Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सस्ते में बनाएं आंध्र प्रदेश के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

सस्ते में बनाएं आंध्र प्रदेश के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

विशाखापट्टनम , विजयवाड़ा, नेल्लोर , चित्तूर , अन्नतपुर आदि आंध्र प्रदेश के खास पर्नटन स्थल हैं, जहां का प्लान आप काफी सस्ते में बना सकते हैं।

आंध्र प्रदेश, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो अपने प्राचीन इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह राज्य देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है, और अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। अतीत से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार इस भूखंड का उल्लेख महाभारत जैसे महाकाव्यों में भी किया गया है।

इस राज्य पर कई प्राचीन शासकों का शासन रह चुका है। पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण स्थल है, जहां एक शानदार अवकाश बिताया जा सकता है। विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, अन्नतपुर आदि यहां के महत्वपूर्ण स्थल हैं, जहां आप कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं।

इस लेख में आज हम आपको आंध्र प्रदेश के कुछ खास स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप काफी सस्ते में बना सकते हैं, यहां ठहरने, घूमने-फिरने और खाने-पीने से संबंधित चीजें आपके बजट को प्रभावित नहीं करेंगी।

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम

PC-IM3847

आंध्र प्रदेश भ्रमण की शुरुआत आप यहां महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर विशाखापट्टनम से कर सकते हैं। यह शहर अपने समुद्री आकर्षण, बीच, वन्यजीव अभयारण्य, पहाड़ी आदि के लिए जाना जाता है। यहां सालभर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है, यहां के पर्यटन आकर्षण सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। यहां पास में स्थित अराकू घाटी सैलानियों को आनंदित और रोमांचित करने का काम करती है। यारादा और ऋषिकोंडा यहां के प्रसिद्ध समुद्री तट हैं। इनके अलावा आप यहां बोरा गुफाएं,, कातिकी जलप्रपात, इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कैलाश गिरी हिल्स पार्क आदि सैर का भी आनंद ले सकते हैं।

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा

PC- Man praveen

विशाखापट्टनम के अलावा आप राज्य के विजयवाड़ा की सैर का प्लान बना सकते हैं। विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश का बड़ा और काफी महत्वपूर्ण शहर है, जहां आप कई पर्यटन स्थलों की सैर का प्लान बना सकते है। यहां का यात्रा आपके बजट को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। यह प्राचीन शहर कई दक्षिण के कई शक्तिशाली राजवंशों के अधीन रह चुका है। आप यहां के पर्यटन स्थलों में उन्दावल्ली गुफा, मोगलराजापुरम गुफा, भवानी द्वीप,विक्टोरिया म्यूजियम, कोंडापल्ली किला, कोल्लेरू झील और गांधी हिल्स की सैर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो कोंडापल्ली रिजर्व फोरेस्ट की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। आप यहां कई जंगली जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।

नेल्लोर

नेल्लोर

PC- Santhosh Janardhanan

आप आंध्र प्रदेश में नेल्लोर की सैर का प्लान बना सकते हैं, यह राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपने कृषि महत्व के लिए जाना जाता है। इस शहर को यहां बहने वाली पेन्नार नदी दो भागों में बांटती है। अपनी खास भौगोलिक संरचना के कारण यह स्थल पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। यहां के पर्यटन स्थलों में आप उदयगिरी किला, वेंकटगिरी किला, नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, जोनावाड़ा, पुलीकट झील आदि को देख सकते हैं।

चित्तूर

चित्तूर

आप राज्य के चित्तूर की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो पोन्नई नदी के किनारे बसा है। यह नगर अपनी कृषि विशेषता के लिए जाना जाता है, जहां गन्ने, आम और मुंगफली की खेती अत्यधिक की जाती है। यह कई पहाड़ियों, नदी, मंदिरों, किलों और अन्य संरचनाओं के साथ एक आदर्श पर्यटन स्थल है, जहां का प्लान आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ बना सकते हैं। आप यहां हॉर्सले हिल्स, करौंदिया वन्यजीव अभयारण्य, नगरी हिल्स, श्री वेंकटेश्वर मंदिर, रामगिरी की सैर का प्लान बना सकते हैं।

अन्नतपुर

अन्नतपुर

PC- Maheshrig

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप राज्य के अन्नतपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। अन्नतपुर राज्य का एक बड़ा नगर है, और पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है। आप यहां कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं। जिसमें मंदिर, किले आदि शामिल हैं। यह नगर कृषि उत्पादों की खेती के साथ-साथ हीरे की खानों के लिए भी जाना जाता है। पेनुकोंडा, रावदुर्ग गूटी किला, थिम्मम्मा मरिमनू, हेमावती, लेपाक्षी, रायदुर्ग आदी यहां के पर्यटन आकर्षण हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+