Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात का सिल्क सिटी सूरत

गुजरात का सिल्क सिटी सूरत

By Khushnuma

गुजरात का आधुनिक शहर सूरत अपने सिल्क, ब्राकेड हीरा आदि के लिए तो मशहूर है ही साथ ही यह समुद्री बीच और दर्शनीय स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। आज यह शहर मुख्यता कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है इसीलिए तो इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात राज्य के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सूरत आज अपने वस्त्रों और हीरों के लिए जाना जाता है। इस धूमधाम और चमक के पीछे महान ऐतिहासिक महत्व और महिमा का एक शहर है।

अगर आप इस वेकेशन कुछ ख़ास करना चाहते हैं तो गुजरात के इस आकर्षक शहर में अवश्य आएं। यहाँ आपको बहुत कुछ ख़ास मिलेगा जो पर्यटक के लिए बेहद रोमांचक होगा। पारसी अगियारी, मरजन शमी रोज़ा, चिंतामणि जैन मंदिर, वीर नर्मद सरस्वती मंदिर, गोपी तालाब और नव सईद मस्जिद, रांदेर और जामा मस्जिद, नवसारी, बिलिमोड़ा, उधवाड़ा, सूरत महल आदि सूरत में देखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण स्थान हैं। नारगोल, दांडी, दुमस, सुवाली और तीथल आदि सूरत के महत्वपूर्ण समुद्रतट हैं।
ऐक्सपीडिया की तरफ से 50% की छूट

पुराना किला

पुराना किला

पुराना किला 14 वीं शताब्दी में मुहम्मद तुगलक ने बनवाया था। बताया जाता है कि उस समय तुगलक ने आदिवासियों से सुरक्षा के लिए इस किले का निर्माण करवाया था।

Image Courtesy:Pvicktor

हजीरा

हजीरा

हजीरा सूरत का एक बेहद आकर्षक मनोरंजक पिकनिक स्थल है। जहाँ आकर पर्यटक यहीं घंटों तक बैठे रह जाते हैं।

Image Courtesy:Rukn950

उबरट

उबरट

उबरट सूरत का एक बेहद आकर्षक प्राकृतिक सौंदर्य से ढका बीच है। जो अपने अद्भुत दृश्यों से पर्यटकों को रिझाता है। इस बीच की सुनहरी रेत और खजूर के पेड़ देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

Image Courtesy:Marwada

तीथल

तीथल

सूरत का एक और आकर्षक बीच तीथल बेहद खूबसूरत है। यह पिकनिक के लिए एक रमणीक स्थल है। आप यहाँ आकर सूरत की खूबसूरती को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Rukn950

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

सड़क मार्ग द्वारा- सूरत भारत के उन शहरों में से एक है जिनमें फ्लाईओवरों की संख्या अधिकतम है। यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 6, राष्ट्रीय राजमार्ग 8, राष्ट्रीय राजमार्ग 228, सूरत-अहमदाबाद राजमार्ग, उधाना-मुंबई राजमार्ग के माध्यम से राज्य के प्रमुख शहरों और अन्य राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। आधुनिक और आरामदायक, सीएनजी ईंधन वाली एसएमएसएस बस सेवा स्थानीय परिवहन के लिए उपलब्ध है।

रेल मार्ग द्वारा- सूरत रेलवे स्टेशन से सूरत उत्तर भारत के सभी शहरों और उधाना रेलवे जंक्शन के माध्यम से भारत के मध्य भाग के शहरों जैसे नागपुर और अमरावती से जुड़ा है। अगस्त क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई-राजधानी एक्सप्रेस जैसी एक्सप्रेस रेलगाडि़याँ भी उपलब्ध हैं जो सूरत को देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई से भी जोड़ती हैं।

वायु मार्ग द्वारा- सूरत का घरेलू हवाईअड्डा मगदाला में है जो सूरत के दक्षिण पष्चिम में 11कि.मी. दूर स्थित है। इंडियन एयरलाइंस, एयर इंडिया और स्पाइस जेट की सूरत से नियमित उड़ानें हैं जो इसे भारत के बाकी भागों से जोड़ती हैं।

Image Courtesy:Rahul 71144

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+