Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पांच कारण जो आपको बेकल आने के लिए करेंगे मजबूर

पांच कारण जो आपको बेकल आने के लिए करेंगे मजबूर

बेकल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in bekal kerala

समुद्री आबोहवा, ऐतिहासिक परिदृश्य, शांति और बेकवाटर केरल स्थित बेकल को भली भांति परिभाषित करते हैं। राज्य के कासरगोड जिले में स्थित यह नगर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो सैलानियों को एक आरामदायक अवकाश बिताने का मौका प्रदान करता है। यह नगर प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

मालाबार तट पर स्थित है यह नगर केरल के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है, जहां देश-विदेश के सैलानी आना पसंद करते हैं। लुभावने समुद्री तट, ऐतिहासिक किले, खूबसूरत पार्क और मंदिर इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह बेकल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

बेकल का किला

बेकल का किला

PC-Vinayaraj

बेकल भ्रमण की शुरुआत आप यहां के बेकल किले से कर सकते हैं। लगभग 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह किला 300 साल पुराना बताया जाता है। यह नगर के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। यह एक विशाल संरचना है जहां आपका बड़े जलाशय से लेकर खूबसूरत पथ भी नजर आएंगे। इतिहास प्रेमियों के लिए यह किला काफी ज्यादा मायने रखता है। समुद्री परिदृश्य के साथ यह और भी अद्भुत नजर आता है। अगर आप बेकल आएं तो यहां आना न भूलें। यह किला सुबह के आठ बजे से लेकर शाम के साढ़े पांच बजे तक खुला रहता है।

चन्द्रागिरी फोर्ट

चन्द्रागिरी फोर्ट

PC-M agnihotri

बेकल फोर्ट के अलावा आप कासरगोड के चन्द्रागिरी फोर्ट की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह किला भी बेकल भ्रमण पर निकले सैलानियों का पसंदीदा स्थल है। जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी के आसपास किया गया था। चन्द्रागिरी नदी के किनारे स्थित यह किला प्रकृति के शानदार दृश्य पेश करने का काम करता है।

यहां से सूर्योदय और सूर्योस्त के नजारे काफी खास होते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आप अपना शौक यहां पूरा कर सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां जरूए आएं।

अनंतपुर झील मंदिर

अनंतपुर झील मंदिर

PC- Kateelkshetra

आप बेकल के नजदीकी स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। अनंतपुर झील मंदिर केरल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में गिना जाता है, जहां आप बेकल से 23 कि.मी का सफर तय कर दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर चार कोनों वाली झील से घिरा हुआ है। जानकारी के अनसुार यह मंदिर नवीं शताब्दी से संबंध रखता है।

इस मंदिर का मुख्य आकर्षण बबिया नामक एक मगरमच्छ है, माना जाता है कि यह जीव कई सालों से इस स्थल की सुरक्षा कर रहा है। ज्यादातर पर्यटक 'बबिया' के आक्रषण के कारण ही यहां आते हैं।

मलिक दीनार मस्जिद

मलिक दीनार मस्जिद

PC- Prof tpms

बेकल के नजदीकी आकर्षणों में आप मलिक दीनार मस्जिद को देख सकते हैं। यह बेकल के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। यह एक अद्भुत मस्जिद है जिसका निर्माण केरल शैली में किया गया है। आत्मिक व मानसिक शांत से भरपूर यह एक खास स्थल है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों का यहां जरूर आना चााहिए। यह मस्जिद अपनी वास्तुकला के लिए ज्यादा लोकप्रिय है। माना जाता है इस मस्जिद को मलिक दीनार से स्थापित किया था।

बेकल बीच

बेकल बीच

PC- Manu gangadhar

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप बेकल बीच की आरामदायक सैर का आनंद ले सकते हैं। लगभग 36 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह बीच साल भर सैलानियों को आकर्षित करता है। अगर आप किसी शांत स्थल की खोज में हैं आपको यहां जरूर आना चाहिए। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ भी आस सकते हैं।

यहां सुबह और शाम का नजारा काफी शानदार होता है, इस दौरान आपको सैलानी चहलकदमी करते और प्राकृतिक नजारों का लुफ्त उठाते मिल जाएंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+