Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पूर्वोतर का ऑफ़बीट डेस्टिनेशन- थेनजोल

पूर्वोतर का ऑफ़बीट डेस्टिनेशन- थेनजोल

By Goldi

पूर्वोत्तर भारत में कई खूबसूरत राज्य स्थित है, जिनमे से एक है मिजोरम, जो अपनी अथाह खूबसूरती से पर्यटकों का अपनी ओर आकर्षित करता है। मिजोरम राज्य में थेनजोल एक ऐसा शहर है, जो आज भी 21वीं सदी में आधुनिकरण से दूर और प्रकृति से भरपूर है।

यात्रियों को मिजोरम की यात्रा के दौरान मिजोरम की गोद में बसे थेनजोल की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीबन 43 किमी की दूरी पर स्थित थेनजोल, वर्ष 1961 तक बेहद ही घना जंगल हुआ करता था, जोकि कई वन्य जीवों का घर भी था, लेकिन बाद में वन साफ कर दिये गये, वहां खेती की जाने लगी और फिर बसाया गया। यह माना जाता है कि बेगुअइया सायलो ने 1963 में कभी गांव बनाया था।

यात्रियों के लिए यह एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जोकि वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। थेनजोल पर्यटन में कम, लेकिन लुभावने पर्यटक स्थल हैं। वानतांग झरना मिजोरम में सबसे बड़े झरनों में से एक है, जबकि थेनजोल हिरण पार्क कई प्रकार के हिरणों के लिए घर है। तो बिना देरी किये जानते हैं, थेनजोल में घूमने की खास जगहों के बारे में

वानतांग झरना

वानतांग झरना

Pc: Lpachuau
मिजोरम के ऊंचे झरनों में शुमार वानतांग झरना, भारत के सबसे ऊंचे झरनो में से 13 वें स्थान पर है। यह झरना अन्य झरनों से थोड़ा सा अलग है, क्यों यह झरना दो परतों में बहता है। यह झरना सरछिप से 30 किलोमीटर और आईजोल से 137 किलोमीटर की दूरी पर है। झरने के बारे में कम से कम कहें तो ये शानदार है। आपको बता दें कि वानतांग फॉल्स वना नदी में स्थित है।

थेनजोल हिरण पार्क

थेनजोल हिरण पार्क

किसी समय थेनजोल एक घने जंगल के रूप में जाना जाता था, जिसे बाद में खेती के लिए खत्म कर दिया गया,और लोगों ने यहाँ बसना शुरू कर दिया। हालंकि, थेनजोल में हिरण पार्क हिरणों को एक सुरक्षित स्थान देने के लिए बनाया गया था। आज, थेनजोल हिरण पार्क में करीब 17 हिरण हैं, जिनमें से 11 मादा हैं और 6 नर हैं। उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में रखा जाता है, और केवल सीमाएं उनकी रक्षा करती हैं।

थेनजोल हिरण पार्क गांव के करीब स्थित है और गांव में रहने वाले यात्री आसानी से हिरण पार्क तक चल के जा सकते हैं। हालांकि आइजोल में रहने वाले पर्यटक पहले थेनजोल के गांव तक पहुंचने के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं या बस ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे थेनजोल

कैसे पहुंचे थेनजोल

Pc:R london
थेनजोल का नजदीकी हवाई अड्डा आइजोल हवाई अड्डा है, जोकि इस गांव से करीबन 43 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटक हवाई अड्डे से बस या कैब लेकर सड़क मार्ग द्वारा थेनजोल जा सकते हैं। ज्ञात हो कि आइजोल में लेंगपुई हवाई अड्डा थेनजोल के लिए निकटतम हवाई अड्डा है,जबकि सिलचर रेलवे स्टेशन यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यदि आप सड़क मार्ग द्वारा आ रहे हैं तो आप राष्ट्रीय राजमार्ग 54 द्वारा भी यहां आसानी से पहुँच सकते हैं ।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+