Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सोने की रेत के बीच बनाये अपने हनीमून को और भी यादगर

सोने की रेत के बीच बनाये अपने हनीमून को और भी यादगर

भारत में हनीमून के लिहाज से एक से बढ़कर एक डेस्टिनेशन हैं जो एक कपल को वो अनुभव दे सकते हैं जिसकी कल्पना शायद ही उन्होंने कभी की हो।

By Goldi

आज के बदलते समय में लोगो प्लानिंग शादी की करते हैं, उसे ज्यादा प्लानिंग होती है हनीमून डेस्टिनेशन की..आज के समय में कपल्स थका देने वाली शादी के बाद फ़ौरन हनीमून पर निकल जाते हैं। शादी के बाद हनीमून की जगह का चुनाव करना कोई इजी टास्क नहीं होता है। वैसे भी हर कपल के लिए उनका हनीमून का समय काफी स्पेशल होता है, ये पल प्राइवेसी के होते हैं इसलिए हनीमून की जगह ऐसी होनी चाहिए जहां कपल परिवार और दोस्तों से दूर कुछ खूबसूरत पलों को एक साथ बिता सकें और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सके।

गौरतलब है कि एक व्यक्ति के पूरे जीवन काल में हनीमून का अपना एक विशेष महत्त्व है। व्यक्ति के जीवन का ये एक वो अंश है जिसे वो यादगार बनाना चाहता है। ये भी कह सकते हैं कि व्यक्ति अपने हनीमून के दौरान भीड़ भाड़ से अलग अपने साथी की पसंद और नापसंद को कहीं बेहतर ढंग से समझ सकता है।

ज्ञात हो कि आज भारत में हनीमून के लिहाज से एक से बढ़कर एक डेस्टिनेशन हैं जो एक कपल को वो अनुभव दे सकते हैं जिसकी कल्पना शायद ही उन्होंने कभी की हो। तो इसी क्रम में आज अपने इस आर्टिकल के जरिये हम आपको अवगत कराने वाले वाले हैं , राजस्थान के खूबसूरत हनीमून स्थलों से जरा गहराई से।

उदयपुर

उदयपुर

राजस्थान में स्थित उदयपुर का शुमार भारत में मौजूद सबसे खूबसूरत जगहों में होता है, जिसे 'झीलों के शहर' के रूप में भी जाना जाता है। उदयपुर अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1559 में इस शहर की स्थापना की। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है। यदि बात इस शहर में पर्यटन की हो तो यहां आने वाले कपल सहेलियों की बाड़ी, बड़ा महल, गुलाब बाग, महाराणा प्रताप स्मारक, लक्ष्मी चौक, दिल कुशल, गोल महल के अलावा यहां मौजूद अलग अलग संग्रहालयों और गैलरियों की यात्रा अवश्य करें।PC:Geri

जयपुर

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भारत के प्रसिद्ध हनीमून स्थलों में से एक है..इसमें रेगिस्तानी रेत की सुंदरता, शहर के जीवन से एकता, शानदार स्मारकों और प्राचीन हवेली शामिल हैं।जयपुर में आप राजस्थानी परिवेश को अच्छे से देख सकते हैं...जयपुर शहर, अपने किलों, महलों और हवेलियों के विख्‍यात है, दुनिया भर के पर्यटक भारी संख्‍या में भ्रमण करने आते है। दूर - दराज के क्षेत्रों के लोग यहां अपनी ऐतिहासिक विरासत की गवाह बनी इस समृद्ध संस्‍कृति और पंरपरा को देखने आते है। अम्‍बेर किला, ना‍हरगढ़ किला, हवा महल, शीश महल, गणेश पोल और जल महल, जयपुर के लोकप्रिय पर्यटक स्‍थलों में से हैं।
PC:Tom Stewart

रणथम्भोर

रणथम्भोर

रणथम्भोरन केवल भारत में सबसे अच्छा वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है, बल्कि यहअंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्ध है। यहां कपल्स जंगलों के बीच होते हुए कई जंगली जानवरों को देख सकते हैं...यह जगह राजस्थान में अरवली पहाड़ियों और विंध्य पठार के बीच है। कल्पना कीजिये वह समां कितना रोमांटिक होगा, जब आप और आपका हमसफर एक दूसरे का हाथ पकड़कर वन्यजीवों को अजब गजब हरकते करते हुए देखेंगे।PC:Abhinavmnnit

जैसलमेर

जैसलमेर

जैसलमेर को राजस्थान की स्वर्ण नगरी के नाम से भी जाना जाता है...साथ ही यह राजस्थान का लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहां के स्मारक,किले,लोक संगीत और रेगिस्तान ,लोक नृत्य की सुंदरता आपके हनीमून और भी चार चाँद लगा देंगें। यह थार रेगिस्तान पर बसा है। यहां कैम्पिंग, ऊंट सफारी का मजा लिया जा सकता है।
PC: Sanyamgoyal007

जोधपुर

जोधपुर

जोधपुर भारत के सबसे रोमांटिक हनीमून स्थलों में से एक है, यहां आप सामान्य पहाड़ो और समुद्री तटों से दूर राजसी अनुभव को हासिल कर सकते हैं। अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण इस शहर को दो उपनाम 'सन सिटी' और 'ब्लू सिटी' मिले हैं।'सन सिटी' नाम जोधपुर के चमकीले धूप के मौसम के कारण दिया गया है, जबकि 'ब्लू सिटी' नाम शहर के मेहरानगढ़ किले आसपास स्थित नीले रंग के घरों के कारण दिया गया है। यहां आने वाले पर्यटक राजस्थानी ग्रामीण जीवन को देख और समझ सकते हैं..साथ ही रात की रोशनी में कैमल सफारी का मजा भी लिया जा सकता है। कपल्स यहां यहां मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटा घर, कल्याण सागर झील आदि देख सकते हैं।PC:Kroisenbrunner

माउंट आबू

माउंट आबू

माउंट आबू की जो राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। अरावली पर्वतमालाएं इस हिल स्टीव की ख़ुसूरती में चार चाँद लगाती हैं। यहां पर्यटकों की भीड़ कम होने के चलते आप अपने हनीमून को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।PC:Koshy Koshy

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+