Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुदरत के करिश्मे की खूबसूरत मिसाल है 'फूलों की घाटी'

कुदरत के करिश्मे की खूबसूरत मिसाल है 'फूलों की घाटी'

By Khushnuma

फूलों का मौसम किसे नहीं पसंद होता। नाज़ुक नाज़ुक से रंग-बिरंगे चारों और खुशबु फैलाते फूल हर किसी का मन मोह लेते हैं। अगर आप भी फूल प्रेमियों में शामिल हैं तो इस वेकेशन उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान 'फूलों की घाटी' की सैर कीजिये। यहाँ आपको फूलों की लगभग 500 से भी अधिक प्रजातियां मिलेंगी जो किसी भी प्रकृति प्रेमी को अपनी और खींचने के लिए काफी हैं।
फूलों के साथ साथ यहाँ आपको सिखों का धार्मिक स्थल 'हेमकुंड साहिब' के दर्शन करने का सौभाग भी प्राप्त होगा।
अगर हेमकुंड को सिर्फ धार्मिक स्थल कहा जाए तो यह भी गलत होगा क्यूंकि यह स्थल आस्थाओं से सराबोर होने के साथ साथ प्रकृति की दिलकश नज़ारों से भरी गोद में बसा हुआ है। सोचिये वो पल कितना हसीन होगा जब आपके चारों और रंग-बिरंगे फूल मुस्कुराते हुए आपकी आँखों को ठंडक पहुंचा रहे होंगे और बर्फ की एक परत आपके मन को यहीं ठहर जाने को मजबूर कर देगी। तो चलिए सैर करते हैं फूलों की घाटी की।
मुफ्त कूपन्स: थॉमस कुक की ओर से हॉलीडे बुकिंग पर 3000 रु की छूट

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी

फूल खुशबू और हसीन वादियां
Image Courtesy:Flickr upload bot

हेम कुंड साहिब

हेम कुंड साहिब

हेम कुंड साहिब सिखों का धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि प्रकृति की गोद में स्थित एक सुरम्य पर्यटन स्थल भी है
Image Courtesy:Satbir 4

घाटी के बीच में खूबसूरत झरना

घाटी के बीच में खूबसूरत झरना

घाटी की सुंदरता पूरे निखार पर रहती है जिसमे यह झरना चार चाँद लगा देता है
Image Courtesy:Guptaele

फूलों की घाटी और रॉक

फूलों की घाटी और रॉक

घाटी में हर तरह के दृश्य इसको और खूबसूरत बनाते हैं
image Courtesy:Guptaele

फूलों की घाटी और स्मृति

फूलों की घाटी और स्मृति

यहाँ एक दिव्य क़िस्म की शांति है
Image Courtesy:Guptaele

फूलों की घाटी का खूबसूरत दृश्य

फूलों की घाटी का खूबसूरत दृश्य

हिमालय की बर्फ़ीली वादियों में क़ुदरत के इस बग़ीचे को देखकर यहाँ आने वाले सैलानी हैरान रह जाते हैं
Image Courtesy:Seemakushaal

फूलों की घाटी में महकते फूल

फूलों की घाटी में महकते फूल

हिमालयी नीली पॉपी, दुर्लभ ब्रह्म कमल, ऑरेंज पॉनीटेला, अस्ट्रालागस और रोज़ा जैसे तीन सौ से भी ज़्यादा फूल इन दिनों फूलों की घाटी में अपनी छटा बिखेर रहे हैं
Image Courtesy:Kdhenrik

बर्फ से ढकी घाटी

बर्फ से ढकी घाटी

हर साल बर्फ़ पिघलने के बाद यह घाटी ख़ुद ब ख़ुद बेशुमार फूलों से भर जाती है
Image Courtesy:Magnus Manske

फूल जड़ी-बूटी

फूल जड़ी-बूटी

फूलों के अलावा यहाँ सैकड़ों बहुमूल्य जड़ी-बूटियाँ और वनस्पति पाए जाते हैं
Image Courtesy:OgreBot

फूलों पर मंडराता भँवरा

फूलों पर मंडराता भँवरा

यहाँ मिलने वाले सभी फूलों का दवाइयों में इस्तेमाल होता है
Image Courtesy:Sng

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

फूलों की घाटी की कुदरत का बेहद खूबसूरत करिश्मा है जहाँ बस मन तरोताज़ा हो जाता है।
Image Courtesy:Guptaele

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+