Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्यपथ पर दिखेंगी 16 राज्यों और 10 मंत्रालयों के टैब्लो, देखिए पूरी लिस्ट

गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के कर्तव्यपथ पर दिखेंगी 16 राज्यों और 10 मंत्रालयों के टैब्लो, देखिए पूरी लिस्ट

देश में संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने की खुशी में इस साल का गणतंत्र दिवस बहुत अलग व अनोखा होने वाला है। इसकी झलक हमें तभी दिख गयी जब दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस रिहर्सल में 16 राज्यों और 10 केंद्रीय मंत्रालयों के टैब्लो प्रदर्शित किये गये जो इस साल 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

इस बारे में विस्तार से बताने से पहले बता दें, इस साल का गणतंत्र दिवस "स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास" की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहने वाले हैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो। सुबह 10.30 बजे से गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो जाएगी, जिसे टीवी चैनल, यूट्यूब चैनल आदि के माध्यम से देशभर में प्रसारित किया जाएगा।

uttar pradesh

परेड में हिस्सा लेने वाले राज्य और उनका थीम

चलिए आपको बताते हैं, कौन से 16 राज्यों के टैब्लो गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हुए कर्तव्यपथ पर चलेंगे और उनका क्या थीम होगा -

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश थीम
मध्य प्रदेश कुनो नेशनल पार्क : चीता की धरती
गोवा गोवा की सांस्कृतिक विरासत
उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत और एडवेंचर स्पोर्ट्स
हरियाणा भागवत गीता को प्रदर्शित
बिहार नालंदा विश्वविद्यालय - स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास
झारखंड स्वर्णिम झारखंड : विरासत और विकास की परंपरा
गुजरात स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास
उत्तर प्रदेश महा कुंभ 2025 - स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास
पंजाब ज्ञान और बुद्धि की धरती
आंध्र प्रदेश एटीकोप्पा बोम्मालु : इको-फ्रेंडली लकड़ी के खिलौने
त्रिपुरा शाश्वत श्रद्धा : त्रिपुरा के 14 देवताओं की पूजा - खर्ची पूजा
कर्नाटक लक्कुंडी : शीला (पत्थर) शिल्प का उद्गम स्थल
पश्चिम बंगाल लक्खी भंडार और लोक प्रसार प्रकल्प : जीवन का सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
चंडीगढ़ विरासत, नवीनीकरण और स्थिरता का संगम
दिल्ली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
दादर नागर हवेली और दमन व दीव दमन आईवरी पक्षी पार्क और कुक्री मेमोरियल - भारतीय नौसेना नाविकों को श्रद्धांजलि
jharkhand republic day

परेड में जिन मंत्रालय के टैब्लो लेंगे हिस्सा

राज्यों के बाद अब जान लेते हैं कि कौन-कौन से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के किस थीम पर सजे टैब्लो गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे और कर्तव्यपथ की झांकी का हिस्सा बनेंगे -

केंद्रीय मंत्रालय/विभाग थीम
सामाजिक न्याय विभाग भारत का संविधान - विरासत और विकास की आधारशिला
जनजातिय मामलों का मंत्रालय जनजातिय गौरव वर्ष
महिला व बाल विकास मंत्रालय व्यापक योजनाओं के तहत महिलाओं और बच्चों की बहुआयामी यात्रा
नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास
ग्रामीण विकास मंत्रालय लखपति दीदी
वित्त मंत्रालय वित्तीय विकास में भारत की उल्लेखनीय यात्रा
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (IMD) आधुनिक विज्ञान जो खराब मौसम की भविष्यवाणी करता है - जीवन और आजीविका को बचाना
पशुपालन विभाग भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लों को सतत ग्रामीण विकास के तौर पर सम्मानित करना
संस्कृति मंत्रालय स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास
CPWD फूलों के टैब्लो के माध्यम से भारत के संविधान के 75 साल पूरे होना
republic day parade

इस साल जहां अधिकांश राज्यों के टैब्लो में देश की विविध संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा, वहीं झारखंड के टैब्लो में दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा औक केंद्र शासित प्रदेश दादर व नागर हवेली और दमन व दीऊ के टैब्लो में भारतीय नौसेना के नाविकों को श्रद्धांजलि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कुछ राज्यों के टैब्लो में महिला सशक्तिकरण और राज्य की विभिन्न परियोजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

More News

    Read more about: republic day 2025 delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+