Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शांत वातावरण,मन-भावन वादियां और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है उत्तराखंड

शांत वातावरण,मन-भावन वादियां और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है उत्तराखंड

By Staff

बर्फ से ढके पहाड़, शांत वातावरण, मनमोहक वादियां, सुहाना मौसम, ठंडी हवाएं और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली। ऐसे नज़ारे का अगर आप लुफ्त उठाना चाहते हैं तो उत्तराखंड जरूर जाएं। उत्तराखंड उत्तर भारत का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम ही है। वर्तमान में तो इस उत्तराखंड का शुमार उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों में है जिसकी सुंदरता निहारने दुनिया भर से पर्यटक साल भर आते हैं।

शीतल आबो-हवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाडि़यां ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने यहां अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो। उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ देवों की भूमि भी है। जहाँ हर साल हज़ारों लाखों की तादाद में श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं। 'देवताओं की भूमि' के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है।
जल्दी कीजिये: एक्सपीडिआ की ओर से इस मज़ेदार मार्च में पाइए फ्लाइट बुकिंग पर 50% की छूट

नैनीताल

नैनीताल

इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है, क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है।
Image Courtesy:Ekabhishek

श्री केदारनाथ मन्दिर

श्री केदारनाथ मन्दिर

इस मन्दिर की आयु के बारे में कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, पर एक हजार वर्षों से केदारनाथ एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा रहा है।
Image Courtesy:Tseno Maximov

गंगोत्री

गंगोत्री

गंगोत्री शहर तथा मंदिर का इतिहास अभिन्न रूप से जुड़ा है।
Image Courtesy: Atarax42

यमुनोत्री

यमुनोत्री

देवी यमुना की तीर्थस्थली, यमुना नदी के स्त्रोत पर स्थित है।
Image Courtesy:Guptaele

बद्रीनाथ मन्दिर

बद्रीनाथ मन्दिर

यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप बदरीनाथ को समर्पित है। यह हिन्दुओं के चार धाम में से एक धाम भी है।
Image Courtesy: Guptaele

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा स्वंय में दर्शनीय है। परन्तु, उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी कई ऐसे स्थल हैं जिनका सौन्दर्य सैलानियों के लिए आकर्षण का विषय है।
Image Courtesy:Enjoymusic

ऋषिकेश

ऋषिकेश

हर साल यहाँ के आश्रमों के बड़ी संख्या में तीर्थयात्री ध्यान लगाने और मन की शान्ति के लिए आते हैं।
Image Courtesy:Flickr upload bot

हेमकुंट साहिब

हेमकुंट साहिब

इस दर्शनीय तीर्थ में चारों ओर से बर्फ़ की ऊँची चोटियों का प्रतिबिम्ब विशालकाय झील में अत्यन्त मनोरम एवं रोमांच से परिपूर्ण लगता है।
Image Courtesy:Satbir 4

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

जिसे आम तौर पर सिर्फ फूलों की घाटी कहा जाता है, भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।
Image Courtesy:Kdhenrik

मसूरी

मसूरी

यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में पड़ता है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।
Image Courtesy:Harshanh

देहरादून

देहरादून

देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
Image Courtesy:Roger roger

हरिद्वार

हरिद्वार

प्रकृति प्रेमियों के लिए हरिद्वार स्वर्ग जैसा सुन्दर है। हरिद्वार भारतीय संस्कृति और सभ्यता का एक बहुरूपदर्शक प्रस्तुत करता है।
Image Courtesy:Livefree2013

औली

औली

यहां बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुन्दर दिखाई देती हैं।
Image Courtesy:Talasvi Rana

चकराता

चकराता

चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग में रूचि लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।
Image Courtesy:Nsohanlal

रानीखेत

रानीखेत

रानीखेत में फ़ौजी छावनी भी है और गोल्फ़ प्रेमियों के लिए एक सुन्दर पार्क भी है।
Image Courtesy:Pjoshi260

बागेश्वर

बागेश्वर

यहाँ बागेश्वर नाथ की प्राचीन मूर्ति है जिसे स्थानीय जनता बाघनाथ के नाम से जानती है।
Image Courtesy:Lucio Di Madaura

भीमताल

भीमताल

एक त्रिभुजाकर झील है। नैनीताल की तरह इसके भी दो कोने हैं जिन्हें तल्ली ताल और मल्ली ताल कहते हैं।
Image Courtesy:Manojkhurana

कौसानी

कौसानी

भारत का खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्‍थल। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, खेल और धार्मिक स्‍थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
Image Courtesy:Utkarshsingh.1992

लैंसडाउन

लैंसडाउन

उत्तराखण्ड के पौडी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है।
Image Courtesy:Sanyambahga

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह गौरवशाली पशु विहार है।
Image Courtesy:Ekabhishek

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+