Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने समर्द्ध ओडिशा के खूबसूरत झरनों के बारे में

जाने समर्द्ध ओडिशा के खूबसूरत झरनों के बारे में

ऊंचे पहाड़ , समृद्ध मैदान पर घने जंगल के पीछे छुपे हुए ओडिशा के खूबसूरत झरने पर्यटकों को अपनी असीम खूबसूरती से हैरत करते हैं।

By Goldi

पूर्वी भारत में स्थित ओडिशा कई खूबसूरत जगहों और बेजोड़ प्राकृतिक सुन्दरता का घर है। बेजोड़ प्राकृतिक नजारों का घर होने के बावजूद भी ओडिशा आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर है। प्राचीन वास्तुकला से निर्मित मंदिर, समुद्र और खूबसूरत झरने, जी हां झरने, ओडिशा में कई ऐसी खूबसूरत झरने है, जो ओडिशा के पर्यटन में खास भूमिका निभाते हैं।

ऊंचे पहाड़ , समृद्ध मैदान पर घने जंगल के पीछे छुपे हुए ओडिशा के खूबसूरत झरने पर्यटकों को अपनी असीम खूबसूरती से हैरत करते हैं। तो क्यों ना इन छुट्टियों घूमें जाए ओडिशा के खूबसूरत झरने, जिनकी शीतलता मन को और आत्मा को शांति पहुंचती है।

बरेहीपानी झरना

बरेहीपानी झरना

ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित, 1,309 फूट की उचाई से नीचे गिरने वाला यह झरना भारत का दूसरा सबसे उंचा झरना है। यह झरना सिमलिपाल राष्ट्रीय उघान मे पड़ता है। बरेहीपानी झरना, राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा होने के नाते, हरे वनस्पति और विविध वन्य जीवन में समृद्ध है। यह दो दो हिस्सों में बँटकर गिरने वाला झरना है , यह बुधबलंग नदी के प्रवाह मार्ग पर बना है जो मेघासुनी पर्वत के उपर से होकर बहती है। राष्ट्रीय उद्यान के कारण यह झरना घने जंगलो से घिरा हुआ है।Pc:Samarth Joel Ram

बड़ा घाघरा झरना

बड़ा घाघरा झरना

केंडुझार जिले में स्थित बड़ा घाघरा झरना झरना ओडिशा के सबसे सुंदर झरने में से एक है। 200 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला बड़ा घाघरा झरने पर एक बांध का निर्माण करवाया गया है, इस बांध को राज्‍य सरकार ने बनवाया है। यह स्थानीय लोगों के बीच एक पिकनिक स्थल के रूप में लोकप्रिय है, जहां अक्सर प्रकृति प्रेमी रंग बिरंगे पक्षियों को निहारने पहुंचते हैं।Pc:Bishupriyaparam

संगघाघरा झरना

संगघाघरा झरना

संगघाघरा, क्योंझर के जिला मुख्‍यालय से 5 किमी. दूरी पर स्थित एक बारहमासी झरना है। यह पर्यटकों और स्‍थानीय जनता के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्‍थल है। यह झरना छोटा है लेकिन बेहद खूबसूरत है। यह झरना, एक सुरम्‍य पृष्‍ठभूमि में निहित है। यह झरना जिस घाटी में मौजूद है उसका आकार वी शेप का है। इसीलिए, दूर - दूर से पर्यटक इस झरने की सैर करने आते है। सर्दियों के दौरान अधिक पर्यटक यहां आकर्षित होते है। यह झरना, राष्‍अ्रीय राजमार्ग 6 के बेहद नजदीक है और इसे ट्रैकिंग और कैम्पिंग के लिए हॉट स्‍पॉट माना जाता है।Pc:Bishupriyaparam

जोरंदा फ़ॉल्स

जोरंदा फ़ॉल्स

ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में 'सिमलिपाल नेशनल पार्क' में स्थित जोरंदा फ़ॉल्स भारत का 19वां सबसे बड़ा झरना है। इसकी कुल ऊंचाई 150 मीटर (490 फ़ीट) है। बरेहीपानी झरना घूमने आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत झरने को भी देखने और घूमने आते हैं। वीकेंड में यहां अक्सर पक्षी प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीनों को अपनी कला का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है।

दुदुमा झरना

दुदुमा झरना

खंडाधार वॉटरफॉल

खंडाधार वॉटरफॉल

खंडाधार वाटरफॉल राउरकेला से 104 किमी दूर है। 244 मीटर ऊंचा यह खूबसूरत जलप्रपात सुंदरगढ़ के जंगल में पड़ता है और यह ओडिशा का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यहां पानी को नीचे गिरते हुए देखना एक रोमांचक अनुभव साबित होता है। साथ ही आसपास का क्षेत्र हरा-भरा होने के कारण पर्यटकों को यह जगह और ज्यादा लुभाती है। इसके अलावा यह एक चर्चित पिकनिक स्पॉट भी है। साथ ही आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। हरे-भरे वातावरण के बीच पानी की आवाज आपको इस स्थान पर बांधे रखेगी।Pc:Sidharthkochar

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+