Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती घाटियों को

जाने कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती घाटियों को

कश्मीर में कुछ बेहद ही खूबसूरत घाटियाँ है,जो इस जगहों को और भी खूबसूरत बनाती हैं.

By Goldi

कश्मीर में ऐसा बहुत कुछ है जो आपको मोहित करने के लिए काफी है। धरती पर जन्नत देखनी है तो कश्मीर, अप्रैल-मई के अंत तक बर्फ देखनी है तो कश्मीर, झीलों के पानी पर तैरते हाउसबोटों और शिकारों में बैठकर चांदनी रात में चांद को निहराना है तो भी कश्मीर। और न जाने कितने कारण हैं जिनकी गिनती करते करते आप थक जाएंगे।

यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंचीऊंची पहाडि़यां, घाटियों के बीच में बहती झीलें, झाडि़यों से भरे जंगल, फूलों से घिरी पगडंडियां, ऐसा प्रतीत कराती हैं जैसे यह स्वप्निल स्थल हो। भारत के नक्शे में यह एक मुकुट के समान है जो हर मौसम में अपना रंग बदलता है। यहां पर खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

कश्मीर में कुछ बेहद ही खूबसूरत घाटियाँ है,जो इस जगहों को और भी खूबसूरत बनाती हैं..तो आइये बिना देरी किये स्लाइड्स पर डालते हैं एक नजर

पुंछ घाटी

पुंछ घाटी

पुंछ घाटी भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित है... जिसे स्‍थानीय लोगों द्वारा मिनी कश्‍मीर कहा जाता है। यहां का प्राकृतिक सौदंर्य देखकर पर्यटकों का मन खुश हो जाता है। पुंछ को ऐतिहासिक महत्‍व के कारण जाना जाता है, पर्यटन पुंछ में कई ऐतिहासिक स्‍मारक, खूबसूरत झरने, घाटियां और चोटियां हैं आदि देख सकते हैं।PC:Tehreem.rehman

धर हनु घाटी

धर हनु घाटी

धर हनु घाटी को आर्यों की भूमि के रूप में जाना जाता है..यहां की खूबसूरती देख आप इसके दीवाने हो जायेंगे..यह घाटी हिंदुकुश पर्वत पर बनी हुई है..जहां से पर्यटक कलकल बहती हुई इंदु नदी को भी निहार सकते हैं।PC:Doron

बेताब घाटी

बेताब घाटी

बेताब घाटी अपनी ख़ास खूबसूरती के लिए सम्पूर्ण कश्मीर में एक ख़ास पहचान रखता है। इस घाटी के नामकरण की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। कहा जाता है कि भारतीय सिनेमा की सुपरहिट हिन्दी फ़िल्म 'बेताब' के हिट होने के बाद इस स्थान का नाम 'बेताब घाटी' रखा गया था। क्योंकि इसी स्थान पर 'बेताब' फ़िल्म की शूटिंग हुई थी।PC:Narender9

नागिन घाटी

नागिन घाटी

नागिन घाटी अपने सुंदर परिवेश के चलते पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है...पर्यटक यहां पाइंस, डोडार और अल्पाइन पेड़ देख सकते हैं। यह घाटी भारत-पाक सीमा रेखा के लोकल लाइन के पास स्थित है।यह घाटी हमेशा ही बर्फ से ढकी रही है..PC:Syed Hassan Pasha

 नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी, जो मूलतह ल्दुम्र के नाम से जाना जाता था, का मतलब 'फूलों की घाटी' है, जो समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र लद्दाख के बाग के नाम से जाना जाता है। गर्मियों के दौरान पर्यटकों को गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों को देखने का मौका मिलता है जो कि इस क्षेत्र में उगते हैं। नुब्रा घाटी तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को लेह से खार्दूंग ला दर्रा लेना होगा, जो दुनिया का सबसे ऊँचा दर्रा है।PC:marksquared

श्याक घाटी

श्याक घाटी

इस घाटी का नाम यहां बहने वाली नदी श्याक के नाम पर पड़ा है...यह नदी रिमो ग्लेसियर से बनती है। श्याक घाटी नुब्रा घाटी के नजदीक ही स्थित है...रिमो गेल्सियर से नदी बनाकर बहने वाली श्याक नदी 550 किमी बहने के बाद इंदु नदी में मिल जाती है।

सुरु घाटी

सुरु घाटी

सुरु घाटी लद्दाख में स्थित खूबसूरत घाटियों में से एक है... सुरु नदी का सूखा हुआ स्थान है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।PC:Narender9

मारखा घाटी

मारखा घाटी

मारखा घाटी ट्रेकर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है। मारखा घाटी लद्दाख में स्थित है,यहां आने वाले पर्यटकों को सर्दियों के दौरान भरी मात्रा में बर्फबारी देखने को मिलती है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ो में ट्रैकिंग करने का अनोखा मजा है। दुनिया भर के ट्रैकिंग शौकीन पर्यटक गर्मियों मस्ती करने आते है।PC:Balachandran Chandrasekharan

किश्त्वाडा घाटी

किश्त्वाडा घाटी

उंचे उंचे पहाड़ों और देवदारके पेड़ के घने वनों से घिरा, किश्तवाड़ घाटी घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है..यहां से दू तीर्थों की शुरुआत होती है....सार्थाल यात्रा और मचाल यात्रा.... PC:Narender9

जांस्कर

जांस्कर

जांस्कर लद्दाख के सब-ज‌िले कार‌ग‌िल का एक सूदूर स्थान है। सर्द‌ियों यह जगह भारत के अन्य भागों से ब‌िलकुल कट जाता है। सर्द‌ियों में जास्कर जाने का एक मात्र रास्ता जमी हुई नदी पर पैदल चलकर पार करना होता है। एडवेंचर के ल‌िए अच्छी जगह मानी जाती है। PC:Moumine

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+