Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी से बचना है तो सिक्किम के इस पहाड़ पर घूमने जाएं, साल भर मिलेगी बर्फ

गर्मी से बचना है तो सिक्किम के इस पहाड़ पर घूमने जाएं, साल भर मिलेगी बर्फ

लेह-लद्दाख हो या फिर शिमला-मनाली, हिल स्टेशन का नाम लेते ही सबसे पहले इन्हीं जगहों का नाम याद आता है। लेकिन सिक्किम की ऑफबिट कुछ ऐसी जगहें हैं, जो गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं। इनमें एक जगह तो ऐसी है जहां आपको साल भर बर्फ जमी मिलेगी।

Sikkim

चलिए आपको सिक्किम के कुछ ऑफबिट डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं

गुरुडोंगमार लेक

उत्तर सिक्किम में स्थित गुरुडोंगमार लेक भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित तालाब है। यह 17,800 फुट की ऊंचाई पर स्थित है जहां सामान्य तौर पर तापमान -11° सेल्सियस बना रहता है। यह झील हिंदु और तिब्बति बौद्ध धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इस झील का नाम गुरु रिन्पोछे के नाम पर पड़ा जिन्होंने तिब्बति बौद्ध धर्म की स्थापना की।

Gurudongmar lake

उन्होंने 8वीं सदी में इस झील की यात्रा भी की थी। कहा जाता है कि गुरु रिन्पोछे जब यहां से गुजरे तो लोगों ने उनसे पीने के पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगायी। उन्होंने झील के एक हिस्से को स्पर्श किया और वहां की बर्फ पिघल गयी। कहा जाता है कि आज भी वह हिस्सा कड़ाके की ठंड में भी नहीं जमता है।

काला पत्थर

काला पत्थर कोई पर्वत नहीं बल्कि सिर्फ 10 मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह क्षेत्र माउंट एवरेस्ट की ट्रेकिंग करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां से आपको एवरेस्ट का सीधा और स्पष्ट नजारा दिख सकता है।

Kala patthar

दुनिया का सबसे ऊंचा वेबकैम, माउंट एवरेस्ट वेबकैम यहीं पर स्थित है। काला पत्थर सिक्किम में ऐसा स्थान है, जहां आपको साल के किसी भी समय ढेर सारी बर्फ जरूर मिल जाएगी। इस पर चढ़ाई के लिए किसी क्लाइम्बिंग परमिट की जरूरत नहीं होती है।

बुद्ध पार्क

दक्षिण सिक्किम के रवंगला में स्थित बुद्ध पार्क का निर्माण 2006 से 2013 के बीच किया गया था। करीब 3 एकड़ में फैले इस पार्क के बीचों-बीच 130 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। इसके पास ही तिब्बति बौद्ध धर्म का प्रमुख मठ रलांग मठ भी स्थित है। यहां से आपको कंचनजंघा, माउंट पंडिम, माउंट सिनिओल की चोटियों का मनोरम दृश्य आसानी से दिखेगा।

Buddha park sikkim

रलांग मठ में एक म्यूजियम भी है जहां गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी अन्य कहानियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ पर्यटकों और बौद्ध भिक्षुओं के ध्यान करने की भी व्यवस्था है। पार्क का प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। यह पार्क सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

7 सिस्टर्स वॉटरफॉल्स

गंगटोक से लाचुंग जाने के रास्ते में आपको सेवन सिस्टर वॉटरफॉल देखने को मिलेगा। दूर से देखने पर ही आपको एक के बाद एक 7 झरने बिहड़ जंगलों से नीचे बहती नजर आएगी। यह जगह फोटोग्राफी के शौकिन लोगों को काफी आकर्षित करती है।

Seven Sister Waterfalls

इस जगह पर पर्यटन विभाग ने एक वेटिंग शेड और कैफे भी बनाया हुआ है जहां से लोग इस प्राकृतिक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर सकेंगे। इस जगह पर हर समय ही जाना सुखद होगा लेकिन मानसुन के बाद झरने में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जो इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाती है।

FAQs
सिक्किम में घूमने कब जाना चाहिए?

समर सीजन में मार्च से मई के बीच का समय सिक्किम घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप विंटर सीजन में सिक्किम आना चाहते हैं तो आपके लिए अक्टूबर से मध्य दिसंबर तक का समय सबसे अच्छा होगा।

सिक्किम में किस तरह का भोजन होता है?

सिक्किम का मुख्य भोजन चावल है। यहां नेपाली लोग काफी अधिक संख्या में रहते हैं। इसलिए सिक्किम में चावल और नेपाली भोजन ज्यादा परोसा जाता है।

सिक्किम किन चीजों के लिए प्रसिद्ध है?

सिक्किम अपनी सीनिक ब्यूटी, हरियाली, नदियों और झरनों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के मंदिरों में आपको अद्भुत शांति का अनुभव होगा।

सिक्किम में क्या मशहूर है?

सिक्किम भारत का एकलौता ऐसा राज्य है जहां सैंकड़ों नदियां और झरने है। एक तरह से सिक्किम को झरनों और नदियों का देश कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। सिक्किम में आपको फ्रोजन नदियां और तालाब भी देखने को मिलेंगी।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: sikkim gangtok
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+