Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के आसपास की ऐतिहासिक जगहें गर्मी की छुट्टियों में समर टूर बसों से घुमे - किराया, रुट और बुकिंग पद्धति

पुणे के आसपास की ऐतिहासिक जगहें गर्मी की छुट्टियों में समर टूर बसों से घुमे - किराया, रुट और बुकिंग पद्धति

गर्मी की छुट्टियों में बाहर कहीं घूमने नहीं जा सकते। लेकिन पूरी छुट्टियां घर में ही बीत जाए, ऐसा भी भला कैसे हो सकता है! आपकी इस उलझन को सुलझाने की जिम्मेदारी उठायी है पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) ने। अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद या प्रकृति प्रेमी है अथवा छुट्टियों में किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाने की इच्छा रखते हैं, तो अब आपकी ये सारी इच्छाएं पूरी होने वाली है।

PMPML ने गर्मी की छुट्टियों का मजा दोगुना करते हुए PMPML ने स्पेशल एयर कंडिशन इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं लॉन्च की है और टिकटों की कीमत तो बिल्कुल बजट में।

pune summer trip

PMPML ने अपने प्रसिद्ध 'पुणे दर्शन' मॉडल के तहत ही इस सेवा को लॉन्च किया है, जिसमें 10 अलग-अलग रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। खास बात है कि सभी टूर गर्मी की छुट्टियों के दौरान हर शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिनों में संचालित होंगे। 10 अलग-अलग रूट्स के लिए बसें छुट्टी के दिनों में सुबह 9 बजे खुलेंगी जो शाम 6.30 बजे अपने-अपने शुरुआती गंतव्य पर लौट आएंगी। यानी पूरा दिन घूमना-फिरना और ढेर सारी मस्ती।

हर टूर पर बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए गाईड भी मौजूद रहेंगे, जो जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

किराया - ₹500 प्रति व्यक्ति

कौन-कौन सी जगहों के लिए होगी टूर -

  • जेजूरी, मोरगांव गणपति और कनीफनाथ किला
  • नारायणपुर और म्हस्कोबा मंदिर
  • सिंहगढ़, पंशेट डैम और गोकुल फ्लावर पार्क
  • नीलकंठेश्वर और ज़पूर्ज़ा फोक आर्ट म्यूजियम
  • प्रती-शिरडी, देहू और गथा मंदिर
  • राजगुरुनगर और अलंदी
  • रामदारा, ठेउर गणपति और प्रयाग धाम
  • हदशी में सत्या साईं बाबा आश्रम
  • बघोली, तुलापुर, रंजनगांव गणपति और भीम कोरेगांव रणस्तंभ
pune pmpml summer trip bus

10 रूट्स जिनपर चलेगी समर ट्रिप बसें -

- रुट 1. हदप्सर गडितार-स्वरगेट-इस्कॉन मंदिर (कोंधवा)-कनिफनाथ किला-मोरगांव गणपति-जेजूरी-सास्वाड-वापस हदस्पर।

- रुट 2. हदप्सर-स्वरगेट-सोपनकाका मंदिर-संगमेश्वर मंदिर (सास्वाड)-नारायणपुर-म्हस्कोबा मंदिर-कोडी-वापस हदस्पर।

- रुट 3. पुणे स्टेशन-डेक्कन-स्वरगेट-शिवश्रुति (अंबेगांव)-स्वामीनारायाण मंदिर-नन्ने-कोंधनपुर-टुकाई माता मंदिर-बनेश्वर-अभयारण्य-बालाजी मंदिर (केटकावले)-स्वरगेट।

- रुट 4. पुणे स्टेशन-डेक्कन-पु.ला.देशपांडे गार्डन-खरवाडे-म्हसोबा मंदिर-नीलकंठेश्वर फूटहिल्स-ज़पूर्राज़ा म्यूजियम-घोटवडे फाटा-वापस पुणे स्टेशन।

- रुट 5. पुणे स्टेशन-डक्कन-खडकवस्ला डैम-सिंहगढ़ बेस-गोकुल फ्लावर पार्क-गोलवाडी-पंशेट डैम-वापस पुणे स्टेशन।

- रुट 6. पुणे स्टेशन-स्वरगेट-हदप्सर-रामदरा-ठेउर गणपति-प्रयागधाम-वापस पुणे स्टेशन।

- रुट 7. पुणे स्टेशन-स्वरगेट-वाघेश्वर मंदिर (वघोली)-वडे बोल्हाई मंदिर-तुलापुर-त्रिवेणी संगम-छत्रपति संभाजी महाराज मेमोरियल (वधु बुद्रुक)-राजनगांव गणपति-भीम कोरेगांव विजय स्तंभ-वापस पुणे स्टेशन।

- रुट 8. पुणे स्टेशन-स्वरगेट-इस्कॉन मंदिर-रावेत- मौर्या गोसावी मंदिर (चिंचवाड)-प्रती शिरडी-शिरगांव-देहुगांव-गाथा मंदिर-भंडारा हिल बेस-स्वरगेट-वापस पुणे स्टेशन।

- रुट 9. स्वरगेट-पौडगांव-सत्य साईं बाबा आश्रम (हदशी)-चिन्मया विभूति ध्यान केंद्र-कोलवान-वापस स्वरगेट।

- रुट 10. स्वरगेट-भोसारी-चकन-राजगुरु मेमोरियल-सिद्धेश्वर मंदिर-राजगुरुनगर-खंडोबा मंदिर (नीमगांव दवदी)-संत दनयानेश्वर समाधी-गजानन महाराज मठ (अलंदी)-वापस स्वरगेट।

टिकट बुकिंग -

इन बसों की टिकट आप पुणे के डेक्कन, पुणे स्टेशन, स्वरगेट, कतराज, हदस्पर, भोसारी, नीगडी और PMC में स्थित PMPML के डिपो से बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप PMPML के को-ऑर्डिनेटर नीतिन गौरव से 9850509862 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

*Punekar news से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: pune travel bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+