Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समर सीजन में लद्दाख घूमने की है योजना तो प्लान में इन Spots को जरूर करें शामिल

समर सीजन में लद्दाख घूमने की है योजना तो प्लान में इन Spots को जरूर करें शामिल

लद्दाख में पर्यटकों के लिए 3 सीजन होते हैं, समर, मानसून और विंटर। लद्दाख में घूमने जाने वालों के लिए समर सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लद्दाख में मानसून के समय बारिश बमुश्किल 20-25 दिनों तक ही होती है। इसलिए इसे भारत का ठंडा रेगिस्तान कहा जाता है।

ladakh

अप्रैल से लेकर जून महीने तक लद्दाख में समर सीजन होता है जिस दौरान तापमान 5° सेल्सियस से लेकर 25° सेल्सियस के बीच बना रहता है। इसके साथ ही भारत में पहली बार नॉर्दन लाइट्स (ऑरा) का दिखना भी अब लद्दाख जाने की वजहों में शुमार हो चुका है। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो हो सकता है कि अगली बार आपको भी लद्दाख में नॉर्दन लाइट्स का दीदार हो जाए।

अगर आपने समर सीजन में लद्दाख जाने की योजना बनायी है तो इन Spots पर जरूर जाएं

नुब्रा घाटी

Nubra

नुब्रा घाटी और त्सो मोरिरी झील लद्दाख के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है। ये स्पॉट्स गर्मी के मौसम में जाने के लिए बिल्कुल सही होते हैं। अप्रैल-मई के महीने में झील की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इस समय झील के किनारे बैठ का इसे निहारने का आनंद ही अलग होता है।

सुरु घाटी

Gautam buddha

लद्दाख की सबसे हरियाली वाली घाटी सुरु घाटी है, जो कारगिल रोड के पास पेंसी ला के ठीक निकट स्थित है। कारगिल जाने के रास्ते में अगर आपको फोटो खींचने या खींचवाने का शौक है, तो यह घाटी आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। इस घाटी के पास ही कार्त्से खार गांव है जहां 7 फीट ऊंची गौतम बुद्ध की प्रतिमा देखने को मिलेगी।

कारगिल वार मेमोरियल

Kargil War memorial

लद्दाख गये और कारगिल वार मेमोरियल नहीं गये, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 1998-99 के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में इस मेमोरियल को बनाया गया है। इस ममोरियल को पीले बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है। श्रीनगर से लेह जाने के रास्ते में ही आपको कारगिल वार मेमोरियल मिल जाएगा। इस मेमोरियल से टाइगर हिल, तोलोलिंग हाइट्स और बत्रा टॉप का नजारा दिखायी देता है।

द्रास

Drass river

लद्दाख का एक हिल स्टेशन जो कारगिल के निकट स्थित है। यह लद्दाख का एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है जो नेशनल हाइवे (एनएच) 1 पर जोज़ी ला पास और कारगिल के बीच में आता है। यह पर्यटकों के लिए उनका पसंदीदा ट्रेकिंग रुट भी है, जिसे 'द गेटवे टू लद्दाख' भी कहा जाता है। कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले टाइगर हिल और उसके बाद द्रास घाटी पर ही अपना कब्जा जमा लिया था, जिसे भारतीय सैनिकों ने बाद में उनसे छुड़ाया था। सुरु और द्रास नदी का संगम भी देखने लायक होता है।

FAQs
कौन से महीने में लद्दाख बंद होता है?

दिसंबर के महीने में लद्दाख बर्फ से ढका रहता है। यह समय लद्दाख देश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से कटा रहता है और बंद रहता है।

लद्दाख जाने का कितना खर्च होता है?

लद्दाख जाने का खर्च लगभग 40 से 42 हजार रुपये प्रति व्यक्ति होता है। इसके अलावा बच्चों के लिए अलग से खर्च होता है।

लद्दाख कौन से देश में है?

लद्दाख भारत का एक केंद्रशासीत प्रदेश है। यह भारत के विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में आता है जो काराकोरम पर्वत और हिमालय पर्वत के बीच में स्थित है।

लद्दाख कब जाना चाहिए?

गर्मियों के मौसम में लद्दाख अप्रैल से जून के बीच जाना चाहिए। उस समय वहां का तापमान 5° से 25° सेल्सियस के बीच बना रहता है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: ladakh leh kargil
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+