Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की रोमांचक यात्रा!

राजस्थान के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की रोमांचक यात्रा!

अब समय आ गया है कि आप अरावली पर्वत के जंगलों की रोमांचक यात्रा पर जाएँ जिसके अंदर वन्यजीव का वास है। जी हाँ! जैसा कि आपको पता है कि अब वो समय आ चुका है, जब बारिश के मौसम के बाद सारे राष्ट्रीय उद्यान फिर से खुलते हैं। इसी की तर्ज़ पर राजस्थान का सरिस्का बाघ अभ्यारण्य भी इस साल के लिए खुल चुका है।

सरिस्का पहुँचें कैसे?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। पुराने ज़माने में इस क्षेत्र का शिकार करना अलवर जिले की शोभा समझी जाती थी पर सन् 1955 में इसे वन्यजीव आरक्षित भूमि घोषित कर दिया गया और साल 1978 में इसे बाघ परियोजना योजना रिज़र्व का दर्जा दिया गया। उद्यान 866 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

अलवर में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

उद्यान विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों की जातियों से भी भरा हुआ है। जंगलों में कई प्रभावी वृक्ष जैसे ढोक, सालार, गोल, धाक, बेर, बरगद आदि जैसे घने पेड़ों की भरमार है। चलिए आज हम इन वनस्पतियों और वन्यजीवों से भरे सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की रोमांचक सैर पर चलते हैं और भारत के राजसी राज्य राजस्थान की यात्रा को राजसी यात्रा के साथ-साथ रोमांचक यात्रा में बदलते हैं!

सरिस्का में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

जैसा कि यह भारत के सबसे प्रसिद्ध बाघ अभ्यारण्यों में से एक है तो यहाँ सबसे मज़ेदार अनुभव होगा बाघों को देखना। चूँकि यह जंगल काफी घना है इसलिए कभी-कभी इन बाघों को देखना मुश्किल हो जाता है।

Image Courtesy:Lavishdaga

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

पर इसके लिए आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्यूंकि यहाँ के अधिकारियों और सफ़ारी गाइड के पास बाघों को देखने के लिए पूरी जानकारी होती है, मतलब की कब कहाँ पर किस बाघ को आप देख सकते हैं।

Image Courtesy:Rohan664

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

जैसे ही उन्हें जानकारी मिलती है वे आपको उन जगहों पर तुरंत ले जाते हैं जहाँ उन्हें देखा गया है। सरिस्का बाघ अभ्यारण्य के अंदर ही पूर्व महाराजों के शिकार के लिए बनाया गया लॉज स्थित है जो आज होटल सरिस्का पैलेस में तब्दील हो चूका है।

Image Courtesy:Dan Lundberg

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

अगर आप उन बदकिस्मत लोगों में से हैं जो 'अभ्यारण्य के राजाओं' को देखने में सफल नहीं हो पाए हैं, तो घबराइये मत सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आपके लिए देखने के लिए अभी बहुत कुछ बाकि है।

Image Courtesy:Varunsk

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

यह बाघों के साथ-साथ कई अन्य वन्यजीवों और पक्षियों का भी वासस्थल है, जैसे गोल्डन कठफोड़वा, सफ़ेद गले वाला किंगफ़िशर, मोर और बाकि अन्य कई तरह के जंतु और पक्षी।

Image Courtesy:Ca.skgupta1979

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

इस वाइल्डलाइफ सफ़ारी का बिल्ली की इन बड़ी प्रजातियों को भी देखे बिना आप भरपूर मज़े ले सकते हैं, घने हरे-भरे जंगलों की सैर करके जो हम शायद ही फिर कभी देख पाएं।

Image Courtesy:Lavishdaga

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

इस घने जंगल की सैर के दौरान आप अन्य दिलचस्प नज़ारों के मज़े ले पाएंगे, जैसे लंगूरों, चित्तीदार हिरणों, सांभर, धारीदार लकड़बग्घाओं, चिंकारा, जंगली बिल्लियों आदि को देखने के मज़े।

Image Courtesy:Tanishq Jain 662

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में आप क्या-क्या देख सकते हैं?

ऐतिहासिक क़िला, कंकवारी किला भी अभ्यारण्य के मध्य में बसा हुआ है।

Image Courtesy:Swapnilnarendra

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की यात्रा पर कब जाएँ?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की यात्रा पर कब जाएँ?

भारत के कई वन्यजीव अभ्यारण्य मॉनसून के मौसम में बंद रहते हैं। उसी तरह सरिस्का बाघ अभ्यारण्य भी मॉनसून के वक़्त बंद रहने के बाद अक्टूबर से जून के महीने तक खुला रहता है, जो सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की यात्रा का सबसे सही समय है।

Image Courtesy:Sks2610

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

वन्यजीव सफ़ारी वन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान अलग-अलग क्षेत्रों में बंटा हुआ है और वन्यजीव सफ़ारी द्वारा पर्यटकों को इन क्षेत्रों में बाघों को देखने की संभावना से ले जाया जाता है।

Image Courtesy:Sanjay Ojha

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

अच्छा होगा कि आप सफ़ारी की बुकिंग पहले से ही करा लें पर आप जब वहां पहुंचेंगे तब आपको प्रवेश शुल्क और गाइड चार्ज तभी देने होंगे। पर्यटकों को एक खुली हुई जीप एक पर्यटक गाइड के साथ ले जाया जाता है जो आपको अभ्यारण्य के जंगल और जानवरों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Image Courtesy:Nikhil Shanker

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में वन्यजीव सफ़ारी

ये पर्यटक गाइड यहाँ रहने वाले जीव जंतुओं और उनके व्यवहार के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। इसलिए आप उनसे जंगल और जानवरों के बारे में किसी भी तरह का कोई भी प्रश्न कर सकते हैं, वो आपके सारे सवालों का जवाब देंगे।

Image Courtesy:Lavishdaga

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य पहुँचें कैसे?

सरिस्का बाघ अभ्यारण्य पहुँचें कैसे?

दिल्ली से सरिस्का बाघ अभ्यारण्य लगभग 213 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जयपुर से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर। यह दिल्ली से वीकेंड के सैरगाह के लिए अक्टूबर के महीने में सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जो राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है।

Image Courtesy:Shivalir

अलवर में अन्य पर्यटक आकर्षण

अलवर में अन्य पर्यटक आकर्षण

अलवर राजस्थान का सुखद और शांत शहर है। यहाँ सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के अलावा कई अन्य आकर्षक स्थल हैं। अलवर किला, सिलीसेरह लेक पैलेस, भानगढ़ किला, नीलकंठ महादेव मंदिर, बाला क़िला, जैन मंदिर, सिटी पैलेस अलवर, भर्तृहरि मंदिर आदि अलवर के मुख्य पर्यटक स्थल हैं।

Image Courtesy:A Frequent Traveller

More News

    Read more about: india rajasthan travel wildlife alwar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+