Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर काकीनाडा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

वीकेंड पर काकीनाडा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

अराकू घाटी , कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य , यानम , अनंतगिरी आदि काकीनाडा के निकटवर्ती वीकेंड गेटवे हैं।

हैदराबाद से 459 किमी और विजाग से 168 किमी की दूरी पर स्थित काकीनाडा आंध्र प्रदेश का एक योजनाबद्ध शहर है। यह पर्यनट के लिहाज से काफी खास माना जाता है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। बंगाल की खाड़ी के नजदीक स्थित होने के कारण काकीनाडा एक पोर्ट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को ककनंदिवाद के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

माना जाता है कि यह शहर काफी समय तक यूरोपियन लोगों का निवास स्थान बना रहा और इसी दौरान यह सही मायने में विकसित भी हुआ। घूमने-फिरने योग्य यहां कई शानदार स्थल मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी यात्रा के दौरान देख सकते हैं। काकीनाडा के आसपास भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनके बारे में आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं।

अराकू घाटी

अराकू घाटी

PC- Jagannathsrs

काकीनाडा से आप आंध्र प्रदेश की खूबसूरत अराकू घाटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत वैली राज्य के विजाग से 115 कि.मी की दूरी पर स्थित है, जहां दूर-दूर से पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का माहौल काफी शांत है, और पूरी तरह से हरियाली से घिरा हुआ है। यहां मौजूद घने जंगल, झरने, पहाड़ी घाटियां और वन्य जीव इस पहाड़ी स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप अराकू घाटी का चयन कर सकते हैं। समुद्र तल से इस स्थल की दूरी 1300 मीटर है। प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ आप यहां कई तरह की रोमांचक गतिविधियां का रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। आप यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं।

कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य

कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य

PC-Srikanth Mannepuri

आप काकीनाडा मुख्य शहर से नजदीक स्थित कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का प्लान बना सकते हैं। मैंग्रोव के घने जंगलों से घिरा यह अभयारण्य वनस्पति, जंगली जानवरों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। यहां 120 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। आप यहां कई लुप्त प्राय जीवों को भी देख सकते हैं। इस अभयारण्य का एक बड़ा भाग बैकवाटर है। कुछ नया अनुभव करने के लिए यह स्थल एक शानदार विकल्प है। जंगली जीवो में आप यहां फिशिंग कैट, गोल्डन जैकल, ऑलिव रिडले टर्टल, खारे पानी का मगरमच्छ आदी देख सकते हैं।

यानम

यानम

PC- Imahesh3847

रोमांच को जारी रखने के लिए आप काकीनाडा से नानम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक छोटा मगर खूबसूरत नगर है, जो राज्य के यानम जिले के अंतर्गत आता है। यह शहर उस खास जगह पर स्थित है जहां गोदावरी अपनी सहायक नदी कोरिंगा से मिलती है। यानम से गोदावरी नदी को देखना काफी सुखद एहसास कराता है। एक सुकून भरी यात्रा के लिए यानम एक आदर्श स्थल है। आप यहां कई शानदार पर्यनट स्थलों को देख सकते हैं। आप यहां की राजीव गांधी समुद्री तट की सैर का आनंद जरूर लें, यह एक खूबसूरत तट है, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करता है। आप यहां के वेंकन्ना बाबू रथम मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

जगदलपुर

जगदलपुर

PC-Devesh Pandey

अगर आप काकीनाड से लॉंग वीकेंड का प्लान बनाना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ के जगदलपुर आ सकते हैं। लगभग 400 कि.मी दूर यह राज्य के बस्तर जिले में स्थित है। पर्यटन के लिहाज से यह स्थल काफी खास माना जाता है, जहां आप कई शानदार स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां कैलाश गुफा, कांगेर घाटी नेशनल पार्क, तीर्थगढ़ जलप्रपात, भैंसा धारा, कांगेर धारा, दलपत सागर झील, बस्तर पैलेस, दंतेश्वरी देवी मंदिर आदि पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं।

अनंतगिरी

अनंतगिरी

PC-Praveen120

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप काकीनाडा से अनंतगिरी हिल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। तेलंगाना राज्य में स्थित यह एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जहां सैलानी आरामदायक समय बिताने के लिए आते हैं। घने जंगलों के मध्य स्थित अनंतगिरी अपने मनमोहक वातावरण और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। इन पहाड़ियों से निकरता जल आसपास की झीलों तक पहुंचता है। आप यहां अनंतगिरी मदिर के दर्शन भी कर सकते है। इसके अलावा यहां की प्राचीन गुफाएं भी देख सकते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अनंतगिरी एक आदर्श स्थल है, जहां का प्लान वीकेंड पर बनाया जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+