Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत के प्राकृतिक आश्चर्य..जिन्हें देख रह जायेंगी आँखे खुली की खुली

ये हैं भारत के प्राकृतिक आश्चर्य..जिन्हें देख रह जायेंगी आँखे खुली की खुली

भारत की कुछ ऐसी प्राकृतिक खूबसूरत जगहों से रूबरू करा रहें है..जिन्हें एक बार देखने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे।

By Goldi

यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और कला संस्कृति दूर दराज देशों से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है।यहां के मंदिर, बड़े चाय बागान, पहाड़ और समुद्री बीच पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

इसी क्रम में आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी प्राकृतिक खूबसूरत जगहों से रूबरू करा रहें है..जिन्हें एक बार देखने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे। भारत में ऐसी कई जगहें है जो आपने अभी तक नहीं देखी होगी और ये सारे ही स्थान आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाएंगे। इतना ही नहीं ये सभी स्थान किसी के बनाए हुए नहीं है बल्कि ये प्रकृति की एक खूबसूरत देन है।

लिविंग ट्री रूट ब्रिज ऑफ़ चेरापूंजी

लिविंग ट्री रूट ब्रिज ऑफ़ चेरापूंजी

अगर आप कल्पना से परे कुछ देखना चाहते हैं..तो आपको पूर्वोत्तर भारत में स्थित चेरापूंजी चले आइये।यहां काफी घने पेड़ मौजूद है..इन पेड़ो की जड़े और तने काफी लम्बी है जो चारों और फ़ैल गये हैं..जिस से नदी के ऊपर एक बेहद ही खूबसूरत प्रकृति निर्मित पुल बन गया गया है। यह पुल काफी सालो पुराना है..इसपर अप आसानी से चल सकते हैं।

PC:Sujan Bandyopadhyay

कॉलमनर बसाल्टिक लावा, कर्नाटक

कॉलमनर बसाल्टिक लावा, कर्नाटक

यह खूबसूरत पत्थरों की आकृति किसी पहाड़ से नहीं, बल्कि ज्वालामुखी से बनी है। यह बेहद शांत और सुंदर हैं। दरअसल ज्वालामुखी फट जाने के बाद घने चिपचिपे बसाल्टिक लावा के रूप में बाहर निकलता है, जो ठंडा होने पर जम जाते है और विभिन्न रूप ले लेता है।PC: wikimedia.org

बोर्रा केव्स

बोर्रा केव्स

आंध्र प्रदेश के अरकू वैली में अनंतगिरी हिल्स में बनी यहा गुफा सबसे इंडिया की सबसे गहरी गुफा मानी जाती है। यह गुफा 260 फीट गहरी है। इस गुफा की बनावट और पहाड़ की कटाई वाकई देखने लायक है। इस गुफा के ऊपर से मिनरल रिच वाटर निकलता है।PC: Robbygrine

मार्बल रॉक्स, भेड़ाघाट, जबलपुर

मार्बल रॉक्स, भेड़ाघाट, जबलपुर

जबलपुर के नजदीक स्थित भेड़ाघाट में मार्बल रॉक्स पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पहाड़ के चारों तरफ नर्मदा नदी बहती है। यह पहाड़ तीन किमी तक फैला हुआ है। इन मार्बल रॉक्स पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह बेहद सुंदर और आकर्षक लगता है। अगर आपको इस पहाड़ की खूबसूरती देखनी है तो इसके लिए रात के समय आएं।

PC:Sandyadav080

लोकतक लेक, मणिपुर

लोकतक लेक, मणिपुर

क्या आपने कभी तैरती हुई झील के बारे में सुना है?जी हां यह झील कहीं और नहीं बल्कि उत्तर पूर्व भारत की सबसे बड़ी पानी की झील है, जो छोटे-छोटे भूखंड या द्वीप पर तैरती है। इन द्वीपों को फुमदी के नाम से जाना जाता है। ये फुमदी मिट्टी, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों से मिलकर बनते हैं और धरती की तरह ही कठोर होते हैं। इन्होंने झील के काफी बड़े भाग को कवर किया हुआ है। फुमदियों से बनी इस झील को देखना अपने आप में एक अनोखा अहसास है, जो की पूरे विश्व में केवल यहीं अनुभव किया जा सकता है। इतने से भी मन न भरे तो फुमदी पर ही बने टूरिस्ट कॉटेज में रह भी सकते हैं।PC:Sharada Prasad CS

 लोनर क्रैटर लेक-महाराष्ट्र

लोनर क्रैटर लेक-महाराष्ट्र

इस झील को देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे ये झील एक कटोरे के आकर की है। इतना ही नहीं ये दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। वैसे आपको बता दे कि ये झील कम से कम 50000 साल से भी पुरानी हैं। इतना ही नही ये झील 500 मीटर गहरी भी है। इस झील के आस पास की जगह काफी शांत और सुन्दर हैं।PC:Nagwani

नीडल होल प्वॉइंट,महाबलेश्वरम

नीडल होल प्वॉइंट,महाबलेश्वरम

इस जगह को देखने के लिए आपको महाबलेश्वरम जाना होगा। यहां के प्राकृतिक दृश्य देखकर आपका मन मुग्ध हो जाएगा। वैसे भी पहाड़ के पीक प्वॉइंट से दृश्यों को देखने का मजा ही कुछ और होता है।

PC:Balaji.B

 बन्नी ग्रासलैंड्स रिजर्व- गुजरात

बन्नी ग्रासलैंड्स रिजर्व- गुजरात

अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते है जो कि डरावना हो तो आप गुजरात जा सकते है। कहा जाता है गुजरात का बन्नी ग्रासलैंड्स रिजर्व रात के समय काफी भूतिया लगता हैं। इसे देख कर हर किसी को वहां भूत होने का अहसास होता हैं। लेकिन यहां डरने जैसा कुछ भी नही है ये जगह देखने में बहुत सुन्दर है।

अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा

हिंदुओं के पवित्र और धार्मिक स्थलों में अमरनाथ गुफा को सबसे ऊपर माना जाता है। यहां बर्फ की शिवलिंग बनती है। यह एक ऐसी प्राकृतिक संरचना है जो केव की छत से गिरती पानी के उन बूंदों से बनती है जो नीचे आकर बर्फ के रूप में जमती जाती हैं। इस शिवलिंग को हिमानी बाबा भी कहते हैं। गर्मियों में ये पिघल जाती है। पौराणिक कथायों के मुताबिक,भगवान शिव ने अपनी पत्नी पार्वती के साथ यहां पर जीवन के रहस्यों पर विचार किया था।PC:Guptaele

बेलम केव्स,आंध्र प्रदेश

बेलम केव्स,आंध्र प्रदेश

अगर आपको गुफाएं देखने का शौक है तो आप आंध्र प्रदेश जा सकते है। बेलम केव्स नाम से जाने जाने वाली ये गुफा भारत की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक हैं। ये गुफा 3229 मीटर लंबी है। इस गुफा में ऐसी बहुत सी चीजें है जिन्हें देख कर आप हैरान हो सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+