Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या एयरपोर्ट, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से कैसे पहुंचेंगे राम मंदिर? कितना होगा किराया? जानिए यहां

अयोध्या एयरपोर्ट, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन से कैसे पहुंचेंगे राम मंदिर? कितना होगा किराया? जानिए यहां

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। इस भव्य समारोह को लेकर तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में हैं। 23 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे। अयोध्या को सड़क, हवाई और रेल मार्ग से देश व दुनियाभर से जोड़ दिया गया है।

ayodhya ram mandir uttar pradesh

नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्याधाम और अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अयोध्या यात्रा के समय किया था। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि आप अयोध्या एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड (बस अड्डा) से राम मंदिर तक कैसे पहुंचेंगे!

स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डे से कैसे पहुंचेंगे राम मंदिर?

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी महज 1 किमी है। इस दूरी को आप चाहे तो पैदल ही नाप सकते हैं। 1 किमी का रास्ता पैदल तय में आपको बमुश्किल 15 मिनट का समय लगेगा। साथ ही आप चाहे तो स्टेशन के बाहर से आपको ई-रिक्शा भी मिल जाएगा जो आपको राम मंदिर के मुख्य द्वार पर छोड़ आएगा। अयोध्या स्टेशन से राम मंदिर जाने के लिए रामपथ स्थित टेढ़ी बाजार होकर जाना पड़ता है।

इस दूरी को तय करने के लिए ई-रिक्शा का किराया 10 रूपए होगा। हालांकि राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद इसमें परिवर्तन होने की भी संभावना है। स्टेशन से राम मंदिर तक जाने के लिए कई ट्रैवल एजेंसियां भी अपनी लग्जरी वाहनों के साथ आपको स्टेशन के बाहर तैयार मिलेगी लेकिन उनका किराया ज्यादा हो सकता है। अयोध्या बस अड्डे (स्टैंड) से राम मंदिर की दूरी 3 किमी की है। इस दूरी को भी पैदल तो नापा जा सकता है। अगर आप आराम-आराम से चलते हैं आपको 1 घंटे का समय लग सकता है।

अयोध्या बस अड्डे से राम मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको ई-रिक्शा और ऑटो मिल जाएगा। बस अड्डे से राम मंदिर तक का रास्ता लता मंगेशकर चौहारे से होकर जाना होता है। इस दूरी को तय करने में ई-रिक्शा 20 रूपए का किराया वसूल सकती है। राम मंदिर से अयोध्या के नवनिर्मित एयरपोर्ट की दूरी 7 किमी है। अयोध्या के महर्षी वाल्मीकि इंटरनेशन एयरपोर्ट अयोध्याधाम से राम मंदिर के लिए आपको ऑटो और इलेक्ट्रिक कार मिल जाएगी। इस दूरी को तय करने के लिए ऑटो आपको 80-100 रूपए का किराया वसूल सकते हैं।

ayodhya ram mandir uttar pradesh

इलेक्ट्रिक कार भी कर सकते हैं बुक

अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से मंदिर तक जाने के लिए आप इलेक्ट्रिक कार भी बुक कर सकते हैं। जिला प्रशासन की तैयारी है कि 15 जनवरी तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 200 ईवी वाहन अयोध्या पहुंच जाएं। इनमें से टाटा कंपनी की 12 इलेक्ट्रिक कार अयोध्या में इसी सप्ताह पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए अयोध्या में ईवी परिवहन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। यह सुविधा पूरे अयोध्या क्षेत्र में उपलब्ध होगी। इस सुविधा को व्हाट्सऐप के जरिए ही प्राप्त किया जा सकता है। जल्द ही इसका एक ऐप भी तैयार कर लिया जाएगा जिसे किसी भी आम ऐप की तरह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

कितना होगा इलेक्ट्रिक कार का रेट

  • लखनऊ से अयोध्या : 3000 रुपये एक तरफ
  • अयोध्या में : 0 से 10 किमी की यात्रा 250 रुपये
  • 0 से 15 किमी : 399 रुपये
  • 0 से 20 किमी : 499 रुपये
  • 20 से 30 किमी : 799 रुपये
  • 30 से 40 किमी : 999 रुपये
  • 6 घंटे के लिए बुक करते हैं तो 1500 रुपये
  • 8 घंटे या 80 किमी पर 2000 रुपये

नोट :- रामपथ पर पर्यटकों को इलेक्ट्रिक बस भी मिल जाएगी जो मंदिर के सामने से ही गुजरेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+