Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भगवान कृष्णा के ससुराल तेजू में ले प्रकृति के मनमोहक नजारे

भगवान कृष्णा के ससुराल तेजू में ले प्रकृति के मनमोहक नजारे

पूर्वोत्तर भारत में स्थित अरुणाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है,जिसमे स्थित तेजू एक छोटा सा अनिभिज्ञ पर्यटन स्थल है।यह अपनी खूबसूरत वादियों और नदियों के लिए जाना जाता है।

By Goldi

पूर्वोत्तर भारत में स्थित अरुणाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है,जिसमे स्थित तेजू एक छोटा सा अनिभिज्ञ पर्यटन स्थल है।यह अपनी खूबसूरत वादियों और नदियों के लिए जाना जाता है। मिशमि जनजाति के लोग यहां के प्राचीन बाशिंदे हैं। इस जनजाति का अस्तित्व महाभारत काल से मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की पहली रानी रुक्मणी मिशमि जनजाति की ही युवती थी।

तेजू के स्थानीय लोग खुले दिल से पर्यटकों का स्वागत करत हैं, और नई जगहों को घूमने में मदद भी करते हैं। यहां पर्यटक होटल की बजाए स्थानीय लोगों के साथ रहकर उनके अतिथि सत्कार का आनन्द लें। खासकर की यहां के स्थानीय खाने का स्वाद ले जो आपके खाने से अलग जरुर होगा, लेकिन स्वादिष्ट उतना ही होगा।

तेजू में पर्यटकों के घूमने के लिए काफी जगहें हैं,जिन्हें लोकल गाइड की सहायता से आसानी से घूमा जा सकता है। तेजू शहर की भग दौड़ से दूर आपको सुकून और शांति प्रदान करता है। यहां आप भीड़भाड़ भरी दुनिया से अलग होकर प्रकृति के करीब रह सकते हैं। दस कारण- आखिर लद्दाख क्यों घूमे

डोंग

डोंग

तेजू में ही डोंग एक छोटा सा गांव है, इस गांव की खास बात यह है कि भारत में सूरज की पहली किरण यहीं पड़ती है। डोंग वालोंग सर्किल के पास तेजू से 200 किमी दूर स्थित है। यहां सूर्योदय का नजारा तो अद्भुत होता ही, साथ ही बर्फ से ढंके पहाड़ों और नीले चीड़ के जंगलों का विहंगम नजारा देख कर आप रोमांचित हो उठेंगे।Pc: Appaji

परुशराम कुंड

परुशराम कुंड

तेजू में परुशराम कुंड एक धम्रिक स्थल है, जोकि ऋषि परुशराम को समर्पित है। यहां दूरदूर से श्रद्धालु ऋषि के दर पर शीश नवाते हैं। अगर आपको प्रकृति से प्रेम है तो फिर यहां की अद्भुत सुंदरता आपके मन में जगह बना लेगी।Pc: Trideep Dutta Photography

हवा कैम्प

हवा कैम्प

हवा कैम्प अपने विहंगम नजारों के लिए पर्यटकों की बीच खासा लोकप्रिय है।इस स्थान से लोहित घाटी, सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलता है। अपनी सुंदरता के कारण यह एक आदर्श पिकनिक स्थल भी है।Pc:foto_morgana

 ग्लो लेक

ग्लो लेक

तेजू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक ग्लो झील समुद्री स्तर से पांच मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील तक पहुँचने का एकमात्र तरीका ट्रैकिंग है, ट्रेक करते हुए पर्यटक तेजू के खूबसूरत और मनोरम नजारों को निहार सकते हैं। झील के पास पहुँचने के आप नीले चमकते हुए पानी को देख सकते हैं। यह झील प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप चाहे तो यहां परिवार के साथ पिकनिक का भी मजा ले सकते हैं।Pc:Rohit Naniwadekar

गर्म पानी का कुंड

गर्म पानी का कुंड

तेजू में स्थित गर्म पानी का कुंड पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यटक इस कुंड की यात्रा के दौरान यहां स्नान करना नहीं भूलते हैं।इस कुंड के बीच बैठकर आप रिलेक्स भी कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे तेजू?

कैसे पहुंचे तेजू?

हवाईजहाज द्वारा
तेजू का अपना छोटा सा एयरपोर्ट है, जोकि चार्टर प्लेन के सितेमल के लिए जान जाता है।इसके अलावा इसका नजदीकी हवाई अड्डा डिब्रूगढ़ है, जोकि तेजू से करीबन 167 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के सभी मुख्य शहरों के हवाई अड्डो से जुड़ा हुआ है।

ट्रेन द्वारा
तेजू का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन तिनसुकया है, जोकि तेजू से करीबन 122 किमी की दूरी पर स्थित है, और देश के सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है।

बस द्वारा
तेजू सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस जगह पहुँचने के लिए अप बीएस या टैक्सी का सहारा ले सकते हैं।Pc:Anupom_sarmah

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+