Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ओडिशा : नबरंगपुर के पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

ओडिशा : नबरंगपुर के पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

नबरंगपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in nabarangpur odisha

अगर आप किसी ऐसे स्थल की तलाश में हैं, जहां ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लिया जा सके, तो आपको ओडिशा के नबरंगपुर जरूर आना चाहिए। नबरंगपुर ओडिशा का एक प्रसिद्ध जिला है, जिसका अधिकांश भाग जंगलों से घिरा है। यहां ज्यादातर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्हीं वन संपदाओं पर आश्रित है। यह जिला समुद्र तल से 572 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और पर्यटन के लिहाज से काफी ज्यादा महत्व रखता है।

यह एक खास स्थल इसलिए भी है, कि जहां ओडिशा के बाकी क्षेत्रों में मॉनसून बंगाल की खाड़ी के माध्यम से प्रवेश करता है, वहीं इस जिले में मॉनसून का आगमन अरब सागर से होता है। यहां के पठारी क्षेत्र का मौसम सालभर अनुकूल बना रहता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से नबरंगपुर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

शहीद स्मृति स्तंभ

शहीद स्मृति स्तंभ

नबरंगपुर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के ऐतिहासिक स्थल से कर सकते हैं। आप यहां की तुनी नदी के किनारे बने शहीद स्मृति स्तंभ को देख सकते हैं, जो भारत के उन 19 वीर स्वतंत्रता सैलानियों का याद में बनाया गया था, जिन्होंने 24 अगस्त 1942 को ब्रिटिश सैनिकों के खिलाफ लड़ते-लड़ते मौत को गले लगा लिया था। यह वो समय था जब असहयोग आंदलोन अपने पूरे प्रवाह में था।

मधब प्रधानी उन उन्नीस स्वतंत्रता सेनानियों के नेता थे। देश के लिए उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानों को याद रखने के लिए इस शहीद स्मृति स्तंभ का निर्माण किया गया था।

पापदाहांडी

पापदाहांडी

आप मुख्य शहर नवरंगपुर से 30 कि.मी की दूरी पर स्थित पापदाहांडी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक छोटा नगर है, जो राष्ट्रीय राज्यमार्ग 201 पर स्थित है। यह नगर मुख्य रूप में अपने प्राचीन शिव मंदिर और चंपा उद्यान के लिए जाना जाता है। यहां के शहीद स्मृत स्तंभ थोड़ी दूरी पर ही स्थित है। यहां के शिव मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। खास अवसरों पर यहां धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

चंदनधारा जलप्रपात

चंदनधारा जलप्रपात

आप नबरंगपुर के प्राकृतिक स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। झोरीगाम ब्लॉक के अंतर्गत चंदनधारा जलप्रपात यहां का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। मुख्य शहर से यह झरना 41 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यहां का प्राकृतिक शिवलिंग भी मौजूद है, इसलिए यह जगह धार्मिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। वीकेंड पर अकसर यहां पर्यटकों पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। आप यहां अपने दोस्तों यहां परिवार के साथ आ सकते हैं। नबरंगपुर से आपको यहां तक के लिए सुलभ परिवहन साधन मिल जाएंगे।

हिरली डांगर

हिरली डांगर

PC-Karsolene

इन सब स्थलों के अलावा आप यहां के हिरली डांगर स्थल की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है, जहां भगवान तिरुपति की प्राचीन मूर्ति स्थापित है, और उनकी पूजा की जाती है। यह स्थल कुसुमहर रिजर्व के निकट स्थित है। जिले का यह एक खूबसूरत कोना है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पिकनिक मनाने के लिए यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां की पठारी पहाड़ी पर जिला प्रशासन द्वारा पार्क और मीनारे भी बनाई गई हैं। यह एक शानदार स्थल है, जहां आपको जरूर आना चाहिए।

डियर पार्क

डियर पार्क

उपरोक्त स्थल के अलावा आप यहां के डियर पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह शहर के लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। यहां पर्यटकों के लिए एक वाच टावर का निर्माण भी किया गया है, जिसके कि हिरणों को आसानी से देखा जा सके । पारिवारिक सैर के लिए यह एक खास स्थल है, जहां आप अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। खासकर बच्चों को यह पार्क बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+