Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए आपको इस दौरान क्यों करनी चाहिए राजस्थान की सैर ?

जानिए आपको इस दौरान क्यों करनी चाहिए राजस्थान की सैर ?

इस दौरान क्यों करें राजस्थान की सैर ? । why should you visit rajasthan at this time ?

राजस्थान, भारत के सबसे गर्म प्रदेशों में गिना जाता है, जहां की यात्रा साल भर नहीं की जा सकती । यहां गर्मियां और सर्दियां दोनों ही बेहिसाब पड़ती हैं, इसलिए यहां आने के लिए सही समय का चुनाव और आवश्यक तैयारी करना बहुत ही जरूरी है। यहां आने का सबसे आदर्श समय मॉनसून के खत्म होते महीनें और सर्दियों के मध्य का है, इस दौरान यहां का मौसम और वातावरण अनुकूल बना रहता है।

आप आराम से बिना खुद को शारीरिक कष्ट दिए यहां के अधिकतर स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह समय राजस्थान भ्रमण का आदर्श समय है, इसलिए आज हम आपको राज्य के उन खास स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके आनंद और मनोरंजन को दुगना करने का काम करेंगे।

जालौर

जालौर

PC- Jackydarne

मॉनसून के खत्म होते महीनों में आप राजस्थान भ्रमण की शुरुआत जालौर से कर सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा और अनुकूल रहता है। आप दिल्ली से एक शानदार सड़क यात्रा का आनंद लेते हुए यहां तक पहुंच सकते हैं। राज्य की स्वर्णगिरी पहाड़ियों की तलहटी में बसे जालौर को 'ग्रेनाइट और भव्यता का शहर भी कहा जाता है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां अरावली की पहाड़ियां हर तरह के सैलाानियों को आने का आमंत्रण देती हैं।

पहाड़ी पृष्ठभूमि के साथ यहां के किले और सरंचनाओं को देखकर आप अपने आनंद और उत्साह को दुगना कर सकते हैं। आप यहां के प्रसिद्ध सुंधा माता मंदिर के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

बूंदी

बूंदी

PC- B. Brassoud alias

अपने उत्साह को दुगना करने के लिए आप राजस्थान के बूंदी का सफर कर सकते हैं। पहाड़ों और नदियों का घिरा बूंदी मॉनसून के खत्म होते महीनों में काफी खूबसूरत हो जाता है। नदियां अपने वेग में चलती हैं और पहाड़ियां मानों नहा कर आईं हुंई लगती हैं। यहां की यात्रा आपको कल्पनाओं के सागर में डूबों देगी। आप यहां के प्राकृतिक आकर्षणों में खूबसूरत झीलें देख सकते हैं।

जैत सागर, नवल सागर और दुगारी यहां की चुनिंदा प्रसिद्ध झीलें हैं, जिन्हें बूंदी भ्रमण के दौरान देखा जा सकता है। इन सब के अलावा आप यहां बूंदी का किला, केसर बाग, रानीजी की बावली आदि संरचनाओं को भी देख सकते हैं।

अलवर

अलवर

PC- Onef9day

बूंदी के अलावा आप राजस्थान में अलवर की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। दिल्ली से लगभग 166 कि.मी की दूरी पर बसा अलवर मॉनसून के दौरान काफी खूबसूरत हो जाता है, इस दौरान यहां की यात्रा काफी अनुकूल मानी जाती है।

यहां का मनमोहक वातावरण और वनस्पतियां आपकी अलवर यात्रा को खास बनाने का काम करेंगी। आप यहां जयसमंद झील, भानगढ़ का किला, गर भाजी जलप्रपात , मूसी महारानी छतरी, फतेह जंगल गुंबद और निमराणा फोर्ट देख सकते हैं।

पुष्कर

पुष्कर

मॉनूसन के खत्म होते महीनों में आप राजस्थान के पुष्कर की सैर का आनंद ले सकते हैं। पुष्कर राज्य के सबसे चुनिंदा पर्यटन और धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यह स्थल अपने वार्षिक कैटल फेयर यानी मवेशी मेले के लिए काफी प्रसिद्ध है। आप इस दौरान यहां की यात्रा कर अपने आनंद और मनोरंजन को दुगना कर सकते हैं।

पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, और रंजी मंदिर यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। पुष्कर, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, जहां से आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू

PC- Sahaamit457

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप इस दौरान राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माऊंट आबू की सैर का प्लान बना सकते हैं। राज्य में मॉनसून का सफर इस पर्वतीय स्थल के बिना पूरा ही नहीं हो सकता है। यह राजस्थान का एक ऐसा खास स्थल है, जहां की यात्रा साल भर की जा सकती है। खासकर मॉनसून के खत्म होते महीनों में आप यहां अपने आनंद को दुगना कर सकते हैं। आप यहां पहाड़ों के खूबसूरत दृश्यों के अलावा यहां की नक्की झील, माऊंट आबू सेंचुरी आदि सैर का आनंद भी ले सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां गुरु शिखरस टोड रॉक व्यू प्वाइंट, दिलवाड़ा मंदिर भी जा सकते हैं। ये थे राजस्थान के कुछ खास स्थल जहां की यात्रा इस दौरान उत्साह के साथ की जा सकती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+