Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

By Khushnuma

अक्सर युवा उन स्थलों को चुनते हैं जहां वह अपने दोस्तों के साथ रोमांचक यादें समेट सकें, जो पूरी ज़िन्दगी मुस्कुराती हुई याद बनी रहे। अगर आप भी कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ दिल खोल के एन्जॉय कर सकें, तो हम आपको बताते हैं ऐसी जगह के बारे में जहाँ न सिर्फ आप प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाएंगे बल्कि साहसिक कार्यों को भी बढ़-चढ़ के करेंगे।

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

बेहद आकर्षक है महाराष्ट्र के यह एडवेंचर प्लेसेस
Photo Courtesy: Anonymousbananas

जी हाँ दोस्तों मैं बात कर रही हूँ महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस की। जो अपने आपमें बेहद ख़ास हैं। महाराष्ट्र भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह अपने ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जहाँ दूर दूर से सैलानी इसकी सौंदर्य में सराबोर होने को आते हैं। तो आप भी सैर करें अपने अज़ीज़ों के साथ इस आकर्षक स्थल की।

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

महाराष्ट्र का कर्जत साहसिक केंद्र के रूप में जाना जाता है
Photo Courtesy: Flickr upload bot

कर्जत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के शहर में एक मनोहर पहाड़ी भू भाग है कर्जत। कोंकण क्षेत्र में उल्हास नदी के किनारे स्थित प्राकृतिक संपदा, चट्टानी भाग और बहुत सारे झरनों से घिरा हुआ है। जो अपनी सुंदरता के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह महानगरी मुंबई से तक़रीबन 55 किलोमीटर की दूरी पर है। इस इलाके की खोज मुख्यता ट्रेकिंग के लिए की गई थी जो अब आकर्षक स्थल के रूप में जाना जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं जो काफी साहसिक है।

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

प्राकृतिक स्वर्ग है महाराष्ट्र का मालशेज़
Photo Courtesy: Magnus Manske

मालशेज़ घाट

समुद्रतट से 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मालशेज़ घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों पर प्रसिद्ध घाट है। अनगिनत झीलों, चट्टानी पर्वतों, घने जंगलों से गिरा यह पहाड़ी स्थल अपनी सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहाँ के उड़ते बादल बेहद लुभावना दृश्य प्रस्तुत करते हैं। चमचमाती नदियां इसकी खूबसूरती में चार चाँद बिखेर देती हैं।

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

कर्जत की आकर्षक गुफा
Photo Courtesy: Rudolphfurtado

दूरशेत

अंबा नदी के किनारे स्थित बेहद शांत वातावरण वाला गांव दो पवित्र अष्टविनायक मंदिरों पाली और महड के बीच बसा हुआ है। यह प्रदुषण रहित वातावरण और हरे भरे घने जंगलों और विरासती मंदिरों से आपको सराबोर कर देगा। यहाँ आप वन्यजीव सफारी का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही यहाँ ट्रेकिंग का भी लुफ्त ले सकते हैं। अगर आप यहाँ आएं तो पाली का गणपति मंदिर और महड का गणपति मंदिर अवश्य देखें यह बेहद अद्भुत हैं।
पढ़ें: दूरशेत एक हरा भरा गांव

महाराष्ट्र के एडवेंचर प्लेसेस

महाराष्ट्र की हरी भरी घाटी कर्जत
Photo Courtesy: Shivashree

खोडाला

खोडाला बेहद आकर्षक छोटा सा गांव है जो महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले में पड़ता है। अपने शांत वातावरण के लिए खोडाला हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता रहा है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर पर्यटक यहाँ के मनमोहक वातावरण में अपना समय व्यतीत करते हैं। यहाँ आप वैतरना झील, इगतपुरी-कसार घाट और त्रिंगलवाड़ी किले आदि को देख सकते हैं जो यहाँ के मुख्य आकर्षण में से हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए खोडाला एक आदर्श स्थल है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+