Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड जबलपुर से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

इस वीकेंड जबलपुर से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

पचमढ़ी , कान्हा राष्ट्रीय उद्यान , खजुराहो , पन्ना और बिलासपुर कुछ चुनिंदा खास स्थल हैं, जिनका प्लान आप जबलपुर से बना सकते हैं।

मध्यप्रदेश स्थित जबलपुर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां की सैर का आनंद ले सकते हैं। घूमने-फिरने और देखने के लिए यहां बहुत से खूबसूरत स्थल मौजूद हैं। जबलपुर की सैर के लिए न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां मौजूद इतिहास से जुड़े स्थल जबलपुर के गौरवशाली अतीत को भली भांति प्रदर्शित करते हैं।

शहर के आसपास मौजूद पहाड़ियां, नदी, झरने सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करते हैं। इस स्थल का इतिहास भारतीय पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है, माना जाता है कि भगवान शिव ने यहां तीनों असुरों का हराया था। इस खास लेख में हमारे साथ जानिए उन शानदार स्थलों के बारे में जहां का वीकेंड प्लान आप जबलपुर से बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

पचमढ़ी

पचमढ़ी

PC- Twinkle Bhaisare

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो राज्य के होशंगाबाद में स्थित है। इस पहाड़ी स्थल की खूबसूरती के कारण इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। घने जंगलों और प्राकृतिक आकर्षणों के मध्य बसा यह स्थल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

इस स्थल की खोज ब्रिटिश काल के दौरान जे.फॉरसोथ नाम के एक ब्रिटिश केप्टन ने की थी। ब्रिटिश अफसरों द्वारा इसका प्रयोग सैन्य छावनी के रूप किया जाता था। समुद्र तल से 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक शानदार अवकाश के लिए आदर्श विकल्प है, आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप के लिए आ सकते हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

PC- Dey.sandip

अपनी सैर को रोमांचक बनाने के लिए आप जबलपुर से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। कान्हा, देश के चुनिंदा सबसे खास अभयारण्यों में गिना जाता है, जहां के वन जीवन को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एक आदर्श जैव विविधता को प्रदर्शित करने का काम करता है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और पक्षियों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं।

बता दें कि कान्हा अपने बाघों के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है, आप यहां बाघों की एक बड़ी आबादी को देख सकते हैं। वाइल्ड लाइफ के रोमांच के शौकीन यहां आ सकते हैं। बाघों के अलावा आप यहां तेंदुआ, जंगली बिल्ली, सियार, लोमड़ी, जंगली कुत्ता, बारहसिंहा आदि को देख सकते हैं। आप यहां रंग-बिरंगे पक्षियों की कई प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

खजुराहो

खजुराहो

PC- Deepa Chandran2014

अगर आप कला, संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं, तो जलबपुर से खजुराहो की सैर का प्लान बना सकते हैं। मध्य प्रदेश स्थित खजुहारो एक विश्व धरोहर स्थल है, जो अपने प्राचीन मंदिरों के समूह और अन्य संरचनाओं के लिए जाना जाता है, जो हिन्दू धर्म के साथ-साथ जैन और बौद्ध धर्म को समर्पित हैं। खजुराहो मुख्यत अपनी कामूक मूर्तियों के लिए जाना जाता है, जो पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

जानकारी के अनुसार यहां मौजूद मंदिरों का निर्माण चंदेल राजपूत राजवंश द्वारा 950 से 1050 के मध्य किया गया था। यहां बहुत से प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिन्हें आप खजुराहो भ्रमण के दौरान देख सकते हैं। कला और इतिहास में रुची रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

पन्ना

पन्ना

पन्ना मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत ज़िला है, जो अपने प्राकृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। एक शानदार अवकाश के लिए आप जबलपुर से पन्ना की सैर का प्लान बना सकते है। पन्ना अपनी हीरे की खानों के लिए बहुत क्या प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा पन्ना वन्यजीव अभयारण्य भी सैलानियों को काफी ज्यादा अपनी और आकर्षित करता है। आप यहाँ के अन्य पर्यटन आकर्षेणों में आप श्री प्राणनाथ जी मन्दिर, प्राणनाथ जी संग्रहालय, श्री जुगलकिशोर मन्दिर, श्री राम जानकी मन्दिर, कलकल जलप्रपात आदि को देख सकते हैं।

बिलासपुर

बिलासपुर

PC- Jini.ee06b056

उपरोक्त स्थलों के अलाव आप जबलपुर से छत्तीसगढ़ के खूबसूरत शहर बिलासपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। बिलासपुर , ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। आप यहां और आसपास कई खूबसूरत स्थलों को देख सकते हैं। इतिहास पर प्रकार डालें तो पता चलता है कि यह शहर कभी कलचुरी राजवंश का अधिकार क्षेत्र में शामिल था। आप यहां प्राचीन संरनचाओं से लेकर आकर्षक मंदिर भी देख सकते हैं। यहां के पर्यटन आकर्षणों में आप अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य, रतनपुर का किला, खूंटाघाट, ताल गांव और मलहार की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक शानदार अवकाश के लिए बिलासपुर एक आदर्श स्थल है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+