Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »काम से थोड़ा वक्त निकालकर वाइफ के साथ यहां मनाएं छुट्टियाँ

काम से थोड़ा वक्त निकालकर वाइफ के साथ यहां मनाएं छुट्टियाँ

क्या आप काम में इतने व्यस्त है, कि आप अपने प्रियजनों के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं। तो थोड़ा सा वक्त निकालिए और घ्मक्र आइये भारत की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों पर

By Goldi

क्या आप काम में इतने व्यस्त है, कि आप अपने प्रियजनों के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं। तो जनाब इससे पहले की आपकी बीवी या आपके घरवाले आपसे नाराज हो जाए उससे पहले आपको चाहिए एक छुट्टी, जिसमे आप अपने परिवार के साथ अच्छा सा क्वालिटी टाइम बिता सके, और हां छुट्टी के दौरान काम की टेंशन को अपनी ऑफिस की कुर्सी पर ही छोड़कर आइये।

इसी क्रम में हम आपको अपने लेख के जरिये बताने जा रहे हैं, भारत की कुछ बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में,जहां आप काम से छुट्टी लेकर अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी के साथ रिलैक्स होकर छुट्टियों का आनन्द उठा सकते हैं।

 कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग और कुडागू के नाम से प्रसिद्ध भारत का स्कॉटलैंड बेंगलुरुवासियों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे और हॉलिडे डेस्टिनेशन है।कॉफ़ी के बगानों से भरपूर सुंदर नजारे पेश करता कुर्ग आपमें एक नई उर्जा को संचारित करता है। यकीन मानिए यहां बितायी गयी छुट्टियां आपको जीवन भर के अच्छी यादें देंगी।PC:Rajeev Rajagopalan

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक अपने मनोरम नजारों के साथ साथ भारत की ऊँची चोटी कंचनजंगा के लिए भी जाना जाता है यह जगह बहुत ही जीवंत है,यहां कई संस्कृतियों और परंपराओं के साथ साथ कई खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। गंगटोक का अर्थ है, "पहाड़ी की चोटी" सही मात्रा में शहरीकरण और सांस्कृतिक प्रभावों के साथ, यह जगह वास्तव में बेहद सुंदर है..और वाकई यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।यह हम नहीं आप भी कहेंगे जब आप यहां पहुंचेंगे।PC:soumyajit pramanick

महाबलेश्वर,महाराष्ट्र

महाबलेश्वर,महाराष्ट्र

महाबलेश्वर की पहाड़ी खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य ,प्राचीन मंदिर, घने हरे रंग के जंगल, पहाड़ियों, घाटियों और इसके अलावा खूबसूरत स्ट्रॉबेरी के खेतों आदि के लिए जानी जाती है।

मुंबईवासियों के लिए यह परफेक्ट वीकेंड गेटवे है,जहां शहर की भागदौड़ से दूर कपल्स अपनी छुट्टियों को प्रकृति की गोद में यादगार मना सकते हैं।PC:Nishanth Jois

मुन्नार,केरला

मुन्नार,केरला

दक्षिण भारत में सबसे बड़ी चाय बागानों में से एक, मुन्नार केरल राज्य के सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिलस्टेशन में से एक है। मुन्नार तीन नदियों के किनारे मैडपेट्टी, नल्लथन और पेरियावरू पर स्थित है।

यह जगह प्राकृतिक परिस्थितियों के अलावा जलवायु परिस्थितियों के लिए भी जाना जाती है और इसे दो भागों में विभाजित किया गया है - पुराना मुन्नार और मुन्नार। अगर आप चाय प्रेमी है तो आपको मुन्नार की यात्रा जरुर करनी चाहिए।

दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल

ब्रिटिश शासन के तहत भारत की पूर्व की गर्मियों की राजधानी, दार्जिलिंग देश के लोकप्रिय हिलस्टेशन में से एक है।अपने खूबसूरत चाय बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर सभी क्षेत्रों से लोगों को आकर्षित करता है।

यहां एक और तिब्बत और नेपाल के लोगों की बड़ी संख्या के अलावा गोरखाओं और अन्य राज्यों के अन्य लोग भी रहते हैं। यह जगह की सांस्कृतिक विविधता के बारे में बताता है। यहां से आप कंचनजंगा का एक स्पष्ट दृष्टिकोण देख सकते हैं, जिसे दुनिया में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर माना जाता है और भारत की सबसे ऊँची चोटी।PC:Yoghya

हैवलॉक आइलैंड

हैवलॉक आइलैंड

अपने जादुई तटों और चमकदार टीले,और दक्षिण एशिया में सबसे अच्छे डाइविंग स्थानों में से एक, हैवलॉक एक यात्री के लिए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। सैर करते हुए आप यहाँ के सुन्दर समुंद्री तट, तटों पर बसे छोटे होटल के अलावा खरीददारी भी कर सकते हैं।PC: official site

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+