Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप जानते हैं कि, सात द्वीपों का शहर है मुंबई

क्या आप जानते हैं कि, सात द्वीपों का शहर है मुंबई

मुंबई तो खूब घूमी होगी लेकिन क्या जानते हैं कि, मुंबई का बेसिक मॉडल पुर्तगालियों की देन है, क्योंकि उन्होंने मुंबई के इन द्वीपसमूहों पर कब्ज़ा कर लिया था। इन्हीं सात द्वीपों को जोड़ कर बनी है मुम्बई।

By Goldi

मुंबई एक ऐसा नगर है जहां सपनो को जान मिलती है। कहा जाता है कि इस नगर में जो गया वो या तो खुद चमकता सितारा बन जाता है या इस नगर की चमक में गुम हो जाता है। तभी तो इस शहर को 'सपनों का नगर' कहते हैं।लेकिन एक 'मुंबईकर' के लिए ये हमेशा 'आमची मुंबई' ही रहेगी।

जब आप मुंबई शहर पहुँचते हैं तो आप देश के अन्य भागों की जीवन पद्धति और मुंबई की जीवन पद्धति में अंतर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यहाँ की हवा में दोस्ती की एक अंतर्निहित भावना है और यहाँ आप व्यस्त रास्ते पर चलती हुई टैक्सियों और स्काय वॉक पर चलने वाले राहगीरों को अनुशासन के एक विचित्र प्रकार के शिकंजे में देखेंगे जिसके वे अभ्यस्त हो गए हैं।

आपने मुंबई तो खूब घूमी होगी लेकिन क्या जानते हैं कि, मुंबई का बेसिक मॉडल पुर्तगालियों की देन है, क्योंकि उन्होंने मुंबई के इन द्वीपसमूहों पर कब्ज़ा कर लिया था। इन्हीं सात द्वीपों को जोड़ कर बनी है मुम्बई। क्या आप जानते है कि, कौन कौन से द्वीप से मिलकर बना है मुंबई... नहीं तो बिना देर किये स्लाइड्स पर डाले नजर

कोलाबा

कोलाबा

कोलाबा का मतलब होता है- 'कोली', यानि 'मुंबई के देशी मछुआरे। अंग्रेजो के आने से पहले इस शहर पर पुर्तगाली का कब्जा था वह इस जगहों को कैंडिल कहते थे।कोलाबा मुंबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है..यहां आने वाले पर्यटक 'काला घोड़ा', 'मनी भवन', 'रीगल सिनेमा', के साथ साथ 'कोलाबा कॉज़वे' भी जा सकते हैं जहां से आप लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़ो की खरीददारी कर सकते हैं। विश्व प्रसिद्ध 'द ताज महल पैलेस' होटल भी कोलाबा में ही है।PC: Spicydilip

मझगांव

मझगांव

मजगांव द्वीप को मछली पकड़ने का गांव के नाम से जाना जाता है। मजगांव में पर्यटक कई ऐतिहासिक चर्चों को निहार सकते हैं, जिनमें पुर्तगालियों का बनाया गया 'ग्लोरिया चर्च' काफ़ी फ़ेमस है।PC:Jose A.

वर्ली

वर्ली

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध इलाका वरली आइल ऑफ़ मुंबई के पश्चिमी छोर पर स्थित है। वर्ली तट के निकट ही प्रसिद्ध हाजी अली की दरगाह को भी देखा जा सकता है। पर्यटक यहां श्री सिद्धिविनायक मंदिर', 'महालक्ष्मी मंदिर,वर्ली सी लिंक,नेहरू साइंस सेंटर,विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम आदि को देख सकते हैं।वर्ली मुंबई के सबसे व्यस्तम इलाकों में से एक है।PC:Srikant.boddepalli

परेल

परेल

मझगाँव के उत्तर में स्थित प्रेक एक ऐतिहासिक द्वीप है, जो कपास की मिलों, गगनचुंबी इमारतों और आलीशान होटलों के लिए जाना जाता है।पर्यटक यहां अंबा देवी मंदिर,वरली किला,केदारेश्वर महादेव मंदिर देख सकते हैं।PC:Superfast1111

आइल ऑफ़ मुंबई

आइल ऑफ़ मुंबई

इसे बॉम्बे आइलैंड भी कहते हैं। अंग्रेज़ों ने इस द्वीप को अपना प्रमुख बंदरगाह बनाया था। इस द्वीप की ख़ूबियों ने दुनिया के अलग-अलग कोनों से लोगों को आकर्षित किया।

ओल्ड वीमेन आइलैंड

ओल्ड वीमेन आइलैंड

ओल्ड वीमेन आइलैंड कोलाबा के उत्तर में स्थित है, यह एनी द्वीपों के मुकाबले छोटा है..इस कारण इसे आइलैंड का छोटा कोलाबा कहा जाता है। इस द्वीप को अरबी में 'अल-ओमानी' भी कहा जाता है क्योंकि एक बार मछुयारे देसी कोली मछली पकड़ते-पकड़ते ओमान की खाड़ी तक चले गए थे।

मैजिम

मैजिम

'मैजिम' और 'मेजाम्बु' जैसे नामों से मशहूर ये द्वीप, शहर के सबसे पश्चिमी भाग में स्थित है। 1543 ईसवी में इस द्वीप पर पुर्तगालियों ने कब्जा कर लिया था, फिर बाद में उन्होंने इसे किंग चार्ल्स को दहेज में दे दिया।

PC: wikimedia.org

आइल ऑफ़ मुंबई

आइल ऑफ़ मुंबई

इसे बॉम्बे आइलैंड भी कहते हैं। अंग्रेज़ों ने इस द्वीप को अपना प्रमुख बंदरगाह बनाया था। इस द्वीप की ख़ूबियों ने दुनिया के अलग-अलग कोनों से लोगों को आकर्षित किया।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+