लिए भूतग्रह के बराबर था। जिसका नाम सुनते ही कैदियों की जान निकल जाया करती थी। लेकिन आज यह पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान रखता है जो अब भूतग्रह न होकर के तीर्थ स्थलों में माना जाता है।
Photo Courtesy: Sarah_Ackerman

बादामी

बादामी

वातापी के नाम से भी जाना जाने वाला शहर बादामी कर्नाटक के बागलकोट जिले का एक प्राचीन शहर है। यह कभी 6 वीं से 8 वीं शताब्दी तक चालुक्य राजवंश की राजधानी हुआ करता था। बादामी अपनी आकर्षक गुफाओं के लिए के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ गुफाओं के अलावा भगवान शिव जी के तीन मंदिर हैं जो दर्शनीय हैं। बलुआ पत्थरों से घिरा यह स्थल गुफा, मंदिर और किला के लिए विख्यात है।
Photo Courtesy: Karunakar Rayker

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा

बैजवाड़ा और विजयवाड़ा के नाम से जाना जाने वाला यह शहर कृष्णा जिले में स्थित आंध्रप्रदेश का एक प्रान्त शहर है। यह शहर आंध्रप्रदेश राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर के तीनों ओर पानी और एक तरफ पहाड़ी है। यहाँ आप मंदिरों और गुफाओं का एक विशाल संगम देख सकेंगे। यहाँ पर्यटकों के लिहाज़ से बहुत कुछ ख़ास है।
Photo Courtesy: Sarath Kuchi

इरोड

इरोड

तमिलनाडु का शहर इरोड बेहद आकर्षक है यह शहर इरोड जिले का मुख्यालय है। इरोड अपने वस्त्र उद्योग, हथकरघा उत्पादों और तैयार कपड़ों के लिये प्रसिद्ध है। इसलिये इस शहर को भारत के 'टेक्सवैली या लूम सिटी ऑफ इण्डिया' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आप चद्दरें, लुंगियाँ, तौलिये, सूती साड़ियाँ, धोतियाँ, गलीचे और प्रिन्ट किये कपड़े थोक दामों में खरीद सकते हैं। यह शहर तीर्थ यात्रियों के लिए प्रसिद्ध स्थल है।
Photo Courtesy: Magentic Manifestations

बेकल

बेकल

अरब सागर के तटीय किनारों पर शान्ति से स्थित एक छोटा सा शहर बेकल अपने आकर्षणों के कारण पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। बेकल नाम की उतपत्ति ‘बलिअकुलम' से हुई है जिसका अर्थ है 'बड़ा महल'। बेकल एक बेहद खूबसूरत शहर है जो अपनी खूबसूरती से पूरे विश्व का ध्यान अपनी और खींचती है। यहाँ आप बेकल किला, समुद्री आकर्षक आदि को देख सकते हैं।
Photo Courtesy: Andy king50

डिंडीगुल

डिंडीगुल

तमिलनाडु राज्य में स्थित डिंडीगुल एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह शहर पिलानी पहाड़ियों और सुरूमलाई पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। यहाँ आप कई शाही किले और नदियों को देख सकते हैं। यहीं 300 साल पुराना रोमन चर्च है जो दर्शनीय है। डिंडीगुल जाकर आप सिरूमलाई हिल रिजॉर्ट अवश्य जाएँ यह डिंडीगुल का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।
Photo Courtesy: Premnath Thirumalaisamy

अगुम्बे

अगुम्बे

दक्षिण भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान अगुम्बे शिमोगा जिले के तीर्थहल्ली तालुक में स्थित है। इस स्थल को मलनाड प्रदेश भी कहा जाता है। अगुम्बे अपनी खूबसूरती, हरियाली के लिए पर्यटकों को खासा पसंद आता है। इस स्थल पर आप घने जंगल और उन जंगलों में पशु-पक्षी और अनेकों जड़ी-बूटियां देख सकते हैं। यह स्थल ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
Photo Courtesy: Magiceye

देवीकुलम

देवीकुलम

केरल का बेहद खूबसूरत प्राकृतिक स्थल देवीकुलम अपने आकर्षक के लिए विश्व प्रसिध्द है। दूर दूर तक फैली हरी भरी मखमली घास, कल कल बहते झरने, चारों और अद्भुत आकर्षक दृश्य इस स्थल को सबसे अलग बनाते हैं। यह स्थल बैकपैकर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
Photo Courtesy: കാക്കര

माहे

माहे

दक्षिण भारत में पांडिचेरी के संघ राज्य क्षेत्र में स्थित यह शहर बेहद आकर्षक और पर्यटकों के लिये आदर्श स्थल है। माहे में बोट हाउस लोकप्रिय आकर्षक है, जहाँ स्पीडबोट्स,पैडलबोट्स तथा केयाक्स आदि बोट्स का लुफ्त उठाया जा सकता है। यहाँ का वातावरण बेहद शांत रहता है जहाँ सैलानी आना पसंद करते हैं।
Photo Courtesy: Sreejithk2000

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+