Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर वेल्लोर से बनाएं इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों का प्लान

वीकेंड पर वेल्लोर से बनाएं इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों का प्लान

चेन्नई से 145 कि.मी की दूरी पर स्थित वेल्लोर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्व रखता है।

चेन्नई से 145 कि.मी की दूरी पर स्थित वेल्लोर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्व रखता है। आप यहां प्राचीन शक्तिशाली पल्लवों से लेकर अंग्रेजी शासन से जुड़ी संरचनाओं को देख सकते हैं। यह ऐतिहासिक शहर पलार नदी के तट पर समुद्र तल से 200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटन के लिहाज यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है जहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदार स्थल मौजूद हैं। यहां खड़ा ऐतिहासिक वेल्लोर किला मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

यह किला 16वीं शताब्दी से संबंध रखता है। यहां का पर्ल पैलेस भी पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। आप यहां जलकंडेश्वर मंदिर, गोल्डन टेंपल, रत्नागिरि मुरुगन मंदिर आदि को देख सकते हैं। वैसे वेल्लोर के आसपास भी कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनका प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं। इस लेख में हमारे साथ जानिए वेल्लोर के निकटवर्ती सबसे खास टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में, जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

ऊटी

ऊटी

PC-Hemant meena

वीकेंड पर आप वेल्लोर से ऊटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। तमिलनाडु स्थित ऊटी देश के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी पहाड़ी खूबसूरती, चाय के बागान, झीलों, और मनमहोक वातावरण के लिए जाना जाता है। ऊटी की सौंदर्यता को देखते हुए इसे 'क्वीन ऑफ हिल स्टेशन' के नाम से भी संबोधित किया जाता है। वीकेंड पर रिफ्रेशिंग सफर के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। आप यहां के हरे-भरे परिवेश में आकर अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे।

कोडैकानल

कोडैकानल

PC-Arun17061995

वेल्लोर से आप कोडैकानल की सैर का प्लान बना सकते हैं। तमिलनाडु के दिंडीगुल जिले स्थित कोडैकालन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे तमिल भाषा में जंगल का तोहफा कहा जाता है। इसे हिल स्टेशन की राजकुमारी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस पहाड़ी स्थल का भी अपना अलग इतिहास और विशेषताएं हैं। माना जाता है कि पहाड़ी स्थल को 1845 में स्थापित किया गया था। यह स्थल शहरी निवासियों को साथ-साथ की जनजातियों का भी निवास स्थान है। यह एक आकर्षक स्थल है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। आप यहां के दर्शनीय स्थलों में कोडैकानल झील, ब्रयंत उद्यान, पूमबराई गांव, कोडैकानल सोलर ऑब्जर्वेटरी आदि को देख सकते हैं।

तिरुपति

तिरुपति

PC-Nikhilb239

अपनी यात्रा को धार्मिकता से जोड़ने के लिए आप चित्तूर (आंध्र प्रदेश) स्थित तिरुपति की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक तीर्थ स्थल है जो तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है। तिरुपति सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है, और इसे आंध्र प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह भारत के सबसे व्यस्त और अमीर मंदिरों में गिना जाता है, जहां साल भर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। तिरुपति में आप और भी कई पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें गोविंदराजास्वामी मंदिर, तिरुमाला हिल्स, कपिला तीर्थम, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र आदि शामिल हैं।

यरकौड

यरकौड

PC-Riju K

वेल्लोर से आप तमिलनाडु के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक यरकौड की सैर का प्लान बना सकते हैं। शेवरॉय पहाड़ियों पर स्थित यरकौड राज्य का एक हिल स्टेशन है, जहां सालभर पर्यटकों को आवागमन लगा रहता है। इसकी खूबसूरती को देखते हुए इसे 'दक्षिण का गहना' कहा जाता है। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, जहां आप सुकून भरा अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यहां के प्राकृतिक आकर्षण सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करते हैं। यहां की यरकौड झील इस हिल स्टेशन को खास बनाने का काम करती है। यहां का हरा-भरा माहौल सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और उत्साहित करने का काम करता है।

कुंभकोणम

कुंभकोणम

PC- Ravichandar84

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप तमिलनाडु स्थित कुंभकोणम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो कला-दर्शन के क्षेत्र में काफी ज्यादा महत्व रखता है। कुंभकोणम मुख्यत: अपने मंदिरों और मठों के लिए जाना जाता है। यह धार्मिक शहर तंजावुर से 40 और चेन्नई से 273 कि.मी की दूरी पर स्थित है। जानकारी के अनुसार इस शहर में छोटे-बड़े 188 मंदिर मौजूद हैं। अपनी यात्रा को धार्मिकता व आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए आप इस खास शहर का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+