Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर : 300 रु. में स्पेशल एंट्री, ध्‍यान से समझिए इसे नहीं तो 4 घंटे तक खड़े रहेंगे लाइन में

तिरुपति मंदिर : 300 रु. में स्पेशल एंट्री, ध्‍यान से समझिए इसे नहीं तो 4 घंटे तक खड़े रहेंगे लाइन में

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति मंदिर में सितंबर महीने के लिए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अगर आप सितंबर में तिरुपति दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो मात्र 300 रुपये में होने वाले स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग करना बिल्कुल मत भूलिए।

यह टिकट बुक करने से आपको भगवान तिरुपति के जल्दी दर्शन करने का मौका मिल जाएगा। अगर आप बिना स्पेशल टिकट बुक किये लाइन लगाकर भगवान तिरुपति के दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ध्यान दें, इसके लिए आपको कम से कम 4 घंटों तक तपती धूप और गर्मी में लाइन लगाकर खड़े रहना पड़ सकता है।

कब से शुरू होने वाली है बुकिंग

तिरुमाला तिरुपमति मंदिर में 300 रुपये में सितंबर महीने के लिए स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग 24 जून से यानी ठीक 2 दिन बाद शुरू होने वाली है। इन टिकटों की बुकिंग 24 जून (शनिवार) की सुबह 10 बजे से शुरू होगी। तिरुमाला मंदिर प्रशासन की तरफ से अभी तक बुकिंग कब बंद होगी, इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। अगर आप सितंबर में तिरुपति दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ज्यादा देर ना करते हुए 24 जून को ही मात्र 300 रुपये में स्पेशल एंट्री टिकट बुक कर लें। वर्ना कहीं बाद में कब बुकिंग बंद हो जाए, किसे पता।

कैसे करें बुकिंग

तिरुपति मंदिर में स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् के आधिकारिक वेबसाइट tirumala.org पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन सर्विस के अंतर्गत दर्शन पर क्लिक करना होगा। इस टैब में आपको कई तरह के विकल्प मिलेंगे जिसमें से स्पेशल एंट्री दर्शन को चुनना होगा। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर और उसपर आने वाले ओटीपी से लॉग इन करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद मांगी जाने वाली सूचनाओं को भरना पड़ेगा और सबसे आखिर में रुपये पेमेंट करने का माध्यम चुनकर आपको रुपयों का भुगतान कर देना पड़ेगा।

FAQs
तिरुमाला तिरुपति के सभी टिकट कैसे बुक किये जा सकते हैं?

तिरुमाला तिरुपति के आधिकारिक वेबसाइट tirumala.org पर जाकर आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। इसके बाद अपना ईमेल आईडी व अन्य जानकारियां वहां भरकर अपनी आवश्यकतानुसार टिकट आप बुक कर सकते हैं।

300 रुपये के स्पेशल एंट्री टिकट से तिरुपति दर्शन करने में कितना समय लगता है?

तिरुपति मंदिर में 300 रुपये के स्पेशल एंट्री टिकट से भगवान तिरुपति के दर्शन करने में 1.30 से 2 घंटों का समय लग सकता है। जबकि अगर आप लाइन लगाकर भगवान के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कम से कम 4 घंटों का समय लग सकता है। भीड़ ज्यादा होने पर मुफ्त दर्शन करने में 7 से 15 घंटों का समय भी लग जाता है।

तिरुपति मंदिर में स्पेशल दर्शन के लिए 300 रुपये में टिकट कैसे प्राप्त करें?

तिरुमाला तिरुपति मंदिर में 300 रुपये में स्पेशल दर्शन के लिए आपको तिरुपति मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट tirumala.org पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन सर्विस के तहत आप स्पेशल एंट्री टिकट बुक कर सकते हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+