Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान का संपूर्ण इतिहास छिपा है इन संग्रहालयों में

राजस्थान का संपूर्ण इतिहास छिपा है इन संग्रहालयों में

अपने शाही परंपरा और लोक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध राजस्थान भारत के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जो हर साल भारी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

PC-Rajesht9i

अपनी शाही परंपरा और लोक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध राजस्थान भारत के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जो हर साल भारी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। भारत आने वाले अधिकांश पर्यटकों को सपना यहां आने का होता है। यह राज्य राजपूताना और वीर राजाओं की भूमि के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां के प्राचीन किले, महल, मंदिर, स्मारक, हवेलियां आदि पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां साल में कई बार अंतरराष्ट्रीय त्योहारों का भी आयोजन किया जाता है, जो विभिन्न संस्कृतियों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। ऐतिहासिक भ्रमण के लिए राजस्थान एक आदर्श स्थल है, जहां आप भारतीय इतिहास के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझ सकते हैं। इस लेख मे आज हम राजस्थान के उन चुनिंदा संग्रहालयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां राजस्थानी संस्कृति और इतिहास का एक बड़ा संग्रह मौजूद है।

आहार म्यूजियम

आहार म्यूजियम

PC-Jstplace

राजस्थान के संग्रहालयों में आप आहार म्यूजियम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह म्यूजियम उदयपुर में स्थित है, जिसे आहारा सेनोटफ(Cenotaphs) भी कहा जाता है। यह इतिहास और कला-संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां पर्यटक इतिहास से जुड़ी कई वस्तुओं को देख सकते हैं। साथ ही राजस्थानी कला से जुड़े सामानों को भी देख सकते हैं। यहां कई साल पुरानी चीजों को संग्रहीत किया गया है। यह संग्रहालय सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता है।

अजमेर का सरकारी संग्रहालय

अजमेर का सरकारी संग्रहालय

PC-Varun Shiv Kapur

आप आहार म्यूजियम के अलावा राजस्थान के अजमेर स्थित सरकारी संग्रहालय की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण संग्रहालय है, जिसकी स्थापना केंद्रीय ब्रिटिश प्रशासन द्वारा की गई थी। यहां इतिहास से जुड़ी वस्तुओं का एक बड़ा संग्रह मौजूद है, जिसमें मूर्तियां, सिक्के, हस्तशिल्प, हथियार आदि शामिल हैं, जो यहां के राजा-महाराजा के काल से संबंध रखते हैं। इस संग्रहालय को भरतपुर म्यूजिम भी कहा जाता है, जहां मुगल बादशाह अकबर से जुड़ी वस्तुएं भी रखी गई हैं। यह संग्रहालय सुबह दस बजे से लेकर शाम के साढ़े चार बजे तक खुलता है।

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम

PC-Ajit Kumar Majhi

राजस्थान के संग्रहालयों की श्रृंखला में आप जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल म्यूजियम की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस म्यूजियम का नाम और डिजाइन लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम से लिया गया है। इस संग्रहालय में इतिहास से जुड़ी वस्तुओं का बड़ा संग्रह मौजूद है, जिसमें धातु से बनी चीजें, लकड़ी के बने साज-सज्जा की वस्तुएं, दुर्लभ मूर्तिया, हथियार और अन्य हस्त शिल्प उत्पाद मौजूद हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं। यह संग्रहालय सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे और रात 7 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता है। रात के समय यह प्राचीन संरचना काफी खूबसूरत नजर आती है। दूर-दूर से पर्यटक इस संग्रहालय को देखने के लिए आते हैं।

भरतपुर पैलेस और म्यूजियम

भरतपुर पैलेस और म्यूजियम

PC- David Brossard

आप राजस्थान के भरतपुर स्थित भरतपुर पैलेस और म्यूजियम को देखने के लिए आ सकते हैं। इस महल में भी संग्रहालय मौजूद है। जहां आप भारतीय इतिहास से जुड़ी कई प्राचीन वस्तुओं को देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार महल के म्यूजियम में 581 पत्थरों की मूर्तियों और एंटीक्स का संग्रह है। इसके अलावा आप यहां कई अद्भतु कला को प्रदर्शित करते आर्टिक्राफ्ट्स को भी देख सकते हैं। यह म्यूजियम भरतपुर के लोहागढ़ फोर्ट में मौजूद है। यह संग्रहालय सुबह 9:45 से लेकर शाम के 5:15 तक खुला रहता है।

जोधपुर का सरकारी संग्रहालय

जोधपुर का सरकारी संग्रहालय

PC-Ruchi Shakya

उपरोक्त संग्रहालयों के अलावा जोधपुर का सरकारी म्यूजियम को भी देख सकते हैं। यह राजस्थान सरकार की देखरेख में है। आप यहां राजस्थान के इतिहास और प्राचीन कला-संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को देख सकते हैं। यहां प्राचीन कलाकृतियों का एक भारी संग्रह मौजूद है, जिसमें स्थानीय कला और शिल्पकला शामिल हैं। आप यहां पुरानी दुर्लभ पेंटिग्स, मूर्तियां, पांडुलिपियां, हथियार आदि को भी देख सकते हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+