Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »White Taj के बारे में तो सुना ही होगा, अब जानिए पति प्रेम के समर्पण की कहानी बयां करती Red Taj के बारे में...

White Taj के बारे में तो सुना ही होगा, अब जानिए पति प्रेम के समर्पण की कहानी बयां करती Red Taj के बारे में...

ताजमहल की बात आते ही सभी के मन में आगरा के ताजमहल के बारे में ख्याल आने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आगरा एक नहीं बल्कि दो ताजमहल है। इसमें आश्चर्यचकित होने वाली कोई बात नहीं है। दरअसल, बचपन से हम सभी ने सिर्फ शाहजहां द्वारा बनाए गए ताजमहल के बारे में सुना है, इसीलिए हमें दूसरे ताजमहल के बारे में नहीं पता। लेकिन कोई बात नहीं...आज हम आपको बताएंगे आगरा के दूसरे ताजमहल के बारे में।

आगरा के इस दूसरे ताजमहल की कहानी बिल्कुल ही उल्टी है। दरअसल, इसे एक पत्नी ने अपने पति की याद में बनवाया था। दरअसल, ये एक मकबरा है, जो डच सिपाही विलियम हैसिंग की है, जिसे उनकी पत्नी एलिस ने अपने बेटों की सहायता से बनवाया था। यह मकबरा लाल पत्थर से बना है, यही कारण है कि इसे लाल ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है और खास बात यह भी है कि इसे भी प्यार की निशानी कही जाती है।

red taj, red taj mahal

लाल ताजमहल का इतिहास

ब्रिटिश हुकूमत के दौरान विलियम हैसिंग आगरा के लाल किले की निगरानी में थे और इस दौरान हैसिंग और उनकी पत्नी ने जब आगरा के ताजमहल को देखा, तभी उन दोनों ने ये निर्णय ले लिया था कि जिस किसी की भी पहले मृत्यु होगी, उसकी याद में ताजमहल की तरह ही दिखने वाला इमारत बनवाया जाएगा। ऐसे में जब 21 जुलाई 1803 में हैसिंग की मृत्यु हुई तो उनकी पत्नी ने उनकी याद में इस खूबसूरत इमारत को बनवाया।

सिर्फ लाल और सफेद पत्थरों का है फर्क

आगरा के सफेद संगरमरमर से बना ताजमहल और लाल पत्थर से बने ताजमहल में ज्यादा कोई अंतर तो नहीं। लेकिन दोनों के आकार में आपको थोड़ा अंतर जरूर दिख जाएगा। हालांकि, बाकी सारी चीजें आपको हूबहू एक जैसी ही लगेगी। शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल में शाहजहां और उसकी पत्नी मुमताज का मकबरा है और लाल ताजमहल में भी हैसिंग और उनकी पत्नी एलिस का मकबरा है। इन दोनों को ही प्यार की निशानी कहा जाता है। दोनों के ही निचले हिस्से में एक जैसे तहखाने भी है।

कहां है लाल ताजमहल

इन दोनों ताजमहलों को देखने के बाद आप एक बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि एक बादशाह और एक आम इंसान में क्या फर्क होता है? लाल ताजमहल, आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे के समीप स्थित है, जो कब्रिस्तान के बीचों-बीच है। ऐसे में अगर आप भी आगरा जाने की सोच रहे हैं तो आगरा के इस नायाब खूबसूरत लाल ताजमहल को देखना कतई ना भूलें और अपनी यादों की डायरी एक स्थान इसे भी दें।

कैसे पहुंचें लाल ताजमहल

नजदीकी एयरपोर्ट - खेरिया हवाई अड्डा (13 किमी.)
नजदीकी रेलवे स्टेशन - आगरा कैंट रेलवे स्टेशन (2 किमी.)
नजदीकी सड़क मार्ग - देश के तमाम राजमार्ग आगरा से जुड़े हैं, जिससे आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

More News

    Read more about: agra taj आगरा ताज
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+