Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षा बंधन 2018 : अपनी बहन के साथ बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

रक्षा बंधन 2018 : अपनी बहन के साथ बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

रक्षा बंधन पर बहन को कराएं इन स्थलों की सैर । tourist palces to visit with sibling on raksha bandhan

कल यानी 26 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में रक्षा बंधन का पावन त्योहार मनाया जाएगा। सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार भाई-बहन के गहरे रिश्ते का प्रतीत माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की सफलता और लंबी उम्र की कामना करते हुए कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई इस दिन अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। दक्षिण भारत के बहुत से स्थानों पर इस त्योहार को अविट्टम या नारियल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। अगर भाई पास न हो तो बहन उन्हें अपनी शुभकामनाओं के साथ राखी भेजती हैं।

भाई इस दिन बहन को तोहफे भी देते हैं। वैसे इस राखी आप क्या अपनी बहन को तोहफा देने जा रहे हैं ? अगर आप इस दिन को खास बनाने चाहते हैं, तो अपनी बहन को निम्नलिखित स्थलों की सैर करा सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के उन चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में जहां आप अपनी बहन के साथ सैर पर जा सकते हैं।

लद्दाख

लद्दाख

इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन के साथ लद्दाख का प्लान बना सकते हैं। लद्धाख जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतर्गत एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी शानदार आबोहवा के लिए जाना जाता है। यहां का ज्यादार सैलानी ट्रेकिंग के लिए आते हैं। यहां की पहाड़ियां काफी ज्यादा रोमांचित करती है। अगर आपकी बहन को साहसिक एडवेंचर पसंद है, तो आप यहां आ सकते हैं।

यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, हालांकि सर्दियां थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। यहां आने का आदर्श समय अप्रैल से सिंतबर के मध्य है। आप यहां अपने फोटोग्राफी के शौक को भी पूरा कर सकते हैं।

 वृंदावन

वृंदावन

PC-Parfen Rogozhin

अगर आपकी बहन को धार्मिक स्थानों की सैर करना ज्यादा पसंद है, आप उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन लेकर आ सकते हैं। वृंदावन भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक स्थलों में गिना जाता है, जो भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है। यह वो पौराणिक स्थान है जहां कृष्ण बाललीलाएं किया करते थे।

यहां बहुत से भव्य मंदिर स्थित हैं, जो श्री कृष्ण और राधा को समर्पित है। आप यहां प्रेम मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बलराम मंदिर आदि की के दर्शन कर सकते हैं। एक यादगार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

कूर्ग

कूर्ग

आप अपनी बहन के साथ दक्षिण भारत की सैर पर भी आ सकते हैं। कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए ज्यादा आदर्श रहेगा, जिसके भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इस प्रशासनिक तौर पर कोडागू के नाम से संबोधित किया जाता है।

पश्चिमी घाट में स्थित यह एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है, जो अपने हरे-भरे चाय के बागान और अन्य कुदरती आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की यात्रा कई मायनों में आपके लिए खास हो सकती है। कूर्ग एक सदाबहार पर्यटन स्थल है, जहां का प्लान आप साल के किसी भी महीने बना सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल

PC-Sanjoy Ghosh

आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन के साथ उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध स्थल नैनीताल आ सकते हैं। नैनीताल अपनी झीलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। पहाड़ों के मध्य बसी यहां की नैनी झील पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। हरा भरा यहां का माहौल एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आदर्श स्थल है।आप यहां बोटिंग का भी रोमांचक अनुभव ले सकते हैं।

नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। लगभग 1938 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैनीताल विश्व भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा आप यहां से हनुमानगढ़ी, काठगोदाम, नौकुचियाताल, भीमताल आदि स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं।

धर्मशाला

धर्मशाला

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप हिमाचल की कांगड़ा जिले के धर्मशाला का प्लान बना सकते है। धर्मशाला अपने प्राकृतिक आकर्षणों, बौद्ध मठों और क्रिकेट के मैदान के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह स्थान आत्मिक और मानसिक शांति के लिए काफी खास माना जाता है। यहां विश्व भर के सैलानी साल भर आते रहते हैं। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+