Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वाया रोड, क्या क्या देख सकते हैं आप बैंगलोर से मैसूर के बीच

वाया रोड, क्या क्या देख सकते हैं आप बैंगलोर से मैसूर के बीच

By Syedbelal

वीकेंड से भला किये प्यार नहीं है। हर कोई चाहता है कि हफ्ते में 5 दिन काम करने के बाद कुल पल तो उसे अपने लिए मिलें। अब यदि आप बैंगलोर में हैं और हम आपसे ये पूछे कि इस वीकेंड आप बैंगलोर से कहां कहां जा सकते हैं ? तो शायद विकल्पों की अधिकता के चलते आप हमें जवाब दें कि हम वीकेंड पर कूर्ग मैसूर जैसे कई स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।

चलिए इस वीकेंड हम बैंगलोर से मैसूर का दौरा करते हैं जी हां इस रूट का शुमार दक्षिण के सबसे सुन्दर रूटों में होता है, जहां एक साथ आपको बहुत कुछ देखने को भी मिल जायगा । ज्ञात हो कि बैंगलोर से मैसूर मात्र 145 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रूट से अवगत करा रहें हैं जिससे होकर आप कर्नाटक के कई फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शंस को एक साथ देख सकेंगे। जी हां बैंगलोर से मैसूर के बीच का ये रूट बड़ा दिलचस्प है लेकिन हां इस रूट पर चलते हुए आपको मैसूर जानें में 6 घंटे लगेंगे और आप लगभग 270 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

इस ट्रिप की शुरुआत से पहले हम आपको एक छोटी सी राय देना चाहेंगे। ये ट्रिप मैसूर जल्दी पहुंचने के लिए नहीं है बल्कि आपको बैंगलोर से मैसूर के बीच के मुख्य आकर्षणों से अवगत कराने के लिए है तो धैर्य का परिचय देते हुए निकालिये इस यात्रा पर और बनाइये अपनी इस वीकेंड यात्रा को हमेशा के लिए यादगार।

पढ़ें : बड़े शहर तो बड़े हैं पर कर्नाटक के ये छोटे शहर भी अच्छे हैं

रामनगरम

रामनगरम

बैंगलोर से मैसूर के बीच आप जिस पहले डेस्टिनेशन से अवगत होंगे वो है रामनगरम। आपने 1970 में बनी फ़िल्म शोले अवश्य देखी होगी और हाथों में बेल्ट लिए पहाड़ों पर चहलकदमी करते हुए फ़िल्म में गब्बर को भी देखा होगा। जी हां इस सुपर हिट फ़िल्म की शूटिंग यही हुई है।

मांडया

मांडया

रामनगरम से आप जब पचास किलोमीटर दूर जाएंगे तो रास्ते में मांडया पड़ेगा जो कि कर्नाटक का एक और प्रसिद्ध डेस्टिनेशन है। मांडया से थोडा आगे बढ़ने पर आपको मद्दुर मिलेगा जो अपने मद्दुर वडा के लिए जाना जाता है। मांडया के गंजम में आप टीपू सुल्तान के बचे हुए अवशेष देख सकेंगे और अगर आप चाहें तो रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य की भी यात्रा कर सकते हैं।

शिवानासमुद्र

शिवानासमुद्र

मांडया से 58 किलोमीटर दूर कर्नाटक का एक बेहद लोकप्रिय वॉटरफॉल मौजूद है। इस वॉटरफॉल का नाम शिवानासमुद्र वॉटरफॉल है। इस फॉल के अलावा अगर आप चाहें तो बाराचुक्की और गगनाचुक्की फॉल को भी देख सकते हैं ।

तलकाडू

तलकाडू

शिवानासमुद्र से 28 किलोमीटर दूर तलकाडू वो स्थान है जहाँ आपको कई मंदिर दिखेंगे। इस स्थान को खोये हुए मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि किसी ज़माने में यहां 30 से अधिक मंदिर हुआ करते थे जो 16 शताब्दी में यहां रेत के नीचे दब के रह गए।

श्रीरंगापट्नम

श्रीरंगापट्नम

देश के ऐतिहासिक शहरों में शुमार श्रीरंगापट्नम तलकाडू से 63 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर आने के बाद आप भगवान विष्णु को समर्पित श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर अवश्य जाइये। इस मंदिर की शैली और वास्तुकला आने वाले किसी भी पर्यटक का मन मोह सकती है।

मैसूर

मैसूर

श्रीरंगापट्नम से मैसूर की कुल दूरी 20 किलोमीटर के आस पास है। मैसूर में देखने के लिए बहुत कुछ है। मैसूर के आकर्षणों की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

मैप

मैप

इस रूट मैप के माध्यम से आप बैंगलोर से मैसूर की दूरी तह कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+