Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुनिया भर में मशहूर है पुष्कर की 'कपड़ा फाड़' होली, लाइफ में एक बार जरूर करें एक्सपीरियंस

दुनिया भर में मशहूर है पुष्कर की 'कपड़ा फाड़' होली, लाइफ में एक बार जरूर करें एक्सपीरियंस

तीर्थराज पुष्कर राजस्थान का बेहद छोटा लेकिन पवित्र शहर माना जाता है। पुष्कर झील के इर्द-गिर्द बसा यह शहर मूल रूप से भगवान ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर और पुष्कर मेले की वजह से लोकप्रिय है। लेकिन राजस्थान की सबसे अधिक लोकप्रिय होली भी पुष्कर में ही खेली जाती है।

पुष्कर की होली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी फेमस है। अगर सामान्य होली से कुछ हटकर, दोस्तों के साथ ढेर सारी मस्ती-मजाक वाली होली खेलना चाहते हैं तो आपको पुष्कर की ट्रिप जरूर प्लान करनी चाहिए। पुष्कर की होली Once in a lifetime experience होती है।

pushkar holi

3 दिनों तक चलता है होली का जश्न

पुष्कर में होली 3 दिनों तक खेली जाती है। यहां हर साल होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। पुष्कर में सार्वजनिक होली का आयोजन वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर आयोजित होती है। इस साल 23 मार्च से पुष्कर में होली की शुरुआत होगी।

अगर विदेशी और बाहर से आने वाले मेहमानों संग होली खेलने की इच्छा है, तो इन दोनों जगहों पर ही आपको बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक मिल जाएंगे, जिनके साथ स्थानीय लोग भी जमकर होली खेलते नजर आते हैं।

holi 2024 pushkar

मशहूर है कपड़ा फाड़ होली

आपने कई जगहों पर कुर्ता फाड़ होली के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग गीले रंगों और गुलाल से होली खेलने के लिए एक जगह पर जमा होते हैं और उसके बाद एक-दूसरे के कपड़ों को फाड़ने की अजीब सी होड़ लग जाती है। पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली का नजारा इतना मजेदार होता है कि लोग सुबह से ही अपने सारे काम छोड़कर घर की छतों और बालकनियों पर इस दिलचस्प नजारे को देखने के लिए बैठ जाते हैं।

camel during holi festival

ठंडई नहीं गुलकंद लस्सी का लें स्वाद

पुष्कर में होली पार्टी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है। सबसे खास बात है कि पुष्कर की होली में नशा या अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। भांग एक स्थानीय पेय है, जिसे आमतौर पर सभी शहरों में होली पर पिया और पिलाया जाता है। पुष्कर की सबसे खास बात है कि यहां होली पर लोग ठंडई नहीं बल्कि लस्सी पीते हैं। जी हां, पुष्कर की गुलकंद लस्सी का स्वाद जिसने भी एक बार चख लिया वह इसका दिवाना ही बन जाता है।

decorated camel pushkar holi festival

होली के दौरान पुष्कर में ऊंटों के करतब भी दिखाए जाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी इंसान दांतों तले अपनी ऊंगलियां जरूर दबा लेगा।

कैसे पहुंचे पुष्कर

पुष्कर में कोई एयरपोर्ट नहीं है। इसलिए यहां पहुंचने का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट है, जो पुष्कर से लगभग 130 किमी की दूरी पर मौजूद है। पुष्कर रेलवे स्टेशन पर सिर्फ इंटर स्टेट ट्रेनें ही रुकती हैं। इसके अलावा पुष्कर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर है, जो सड़क मार्ग से पुष्कर से महज आधे घंटे की दूरी पर मौजूद है।

More News

    Read more about: rajasthan pushkar holi travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+