Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पश्चिम बंगाल : पांच बातें जो आपको दुर्गापुर आने के लिए करेंगी मजबूर

पश्चिम बंगाल : पांच बातें जो आपको दुर्गापुर आने के लिए करेंगी मजबूर

दुर्गापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । tourist places to visit in durgapur west bengal

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के अंतर्गत दुर्गापुर एक सुनियोजित और बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो देशभर में मुख्यत: अपने इस्पात उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों में खासकर 'एनआईटी' के लिए जाना जाता है। इस शहर के इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि शहरी बसावट से पहले यहां का अधिकांश क्षेत्र घने जंगलों का घर हुआ करता था।जिसके बाद शहरीकरण की प्रक्रिया अपनी गति पकड़ती गई और फलस्वरुप यहां भवन निर्माण का सिलसिला शुरु हुआ।

वर्तमान में दुर्गापुर की गिनती देश के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में होती है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यहां मौजूद बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग मॉल आदि हैं। तरक्की की राह में बढ़ रहा यह शहर पर्यटन के लिहाज से भी काफी खास माना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए अपने विभिन्न आकर्षणों के साथ यह शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

सिटी सेंटर : हार्ट ऑफ दुर्गापुर

सिटी सेंटर : हार्ट ऑफ दुर्गापुर

शहर के मध्य स्थित सिटी सेंटर 'हार्ट ऑफ दुर्गापुर' कहा जाता है। यह पूरा इलाका शहर के मुख्य पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है। यह शहर का वो आरामदायक कोना है जहां देर रात तक जगमगाहट बनी रहती है। दरअसल सिटी सेंटर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां, होटल्स, फूड स्ट्रीट, पार्क, बार, ब्रेंडेड शोरूमों आदि को मिलाकर बना एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

यहां आप किफायती दरों पर शाॉपिग और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ साल पहले बना यहां का जंक्शन मॉल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।

मूवी देखने के लिए भी शहर भर के लोग 'सिटी सेंटर' की तरफ ही रुख करते हैं। एक हसीन शाम के लिए यह एक आदर्श स्थल है। सिटी सेंटर में एक बड़ा बस अड्डा भी मौजूद है, जहां से आप कोलकाता के साथ-साथ कई बड़े शहरों के लिए बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

खूबसूरत उद्यानों का शहर

खूबसूरत उद्यानों का शहर

दुर्गापुर अपने खूबसूरत उद्यानों के लिए भी काफी जाना जाता है, यहां मौजूद दो पार्क ( कुमारमंगलम और ट्रोइका पार्क) काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। कुमारमंगलम (मोहन कुमार मंगलम पार्क) शहर का वो खूबसूरत कोना है जहां पर्यटक सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। यह पार्क सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है। यह शहर का काफी पुराना उद्यान है, जहां आप अपने परिवार या पार्टनर के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। कई एकड़ में फैले इस पार्क में एक छोटी कृत्रिम झील भी मौजूद है, जहां आप बोटिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। सिटी सेंटर से यहां तक का सफर आप मात्र 30 मिनट में तय कर सकते हैं।

कुमारमंगलम के अलावा आप सिटी सेंटर बस अड्डे से बिलकुल नजदीक ट्रोइका पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं। हाल ही में वाटर एडवेचंर की सुविधाएं इस पार्क के साथ जोड़ी गई हैं, यहां आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी का रोमांच भरा आनंद ले सकते हैं। यहं 'रेन डांस' का भी मजा लिया जा सकता है। खासकर कपल्स के लिए यह एक शांत जगह भी है। इसके अलावा आप यहां बोटिंग और रोप वे का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं।

Durgapur Garden Photo Courtesy: Wikimedia Commons

शॉपिंग के लिए खास मार्केट्स

शॉपिंग के लिए खास मार्केट्स

भले इस शहर में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स बन गए हों, पर पारिवारिक खरीदारी के लिए आज भी लोग यहां के दो बड़े बाजारोंबेनाचिटी और चंडीदास जाना पसंद करते हैं। शादी के लिए शॉपिंग करनी हो या त्योहार के लिए, इन दो बाजारों में आपको हर चीज, वो भी काफी किफायती दरो पर मिल जाएगी। चंडीदास मार्केट की तुलना में बेनाचिटी काफी बड़ा बाजार है, जहां आपको दैनिक इस्तेमाल की चीजों से लेकर ब्रैंडेड प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे।

इसके अलावा आप इन बाजारों में लजीज व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं। अगर आप यहां खरीदारी के लिए आएं, तो यहां बंगाली रोसोगुल्ला और मिस्टी दोहीका जरुर स्वाद चखें।

दुर्गापुर बैराज

दुर्गापुर बैराज

अगर आप दुर्गापुर आकर प्राकृतिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं, तो आपके लिए दुर्गापुर बैराज एक आदर्श स्थल रहेगा। सिटी सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह बैराज शहर के सबसे चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। दोमादर नदी पर बना यह डैम प्रोजेक्ट अपनी खास भौगोलिक स्थित के लिए प्रसिद्ध है। अकसर पर्यटक यहां वीकेंड पर मौज-मस्ती के करने के लिए जाते हैं। खासकर मॉनसून के दौरान यहां के दृश्य देखने लायक होते हैं।

इस दौरान यहां जलस्तर बढ़ जाता है। ध्यान रहे बारिश के मौसम में आप यहां नहाने के लिए न उतरें। आप यहां के रेतीले किनारों में बैठकर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। दुर्गापुर बैराज यहां का एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉर्ट भी है।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप दुर्गापुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। बेनाचिटी बाजार में स्थित काली बाड़ी, शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है, मां काली को समर्पित इस मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आप यहां बंगाली धार्मिक रीति-रिवाजों और गतिविधियों को करीब से देख सकते हैं। पूजा की आवश्यक सामग्री आपको मंदिर प्रवेश द्वार के पास ही मिल जाएगी। बेनाचिटी बाजार में ही एक गुरूद्वारा भी मौजूद है, शहर भर के सिख समुदाय के लोग यहां प्रार्थना के लिए आते हैं।

बाजार से कुछ ही दूरी पर नईम नगर में 'नूरी जामा मस्जिद' भी मौजूद है। इसके अलावा आप दुर्गापुर के बिधाननगर में प्रसिद्ध राम मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। मंदिर की वास्तुकला बहुत हद तक श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। यह मंदिर बिधाननगर राम मंदिर के नाम से जाना जाता है।

कैसे आएं दुर्गापुर

कैसे आएं दुर्गापुर

दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध शहर है, जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा कोलकाता शहर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट है। हालांकि दुर्गापुर के पास अंडाल में एक घरेलू एयरपोर्ट (काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट) भी बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अच्छा होगा आप अपना हवाई सफर कोलकाता एयरपोर्ट से ही करें, वहां से आपको नियमित फ्लाइट्स मिल जाएंगी।

रेल मार्ग के लिए आप दुर्गापुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, राष्ट्रीय राज्यमार्ग के द्वारा यह शहर भारत के अन्य राज्यों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+