Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अकेले घूमने का है प्लान तो लड़कियों के लिए ये है बेस्ट और सेफ डेस्टिनेशंस

अकेले घूमने का है प्लान तो लड़कियों के लिए ये है बेस्ट और सेफ डेस्टिनेशंस

भारत देश को जितना पवित्र और शांत माना जाता है, उतना ही ये देश तार्किक भी है। यहां जितनी आजादी लड़कों को मिलती है उतनी आजादी लड़कियों को नहीं दी जाती। अधिकतर लोगोंं का कहना होता है कि लड़कियों को घर से अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए। लेकिन जिंदगी जीने का हक तो सभी को है, भगवान को सभी को एकसमान ही बनाकर भेजा है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन सी जगहों पर लड़कियां या महिलाएं जाकर घूम सकती हैं और एंजॉय कर सकती हैं जो उनके सेफ और बेस्ट दोनों साबित हो।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर का एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यहां घूमने के लिए काफी स्थान है, जो आपको इसकी ओर आकर्षित करता है। यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला और पटना वाटरफॉल काफी फेमस जगहों में से एक है। यहां लड़कियों के लिए घूमना काफी सेफ माना जाता है, क्योंकि ये धार्मिक नगरी है और सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी बेहतर है। यहां पर कई आश्रम, ज्ञानपीठ और योगपीठ है, जहां पर भी घूमा जा सकते हैं, जो अद्भुत संस्कृति का प्रतीत है।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल एक शानदार और प्राकृतिक सुंदरता से भरा हिल स्टेशन है। यहां की ताजा हवाएं, आकर्षक पहाड़ और मनोरम दृश्य आपको इसकी ओर खींच लाते हैं। नैनीताल, तालों के लिए काफी फेमस है, यहां पर कई ताल है जैसे - राम ताल, लक्ष्मण ताल, सात ताल इत्यादि। इसके अलावा यहां पर नैना देवी का मंदिर, चिड़ियाघर और लवर्स प्लाइंट घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगहों में से एक है। ये हिल स्टेशन महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है।

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख घूमना हर किसी का सपना होता है, यहां की हवाओं में न जाने कौन सी बात है कि लोगों को अपना बना लेती है। यहां की हवाएं, प्राकृतिक दृश्य और मनोरम स्थान काफी अद्भुत है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। यहां ट्रेकिंग करना किसी जन्नत की सैर से कम नहीं है। यहां पर काफी युवा बाइक से आते हैं, इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होती है। ये स्थान जितना ही सुंदर दिखता है उतना ही लड़कियों के लिए सेफ भी माना जाता है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजधानी शिमला का नजारा और यहां के प्राकृतिक दृश्यों के बीच हर किसी का सपना होता है कि वह यहां समय बिताएं। परिवार के साथ समय बिताने के शिमला एक बेहतर डेस्टिनेशन माना जाता है और लड़कियों के लिए ये स्थान काफी सेफ है। यहां लड़कियां ट्रैवेल कर सकती हैं और यहां की वादियों को एंजॉय कर सकती हैं।

जिभी घाटी, हिमाचल प्रदेश

जिभी घाटी, हिमाचल प्रदेश

जिभी घाटी, हिमाचल की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है, जिनकी वादियां, हरे-भरे पेड़ और पहाड़ियां से घिरा है, जो पर्यटकों का खासा आकर्षित करता है। यहां पास से ही तीर्थन नदी गुजरती है, जिसके कारण इसे तीर्थन घाटी भी कहा जाता है। शांति पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए ये स्थान उनके दूसरे घर जैसा है। महिलाओं के घूमने के लिए ये स्थान एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

अल्मोड़ा, कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत नगर है, जो हरे-भरे भूमि, कटीले वृक्ष और बर्फीले पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां वाइल्ड लाइफ के अलावा कई सारे धार्मिक स्थल भी है, जो आपको इसका बनाकर ही छोड़ेंगे। लड़कियों के घूमने के लिए अल्मोड़ा के शानदार डेस्टिनेशन है।

सेठान घाटी, हिमाचल प्रदेश

सेठान घाटी, हिमाचल प्रदेश

मनाली के शोर शराबे से दूर हिमालय की गोद में स्थित सेठान एक छोटा सा गांव है, जो शांतिप्रिय लोगों के लिए एकदम बेस्ट गंतव्य है। साल के बारहों महीने यहां घूमने के लिए यह जगह परफेक्ट है। ये घाटी भी महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित और सुगम्य डेस्टिनेशन है, जहां सर्दी में यहां विंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का और गर्मियों में उत्तर भारत की गर्मी से निजात पाया जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+