Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम नवमी पर अचानक अयोध्या जाने का बन गया प्लान, जानिए बस या ट्रेन से कैसे पहुंचेंगे अयोध्या!

राम नवमी पर अचानक अयोध्या जाने का बन गया प्लान, जानिए बस या ट्रेन से कैसे पहुंचेंगे अयोध्या!

सैंकड़ों सालों बाद इस साल श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का जन्मोत्सव मनाने की खास तैयारियां की जा रही हैं। चैत्र नवरात्रि के मौके पर राम मंदिर के गर्भगृह में चांदी का कलश स्थापित किया गया है। राम मंदिर में 17 अप्रैल को राम नवमी मनाने की सारी तैयारियां प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तर्ज पर ही की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर की सजावट के लिए लगभग 50 क्विंटल देसी और विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। राम जन्मभूमि प्रवेश द्वार पर तोरण बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कनकभवन और हनुमानगढ़ी मंदिर को भी भव्य अंदाज में सजाया जाएगा। 17 अप्रैल को राम नवमी के दिन राम मंदिर एक अद्भूत खगोलिय घटना का साक्षी भी बनने वाला है।

ram navami ayodhya

दोपहर के 12 बजे रामलला का तिलक सूर्य की किरणों से किया जाएगा, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यह सूर्य तिलक लगभग 4 मिनट तक होने वाला है। अगर इन सभी तैयारियों को देखकर आपका भी मन अयोध्या जाने के लिए मचल रहा है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि लास्ट मोमेंट पर अयोध्या कैसे पहुंचे तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

हम आपको बता रहे हैं बस और ट्रेन से अयोध्या कैसे पहुंचे -

दिल्ली से अयोध्या बस द्वारा

दिल्ली से अयोध्या का सफर अगर आप बस से पूरा करना चाहते हैं तो आनंद विहार बस स्टैंड से आपको बस मिल जाएगी। आप UP रोडवेज या फिर वॉल्वो की बुकिंग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस का किराया लगभग ₹1359 होगा, जो आपको राम नगरी अयोध्या पहुंचा देगी।

इसके अलावा दिल्ली के कश्मीरी गेट से आपको कई तरह के निजी बस भी मिल जाएंगी, जिसके लिए आपको लगभग ₹1800 से ₹2000 तक का किराया चुकाना पड़ेगा। बताया जाता है कि ये बस रात को 9-10 के बीच खुलती है जो अगले दिन सुबह 9-10 बजे तक अयोध्या पहुंचा देगी।

निजी या किराए की गाड़ी

दिल्ली से अयोध्या जाने का दूसरा विकल्प निजी गाड़ी या फिर किराए की गाड़ी का हो सकता है। दिल्ली से आगरा होकर लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से अयोध्या पहुंचने में आपको करीबन 9-10 घंटे का समय लग सकता है। हां, अगर आप रास्ते में ज्यादा हॉल्ट लेते हैं या ज्यादा देर रुकते हैं तो यह समय थोड़ा ज्यादा लग सकता है।

रास्ते में आपको टोल टैक्स करीब ₹1200 देना पड़ेगा। गाड़ी के किराए के अलावा 5000-7000 रुपए का पेट्रोल भी भरवाना पड़ सकता है। यानी किराए पर या निजी गाड़ी लेकर दिल्ली से अयोध्या पहुंचने में आपको लगभग 7000-9000 रुपए का खर्च होगा।

ram navami ram mandir ayodhya

ट्रेन भी है विकल्प, पर टिकट मिलना है मुश्किल

अगर आप दिल्ली से अयोध्या ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो आनंद विहार से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) मिल जाएगी। यह सुबह 6.10 बजे खुलकर दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंचती है। इसका किराया ₹1600-3000 के बीच होगा। इसके अलावा दिल्ली से अयोध्या के बीच और भी कई ट्रेन के विकल्प हैं, जिनकी जानकारी हम आगे बता रहे हैं -

अयोध्या एक्सप्रेस (14206)

शाम 6.20 बजे दिल्ली स्टेशन से खुलती है जो अगले दिन सुबह 7.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन का किराया ₹350-950 के बीच हो सकता है।

कैफियत एक्सप्रेस (12226)

रात 8.25 बजे दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन खुलेगी जो अगले दिन सुबह 6.56 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी का किराया ₹390 और एसी 3 का किराया ₹1025 है।

फरक्का एक्सप्रेस (13484)

रात को 9.40 बजे दिल्ली से खुलने वाली यह ट्रेन सुबह 10.21 बजे अयोध्या पहुंचाएगी। इस ट्रेन का किराया ₹360-900 के बीच होता है।

अमृत भारत एक्सप्रेस (15558)

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से दोपहर 3.10 बजे खुलने वाली यह ट्रेन रात 1 बजे अयोध्या पहुंचाएगी।

नोट - ट्रेन, बस या फिर गाड़ी का किराया सामान्य समय के आधार पर दिया गया है। लेकिन राम नवमी के मौके पर अयोध्या जाने वाली ट्रेन व बस में सीट मिलना काफी मुश्किल हो सकता है जिसका असर किराए पर और मांग अधिक होने की वजह से किराए की गाड़ियों का किराए में भी अंतर हो सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+