Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्वच्छ सर्वेक्षण 2018: जाने किस नम्बर पर है आपका शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018: जाने किस नम्बर पर है आपका शहर

By Goldi

वर्ष 2018 के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट आ चुकी है। बताया जा रहा है कि, इस वर्ष 4200 शहरों के आंकड़े जमा किए गए हैं और नागरिकों के मतों को ज्यादा तवज्जो दी गई है।

इन शहरों में लगभग 40 करोड़ की आबादी रहती है। सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए 53.58 लाख लोगों ने स्वच्छता ऐप डाउनलोड किया और 37.66 लाख लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस सर्वेक्षण में तीन स्वतंत्र स्रोतों से मिले आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

इस सर्वेक्षण के अनुसार, भोपाल को लगातार दो साल तक भारत का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर माना गया है और चंडीगढ़ को तीसरे सबसे साफ शहर की रैंकिंग में रखा गया है। वहीं, इस रैंकिंग में मध्यप्रदेश का शहर इंदौर नंबर एक स्थान पर है। तो आइये जानते हैं, भारत के टॉप दस स्वच्छ और साफ़ शहर

इंदौर

इंदौर

Pc:Abhishek727
मध्यप्रदेश का इंदौर भारत के सबसे साफ़ शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इंदौर को मध्‍यप्रदेश का दिल कहा जाता है। इंदौर पर्यटन आपको एक ऐसे खूबसूरत शहर की सैर पर ले जाता है जहां चमचमाती नदियां, शांत झीलें और बुलंद पठार मनोरम दृश्‍य प्रस्‍तुत करते है।

भोपाल

भोपाल

Pc:Deepak sankat
बीते साल की तरह इस साल भी भोपाल अपनी जगह दूसरे स्थान पर बनाये हुए है। भोपाल तालाबों का भी शहर कहलाता है। यहाँ बहुत सारे तालाब पर्यटक स्थल के लिए प्रसिद्ध हैं।

चंडीगढ़

चंडीगढ़

Pc: Raakesh Blokhra
इस बार सफाई के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ ने। यह शहर आजादी के बाद भारत का पहला नियोजित शहर है जिसका गठन आजादी के बाद किया गया था। यह शहर फ्रांसीसी वास्तुकारों द्वारा डिजाइन किया गया था। देश के विभिन्न शहरों से प्रकृति प्रेमी इस जगह को देखने के लिए यहाँ आते हैं। चंडीगढ़ अपनी अद्भुत वास्तुकला और परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। चंडीगढ़ की यात्रा बहुत ही ताज़ा और समृद्ध छुट्टी बिताने के लिए एक खूबसूरत स्थल है।

भारत का सबसे बड़ा साफ़ शहर- विजयवाडा

भारत का सबसे बड़ा साफ़ शहर- विजयवाडा

Pc:Sarath Kuchi
भारत के सबसे बड़े शहरों में से शामिल विजयवाडा को सबसे साफ शहर का दर्जा दिया गया है। यह शहर तीन तरफ पानी से और एक तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर बसा है, जो कि शहर के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है। विजयवाड़ा बैजवाड़ा के नाम से भी प्रसिद्ध है, जो कि शहर का पुराना नाम है। विजयवाड़ा देश का एक जाना माना पर्यटन स्थल है। यह रसीले आम, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कई खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है।

भारत का सबसे माध्यम स्वच्छ शहर -मैसूर

भारत का सबसे माध्यम स्वच्छ शहर -मैसूर

Pc: Suvaisnav
भारत के माध्यम शहरों में शुमार मैसूर साफ शहरों की लिस्ट में पांचवे नम्बर पर बना हुआ है। दक्षिण भारत का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अपने वैभव और शाही परिवेश के लिए जाना जाता है। मैसूर शहर की पुरानी चमक-दमक, खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार स्थल यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

24 घंटे में घूमें मैसूर की यात्रा24 घंटे में घूमें मैसूर की यात्रा

भारत का सबसे छोटा स्वच्छ शहर- नई दिल्ली नगर परिषद

भारत का सबसे छोटा स्वच्छ शहर- नई दिल्ली नगर परिषद

भारत का सबसे छोटा स्वच्छ शहर में नई दिल्ली नगर परिषद को चुना गया है।

स्वच्छ राजधानी- ग्रेट मुंबई

स्वच्छ राजधानी- ग्रेट मुंबई

सपनो की नगरी के नाम से विख्यात मुंबई को सबसे स्वच्छ राजधानी के खिताब से नवाजा गया है। मुंबई पर्यटकों के बीच बॉलीवुड के चलते बेहद लोकप्रिय है, यहां पर्यटकों के घूमने के लिए असंख्य मौजूद हैं, जिनमे प्राचीन मंदिर से लेकर ऐतिहासिक इमारतें शामिल है।

मुंबई घूमने जा रहे हैं..तो ये खास चीजें कतई देखना ना भूलेमुंबई घूमने जा रहे हैं..तो ये खास चीजें कतई देखना ना भूले

भारत का सबसे स्वच्छ कैंट- दिल्ली

भारत का सबसे स्वच्छ कैंट- दिल्ली

भारत का सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट दिल्ली को चुना गया है।

तेजी से उभरता हुआ शहर- गाजियाबाद

तेजी से उभरता हुआ शहर- गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद को तेजी से उभरता हुआ शहर की उपाधि दी गयी है। हिंडन नदी से 1.5 किमी पूर्व में बसा गाजियाबाद औद्योगिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। यहां रेल इंजन रख-रखाव और निर्माण, रक्षा उपकरण निर्माण, कांच के बर्तन, टेक्सटाइल्स, मिट्टी के बर्तन और पेंट आदि के कई कारखाने हैं।

उत्तर प्रदेश में यात्रा करने के लिए10 खूबसूरत स्थलउत्तर प्रदेश में यात्रा करने के लिए10 खूबसूरत स्थल

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X