Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दशहरा उत्सव: गुजरात में नवरात्री उत्सव और डांडिया के मज़े लेने के लिए जाना न भूलें इन टॉप 6 जगहों पर!

दशहरा उत्सव: गुजरात में नवरात्री उत्सव और डांडिया के मज़े लेने के लिए जाना न भूलें इन टॉप 6 जगहों पर!

नवरात्री विश्व का सबसे लंबे दिनों तक चलने वाला उत्सव है और भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक। माँ दुर्गा की पूजा आराधना कर इसे पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से धूमधाम से मनाया जाता है। जैसा की इस उत्सव के नाम से ही पता चलता है, नवरात्री का मतलब है 'नौ रातें', इसलिए यह त्यौहार नौ दिनों तक पूरे परम्पराओं नाच गानों की धूम के साथ मनाया जाता है। नवरात्री पूरे भारत में अलग-अलग तरह से और नेपाल में भी मनाया जाता है।

हालांकि कई राज्यों में इस त्यौहार की भव्यता देखने लायक होती है, पर अगर आप नौ दिनों तक होने वाले ज़बरदस्त धूम को देखना और खुलकर अनुभव करना चाहते हैं तो हो आइये गुजरात की सैर पर। गुजरात में नवरात्री की हर रात डांडिया और गरबा के नृत्यों से सजती है। माँ के भजन के साथ-साथ फ़िल्मी गीतों पर भी लोग जम कर थिरकते हैं। उत्सव में पूरे पारंपरिक परिधानों में सजे लोग नवरात्री के मौके पर एक अलग ही समां बांधते हैं।

Navratri

Image Courtesy: Hardik jadeja

चलिए आज हम आपको गुजरात में कुछ ऐसे टॉप जगहों के बारे में बताते हैं, जहाँ आप नवरात्री उत्सव औऱ डांडिया नाईट के पूरे मज़े ले पाएंगे।

1. द यूनाइटेड वे गरबा, वडोदरा

द यूनाइटेड वे गरबा गुजरात के वडोदरा में आयोजित होने वाला सबसे जाना माना और शानदार डांडिया इवेंट है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों में कई जाने माने गायक गायिकाओं को भी आमंत्रित किया जाता है, जो अपनी मधुर आवाज़ से पूरे रात को सजाते हैं। यहाँ लगभग 30000 लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं।

2. वडोदरा नवरात्री फेस्टिवल

हालाँकि अभी हाल ही में शुरू हुआ यह इवेंट नया ही है पर इसकी शान और भव्यता नवरात्री के मौके पर देखते ही बनती है। इस बार का आयोजन यहाँ कुछ नए खास तरीके से किया जा रहा है। कई जाने माने कलाकार, जैसे गौतम दबीर, श्याम गेडिया, सीमा दीपक आदि यहाँ अपनी सुन्दर प्रस्तुति दे माहौल को और रंगीन बना रहे हैं। यह कार्यक्रम राजमहल रोड के नवलखी गरबा ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।

Navratri

Image Courtesy: Tashiya Mirando

3. मिर्ची रॉक 'एन' ढोल, अहमदाबाद

मिर्ची रॉक 'एन' ढोल अहमदाबाद में आयोजित होने वाला सबसे अलग तरह का गरबा और डांडिया नाईट का कार्यक्रम है। इस सबसे अलग कार्यक्रम में हर साल लगभग 50000 लोग हिस्सा लेते हैं और नवरात्री उत्सव के मज़े लेते हैं। पूरे भारत से कई नामी गिरामी कलाकार इस आयोजन का हिस्सा बनने आते हैं। इस बार यह कार्यक्रम श्रेया क्रासिंग रोड, अमन प्रकाश पार्टी प्लॉट, ट्रस्ट नगर सोसाइटी के बगल में आयोजित किया जा रहा है।

4. माँ शक्ति गरबा

माँ शक्ति गरबा गुजरात में होने वाले सबसे भव्य कार्यक्रमों में से एक है, जिसका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की सूचि में भी शामिल है। साल 2004 में यहाँ एक साथ 40000 लोगों ने डांस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। और आज भी यह विश्व का सबसे बड़ा गरबा इवेंट कहलाता है। इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन समता रोड के गुजरात हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में हो रहा है।

Navratri

Image Courtesy: sheetal saini

5. शंकुस डांडिया, सूरत

इस बार शंकुस डांडिया का आयोजन AMZ नवरात्री ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। देश का यह सबसे लोकप्रिय और बेस्ट इवेंट आपको नवरात्री उत्सव का सबसे अच्छा अनुभव कराएगा। कई नामचीन आवाज़ से इस कार्यक्रम की रातें सजती हैं। हर साल की तरह इस बार भी इस कार्यक्रम का पूरे जोशो खरोश के साथ सूरत एक्ज़ीबीशन और कन्वेंशन सेंटर में आयोजन हो रहा है।

6. फ्रेंड्स गरबा, अहमदाबाद

राज्य में आयोजित होने वाले अन्य गरबा और डांडिया कार्यक्रम के विपरीत फ्रेंड्स गरबा सिर्फ दो दिनों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करती है। पर निराश मत होइए, इनका दो दिनों का कार्यक्रम भी पूरे धमाल के साथ आयोजित होता है। अगर आपको नाचना पसंद है, खासकर डांडिया तो यही वह जगह है आपके लिए। इस बार यह कार्यक्रम 8 और 9 अक्टूबर को आकाश अमन पार्टी प्लॉट, अहमदाबाद में आयोजित होगा।

Navratri

Image Courtesy: sheetal saini

तो अब भी आप क्या सोच रहे हैं, जल्दी-जल्दी इन इवेंट वेबसाइट्स पर जाकर इन कार्यक्रमों के पास बुक करिये और इस साल नवरात्री के अलग मज़े को अनुभव करिये। इसके साथ ही साथ अपने अनुभव यहाँ व्यक्त करना ना भूलें !

"नवरात्री की बहुत बहुत शुभकामनायें!"

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+