Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में कोई नहीं बतायेगा..

भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में कोई नहीं बतायेगा..

जाने भारत की खूबसूरत जगहों के बारे में

By Goldi

बचपन में जब मै छोटी थी तो अक्सर मै परिवार के साथ आगरा या फिर नैनीताल घूमने जाती थी..यकीन मानिए कोई भी नई जगह घूमने का मजा सिर्फ पहली बार आता है दूसरी बार हम उसी जगह की यात्रा के उतने उत्साहित नहीं होते जितने की पहली यात्रा के लिए होते हैं...खैर ये बात घरवालों को कौन समझाएं ।

लेकिन जब मैंने अपना कॉलेज पूरा किया उसका खुद से वादा किया अब मै भारत की नयीं और खूबसूरत जगहों का दीदार करूंगी...अब तक मै कई जगहों को घूम चुकी है..इसी क्रम में मैंने कुछ ऐसी जगह भी घूमी जिनके बारे में शायद ही गूगल बाबा भी अआप्को ज्यादा जानकारी दे सके।

आप सोच रहें होंगे कि,फिर मोहतरमा आपको कैसे मालूम..तो जनाब जब आप घूमने निकलेंगे तो नई नई जगहों तक खुद ही पहुंच जाते हैं...तो आइये स्लाइड्स में जानते हैं कुदरत की गोद में बसी इन जगहों के बारे में जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानें इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

खानज़र (हिमाचल प्रदेश)

खानज़र (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के चम्बा ज़िले में स्थित खानज़र को "भारत का स्विटज़रलैंड" भी कहा जाता है। अगर आप झीलें, पहाड़, जंगल आदि जैसी जगहों का मज़ा एक जगह लेना चाहते हैं तो इससे बेहतर जगह कहीं और हो नहीं सकती।

मोकोकचुंग, नागालैंड

मोकोकचुंग, नागालैंड

नागालैंड की संस्कृतिक राजधानी के नाम से जानी जाती मोकोकचुंग नाम की जगह बहुत खूबसूरत है। शुद्ध वारावरण और शहरी शोरगुल से दूर बसी यह जगह कुदरती नजारों से भरपूर है। यहां पर पर्वत,पहाड,नदीयां और कुदरती गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।PC: Limasenla

कनाताल, उत्तराखंड

कनाताल, उत्तराखंड

उत्तराखंज का छोटा-सा शहर कनाताल शहरी चहल-पहल से एक दम दूर है। यहां पर माहौल बेहद शांत रहता है और लोगोें की भीड़-भाड भी नहीं होती। हाइकिंग, आयुर्वेद स्पा और नेचुरल वॉक के लिए यह बैस्ट जगह है।PC: Stuti sharma 09

पोनमुडी, केरल

पोनमुडी, केरल

केरल में पोनमुडी हिल स्टेशन प्राकृति प्रेमियों के लिए बहुत खास है। यहां पर गोल वैली, पेप्पारा वन्यजीव अभ्यारण्य जैसी और भी बहुत सी जगहें देखने को मिलेंगी। यहां पर बहुत से कुदरती पक्षी और जानवर देख सकते हैं।PC: Arunelectra

शोजा, हिमाचल प्रदेश

शोजा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में छोटी-सी घाटी शोजा जालोरी के पास है।यहां पर वॉटर फॉल,तीर्थन वैली,खूबसूरत मौसम, ऊंचे-ऊंचे पहाड और नदीयों का नजारा देखने लायक है। यहां पर कुदरत पूरी तरह मेहरबान है।
PC:Abhineet Khorana

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+