Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मॉनसून के दौरान केरल में घूमने की सेफ जगहें, देखें लिस्ट

मॉनसून के दौरान केरल में घूमने की सेफ जगहें, देखें लिस्ट

मॉनसून में घूमना लगभग सभी को पसंद है। छुट्टी के लिए मानसून से बेहतर समय नहीं हो सकता! इस मौसम में आपको हर जगह एक ताजा हरी कालीन बिछी नजर आएगी। कुछ लोग मॉनसून के दौरान इसलिए नहीं घूमना चाहते क्योंकि इस मौसम में कोई घटना न घट जाए। लेकिन आज हम आपको एसी जगहों के बारे में बताएंगे जो मॉनसून के दौरान भी घूमने के लिए सेफ है। आज हम बात करेंगे की। अगर आप इस मॉनसून केरल में हैं तो इन जगहों का रूख जरूर करें। केरल में बहुत सी पहाड़ियाँ, घाटियाँ, नदी के किनारे, जंगल हैं, जो हरे-भरे सौंदर्य से जगमगाते हैं।

केरल पूरे मॉनसून स्वर्गीय जलवायु में रहता है। यहां दिए गए सभी जगहों पर आपको कमाल की खूबसूरती मिलेगी और साथ ही आपको बेहद सुकून मिलेगा।

अलाप्पुझा

Kerala during monsoon

केरल में सबसे अच्छे बैकवाटर का केंद्र है अलाप्पुझा। यह ऐसा स्थान है, जहां लोग हॉलिडे बोट पर आराम कर सकते हैं। इसे एलेप्पी कहा जाता है। इस शहर में तैरते हुए स्टोर से भरा एक व्यापक जलमार्ग नेटवर्क भी है जिस कारण इसे 'ईस्टर्न वेनिस' कहा जाता है। बोटहाउस अलाप्पुझा में सैर के दौरान धान के खेतों को जरूर देखें।
बोटहाउस अलाप्पुझा में कई आसान मार्ग है जैसे एलेप्पी-कुट्टनाड: यह अपने धान के क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है।
एलेप्पी-कुमारकोम: इस क्षेत्र में बहुत सारे लक्ज़री रिसॉर्ट वेम्बनाड झील के किनारे स्थित हैं।
एलेप्पी-अलुमकादावु: यह कोल्लम के पास स्थित एक विशेष रूप से लंबा क्रूज है।

मुन्नार

Kerala during monsoon

मुन्नार का वातावरण अपने पहाड़ों, व्यापक चाय बागानों और आरामदेह जलवायु के लिए जाना जाता है। वहीं मॉनसून के दौरान इसकी हवाओं और धुंध की छतरियों में बेहद सुकून मिलता है। इस शहर में मॉनसून के दौरान भारी वर्षा होती है। मॉनसून में आपको इस साइट की यात्रा निश्चित रूप से करनी चाहिए। जो लोग प्रकृति में खुशी की खोज करना चाहते हैं, उनको यहां अवश्य आना चाहिए।

वायनाड

Kerala during monsoon

अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वायनाड जरूर आएं। केरल में पूरे पहाड़ों में जाने के लिए सबसे आकर्षक और रोमांटिक स्थानों में से एक है वायनाड, क्योंकि यह एक जंगल से घिरा हुआ है।

बेकल

Kerala during monsoon

केरल के सबसे उत्तरी भाग कासरगोड जिले में स्थित है बेकल। यह अपने किले, प्राचीन तटरेखा, रेतीले समुद्र तटों और शांत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां आप एक शांत पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखें, समुद्र तटों पर टालें, कई प्राचीन मंदिरों की यात्रा करें।
लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की तुलना में बेकल में बहुत कम भीड़ होती है, लेकिन यह जगह आपके दिल को आनंद से भर देगा।

अथिरापल्ली फॉल्स

Kerala during monsoon

केरल के त्रिशूर में स्थित, अथिरापल्ली वॉटरफॉल केरल का सबसे आश्चर्यजनक वॉटरफॉल है। मॉनसून के दौरान झरने अपने शक्तीशाली रूप में होते हैं। 80 फीट नीचे गिरते हुए, यह अपनी पूरी ताकत और गरज के साथ होते हैं। ध्यान रखें की आप इसके पूल में खेलते समय सावधानी बरतें क्योंकि चट्टानें बहुत फिसलन भरी हो सकती हैं। इस झरने के पानी के सफेद पर्दे को देखना और उसे नीचे गिरते हुए सुनना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। अथिरापल्ली से थोड़ी दूरी पर वजाचल वॉटरफॉल है। अक्सर अथिरापल्ली वॉटरफॉल और वजाचल वॉटरफॉल के बारे में एक साथ बात की जाती है।

अष्टमुडी झील

Kerala during monsoon

अष्टमुडी झील अपनी आठ नहरों के कारण केरल में घूमने के लिए सबसे प्राचीन स्थानों में से एक है। यह अपने खूबसूरत घरों और हाउसबोट के लिए जाना जाता है। यहां आप किनारों पर नारियल के नीचे बैठ सकते हैं और आयुर्वेदिक मालिश का आनंद ले सकते हैं। हाउसबोट आम तौर पर बैकवाटर के माध्यम से हर दिन लगभग 40-50 किमी की यात्रा कर रहे हैं ताकि कई अलग-अलग दृश्य प्रदर्शित किए जा सकें।

कोवलम

Kerala during monsoon

हरियाली का एक बड़ा क्षेत्र अनगिनत कोकून पेड़ों से घिरा एक शांत तटीय शहर है कोवलम। यहां प्रसिद्ध कोवलम बीच है, जिसे केरल के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना जाता है। हालांकि मॉनसून के मौसम में समुद्र तट पर जाना आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मॉनसून के दौरान कोवलम एक खूबसूरत अनुभव है।

वागामोन

Kerala during monsoon

ट्रेकिंग के लिए मशहूर एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है वागामोन। यह इडुक्की में स्थित है, पीरमेडु के पास है। वागामोन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण, मनमोहक आबोहवा और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। पर्यटक यहां ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग सहित कई गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं।

वेम्बनाड झील

Kerala during monsoon

केरल के कोट्टयम जिले में स्थित है वेम्बनाद झील। यह केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है। यह झील पूरे जिले के पार फैली है। यह झील प्रवासी पक्षियों का घर है। यह पुन्नामुडा कयाल और कोच्चि झील के नाम से भी जानी जाती है। इसके अलावा यहां ओणम के अवसर पर प्रसिद्ध नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है।

नेल्लीयमपथी हिल्स

Kerala during monsoon

केरल में हनीमून के लिए कइ खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। उनमें से एक छोटा और बेहद आकर्षक हिल स्टेशन है नेल्लियमपथी। यह पलक्कड़ जिले में स्थित है। यह पश्चिमी घाटों की गोद में बसा हुआ है। यहां आपको बहुत शांति और सुकून मिलेगा। इस स्थान पर शानदार पलक्कड़ गैप है, जिसके कारण पश्चिमी घाटों में एक आश्चर्यजनक भौगोलिक संरचना दिखाई देती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+