Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में ही स्थित ताजमहल की 7 प्रतिकृतियां!

भारत में ही स्थित ताजमहल की 7 प्रतिकृतियां!

कई देशों में ताजमहल की रचना से प्रेरित होकर इसकी नक़ल उतारी गई है!

विश्व के सात अजूबों में शामिल आगरा के ताज महल की कहानी पूरी दुनिया को प्रेरित करती है। कई देशों में तो इस रचना से प्रेरित होकर इसकी नक़ल भी उतारी गई है, जैसे कनाडा, बांग्लादेश, मलेशिया, चीन आदि। इसी तरह भारत में भी कई लोगों ने ताज महल से प्रेरित होकर छोटे-छोटे ताजमहल बना डाले। हालाँकि ये हूबहू ताजमहल की तरह नहीं हैं, अपर इनकी कुछ-कुछ कहानी और थोड़ी सी झलक ताज महल से ज़रूर मिलती जुलती हैं।

आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ प्रतिकृतियों की जानकारी लेकर आये हैं जो ताजमहल से प्रेरित होकर बनाई गई हैं, वो भी अपने ही देश भारत में, जहाँ ताजमहल देश की पहचान भी है।

आगरा में स्थित ताज महल, मुग़ल शासक शाह जहाँ द्वारा उनकी पत्नी मुमताज़ महल की मृत्यु के बाद बनवाया गया था। इसी कहानी से प्रेरित होकर छोटे ताज महल और लाल ताज का भी निर्माण करवाया गया, पर ये निर्माण किसी और ने करवाये। दिलचस्प बात यह है कि महाबत के मक़बरे में भी ताज महल के बुनियादी ढांचे की कुछ समानता नज़र आती है।

तो चलिए आज हम चलते हैं ताज महल के कुछ खूबसूरत प्रतिरूपों के दर्शन करने और जानते हैं उनके निर्माण की दिलचस्प कहानियां!

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा जिसे 'दक्कन के ताज' के नाम से जाना जाता है, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का एक प्रमुख स्मारक है। इस स्मारक की रचना औरंगज़ेब के पुत्र राजकुमार आज़म शाह द्वारा अपनी माँ की याद में करवाई गई थी।

Image Courtesy:Rizwanmahai

बीबी का मक़बरा

बीबी का मक़बरा

सबसे दिलचस्प बात इस रचना की यह है कि जिसने बीबी के मक़बरे का डिज़ाइन तैयार किया, वह कोई और नहीं बल्कि असली ताज महल को बनाने वाले प्रमुख वास्तुकार, उस्ताद अहमद लाहौरी के पुत्र अताह-उल्लाह ही थे।

Image Courtesy:Ankita Das

छोटा ताज महल

छोटा ताज महल

छोटे ताजमहल की कहानी सच में बहुत दिलचस्प और खास है। कहानी यह है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बने इस छोटे ताज महल को एक सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर, फैज़ुल हसन क़ादरी ने अपनी सारी बचत खर्च करके अपनी पत्नी की याद में इस प्रतिकृति का निर्माण किया।

छोटा ताज महल

छोटा ताज महल

आज इसे उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में स्थित 'छोटे ताजमहल' के नाम से जाना जाता है।

हुमायूँ का मक़बरा

हुमायूँ का मक़बरा

हुमायूँ का मक़बरा ताज महल से पुरानी रचना है, जिसे अकबर द्वारा बनवाया गया था। हालाँकि इस रचना का निर्माण लालबलुई पत्थर से किया गया है पर फिर भी यह थोड़ा-थोड़ा असली ताज महल सा प्रतीत होता है।

Image Courtesy:Iamappa

हुमायूँ का मक़बरा

हुमायूँ का मक़बरा

ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का डिज़ाइन हुमायूँ के मक़बरे से ही प्रेरित होकर तैयार किया गया था।

Image Courtesy:Nidhichhibber

महाबत मक़बरा

महाबत मक़बरा

महाबत के मक़बरे का निर्माण जूनागढ़ के नवाब द्वारा किया गया था। यह एक महल-समाधी है जिसका निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया।

Image Courtesy:Geet Shah

महाबत मक़बरा

महाबत मक़बरा

इसमें इस्लाम, हिन्दू और यूरोपियन वास्तुशैली का मिश्रण है। महाबत मक़बरा थोड़ा अजीब सा और अलग सा दिखता है पर इसकी मूल रचना ताज महल से काफ़ी मिलती जुलती है।

Image Courtesy:Arunnimbel

लाल ताज

लाल ताज

लाल ताज एक खास रचना है क्यूंकि इसका निर्माण एक पत्नी द्वारा अपने पति के याद में करवाया गया था। यह एक कब्र है जिसे डच सैनिक जॉन विलियम हेसिंग की याद में उनकी पत्नी ऐन हेसिंग द्वारा बनवाया गया था।

Image Courtesy:Shriom Gautam

लाल ताज

लाल ताज

यह असली ताजमहल की तरह विशाल और भव्य भले ही नहीं है, पर यह छोटी सी रचना भी आगरा की महत्वपूर्ण रचनाओं में से एक है जिसे आप देखना बिलकुल भी ना भूलें।

एतमाद-उद-दौला

एतमाद-उद-दौला

सम्राज्ञी नूरजहां ने अपने पिता की स्मृति में आगरा में एतमाद-उद-दौला का मकबरा बनवाया था। यह उसके पिता घियास-उद-दीन बेग़, जो जहांगीर के दरबार में मंत्री भी थे, की याद में बनवाया गया था।

Image Courtesy:Sumit Roy

एतमाद-उद-दौला

एतमाद-उद-दौला

यमुना नदी के किनारे स्थित बेबी ताज के नाम से मशहूर इस मकबरे की कई चीजे़े ऐसी हैं जिन्‍हें बाद में ताजमहल बनाते समय अपनाया गया था। लोगों का कहना है कि कई जगह यहां की नक्‍काशी ताजमहल से भी ज्‍यादा खूबसूरत लगती है।

Image Courtesy:Sumit Roy

लघु ताजमहल

लघु ताजमहल

आपको बैंगलोर में भी एक छोटा ताजमहल देखने को मिलेगा। एक और व्यक्ति, प्रेम के इस महान प्रतीक से प्रेरित हुआ और अपनी पत्नी की याद में छोटे ताज महल का निर्माण कर डाला।

लघु ताजमहल

लघु ताजमहल

यह छोटा ताजमहल बैंगलोर में जयदेवा अस्पताल के पास ही बन्नेरघाटा मार्ग पर स्थित है।

असली ताज महल

असली ताज महल

चाहे कितनी भी प्रतिकृति बन जाये पर आगरा के असली ताजमहल के आकर्षण और भव्यता को कोई हरा नहीं सकता। इस स्मारक और इसके पीछे की कहानी ने विश्व भर में कइयों को प्रेरित किया है। इसलिए इसमें कोई शक और आश्चर्य की बात नहीं है कि, क्यूँ इसे भारत में स्थित प्यार का सबसे प्रमुख और बड़ा प्रतीक माना जाता है।

Image Courtesy:Dhirad

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+