Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तेज गर्मी से बचना है तो देहरादून में 'डाकूओं की गुफा' में आराम फरमाएं

तेज गर्मी से बचना है तो देहरादून में 'डाकूओं की गुफा' में आराम फरमाएं

तेज गर्मी से परेशान हो चुके हैं या छुट्टी के दिन परिवार के साथ थोड़ा एडवेंचर करने का दिल कर रहा है, दोनों ही स्थिति में डाकूओं की गुफा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। घबराईए मत, हम आपको सच में किसी डाकू की गुफा में जाने के लिए नहीं बल्कि देहरादून के पास स्थित 'रॉबर्स केव' जाने की बात कह रहे हैं।

robbers cave

कहा जाता है कि एक समय यहां खुंखार डाकू सुल्ताना सिंह और मान सिंह छिपा करते थे। लेकिन आज यह जगह पर्यटन स्थल बन चुका है। इस स्थान की देखरेख की जिम्मेदारी अब उत्तराखंड राज्य सरकार उठाती है।

आइए आपको 'रॉबर्स केव' के बारे में विस्तार से बताते हैं :

बीच जंगल में 650 मीटर लंबी है गुफा

gate of robbers cave

'रॉबर्स केव' देहरादून से लगभग 8-10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह गुफा घने जंगल में लगभग 650 मीटर लंबी है। ये गुफाएं इतनी रहस्यमयी हैं कि अंग्रेजों के जमाने में डाकू डाका डालने के बाद इन गुफाओं में छिप जाते थे और उन्हें कोई पकड़ नहीं पाता था। सिर्फ इतना ही नहीं, स्थानीय कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि ये गुफाएं स्वयं आदियोगी भगवान महादेव का निवास स्थान रह चुका है।

दो नाम से जानी जाती हैं गुफाएं

robbers cave

रॉबर्स केव में दो गुफाएं हैं, जिन्हें गुच्छु पानी और इडाकू गुफा कहा जाता है। इन गुफाओं को रॉबर्स केव का नाम ब्रिटिश काल में पड़ा जब अंग्रेजों को चकमा देकर डाकू सुल्ताना सिंह और डाकू मान सिंह इन गुफाओं में छिप जाया करते थे। दोनों गुफाओं के रास्ते रहस्यमयी होने की वजह से वे कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आते थे। इन गुफाओं से होकर पानी की धारा निकलती है जिस वजह से यहां हर समय कम से कम घुटने भर पानी भरा रहता है।

गर्मियों में घुमने की आदर्श जगह

रॉबर्स केव गर्मियों के मौसम में घुमने के लिए आदर्श जगह है। यहां पानी की धारा लगातार बहती रहती है, इसलिए बरसात के मौसम में यह जगह काफी खतरनाक हो जाती है। लेकिन तेज गर्मी के समय परिवार और दोस्तों के साथ यहां पिकनिक पर आ सकते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत है पहाड़ों से होकर बहती पानी की ठंडी धाराएं।

robbers cave

ये धाराएं अचानक पहाड़ों के बीच में प्रकट होती हैं और कुछ मीटर दूर जाकर ना जाने कहां गायब हो जाती हैं। इन धाराओं में नहाकर लोग खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। यहां प्रवेश मुफ्त होता है। इसके साथ आपको यहां वॉशरुम और लॉकर रुम की सुविधा भी मिलती है।

रॉबर्स केव आने का सही समय

robbers cave dehradun

गुच्छु पानी या रॉबर्स केव में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जुलाई के बीच में है। मानसून के शुरुआती दिनों में भी आप यहां आ सकते हैं। रॉबर्स केव सप्ताह के सातों दिन सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक खुली रहती है। अगर आप यहां पिकनिक मनाने के आने वाले हैं तो अपने साथ खाने के हल्के-फुल्के सामान ही लाएं। पानी की मेटल वाली बोतल लेकर चलना ही सही होगा और प्लास्टिक फेंकने के लिए अपने साथ बिन बैग जरूर रखें। याद रखें किसी भी पर्यटन स्थल को स्वच्छ बनाएं रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी होती है।

कैसे पहुंचे रॉबर्स केव

file photo

रॉबर्स केव देहरादून से 8 किमी दूर है। अगर आप बस से आना चाहते हैं तो आपको अनरवाला गांव तक आना होगा। वहां से रॉबर्स केव महज 1 किमी का ट्रेक होता है। रॉबर्स केव का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून स्टेशन है और हरिद्वार इसका सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो यहां से करीब 33 किमी दूर है। रॉबर्स केव जाते समय अपने साथ एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े और तौलिया जरूर लेकर जाएं। लोग अक्सर पानी की धाराओं में फिसलकर गिर पड़ते हैं। इसलिए ऐसे वाटर प्रुफ और मजबूत पकड़ वाले जूते ही पहनकर जाएं।

FAQs
क्या रॉबर्स केव में फोटोग्राफी की अनुमति है?

रॉबर्स केव में फोटो खींचने पर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन यहां पानी की धाराएं लगातार बहती रहती हैं, इसलिए फोटोग्राफी करते समय अपने कदम काफी संभलकर रखें। वर्ना पानी की धारा में फिसलकर गिरने से आपके साथ-साथ आपका फोन और कैमरा  बर्बाद हो सकता है। 

रॉबर्स केव कब खुला रहता है?

रॉबर्स केव या गुच्छु पानी सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। यह सुबह 7 बजे खुलता है और शाम को 6 बजे बंद होता है। यहां आप पूरा दिन पिकनिक मना सकते हैं।

क्या रॉबर्स केव में आग जलाने पर प्रतिबंध है?

रॉबर्स केव में बॉनफायर की अनुमति नहीं है। हालांकि आप चारकोल ग्रिल या छोटी आग जला सकते हैं। आग को एक अज्वलनशील सतह पर जलानी होगी और ज्वलनशील वनस्पति से यह कम से कम 5 फीट की दूरी पर होनी चाहिए।

रॉबर्स केव कहां है?

रॉबर्स केव जिसे स्थानीय तौर पर गुच्छु पानी के नाम से जाना जाता है, उत्तराखंड राज्य में है। यह गुफा देहरादून से 8 किमी दूर है। इसका उपयोग ब्रिटिश काल में डाकू अपने छुपने के लिए किया करते थे।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: dehradun uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+