Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में घूमने के लिहाज से सबसे बेहतर जगहों में से एक है राजस्थान, यहां नहीं घूमे तो कहां घूमे

मानसून में घूमने के लिहाज से सबसे बेहतर जगहों में से एक है राजस्थान, यहां नहीं घूमे तो कहां घूमे

राजस्थान की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता? लेकिन क्या आप जानते है राजस्थान घुमने का सबसे अच्छा समय मानसून का होता है क्योंकि इस समय यहां की खूबसूरती और भी निखर जाती है। मानसून के आगमन की खुशी वहां के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। मानसून आने पर राजस्थान की शुष्क और बंजर भूमि पर हरियाली नजर आने लगती है। साथ ही बारिश के कारण वहां का वातावरण बाहद सुहावना हो जाता है। इस मौसम में सैरसपाटे के लिए राजस्थान से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। राजस्थान की खूबसूरत वादियां, पुरानी हवेलियां, खूबसूरत पैलेस और किले आपकी यात्रा में चार-चांद लगाते हैं। अगर आप मानसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो राजस्थान की ओर रवाना हो जाएं।

वैसे तो राजस्थान में झीलों का शहर उदयपुर, नीला शहर जोधपुर, माउंट आबू जैसी कई आकर्षित जगह हैं, लेकिन सबसे सुंदर है यहां की राजधानी जयपुर, जो गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर है। यूं तो जयपुर पूरे साल पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन मानसून सीजन में यहां घुमने की बात ही कुछ और है। मानसून के दौरान जब बारिश की बूदें गिर रही हो तो जयपुर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। यहां बारिश में खाने और घूमने का अलग ही मजा होता है। ऐसे में अगर आप भी बारिश के दौरान कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जयपुर जाएं और इन खूबसूरत जगहों की सैर करें।

hawa mahal jaipur

जल महल

यहां घूमने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सबसे बेस्ट होता है। वहीं बारिश के दौरान जल महल में मौजूद झील के पास बैठने का अपना ही मजा है।

नाहरगढ़ किला

बारिश में अरावली की पहाड़ियों के किनारे बना नहारगढ़ किला आपको जरूर जाना चाहिए. इस किले के सामने बेहद खूबसूरत झील है जिसका नजारा मॉनसून में देखते ही बनता है। साथ ही इस किले के अंदर लोकप्रिय शीशमहल और वैक्स म्यूजियम भी है।

हवा महल

जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके में गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बना हवा महल जयपुर के सबसे फेमस लैंडमार्क में से एक है जो दुनियाभर में मशहूर है। इस महल में छोटी-छोटी खिड़कियां बनी हुई हैं जिसके कारण इसका नाम हवा महल रखा गया। इन खिड़कियों से पूरे दिन हवा अंदर आती रहती है। साथ ही इनमें से बाहर का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है।

बारिश के दौरान पूरा गुलाबी शहर धुला हुआ और हरा-भरा नजर आता है। जयपुर सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है और मानसून का दौर इसे और भी ज्यादा रोमांटिक डेस्टिनेशन बना देता है तो अगर आप मानसून का खुशहाल समय बिताना चाहते हैं तो राजस्थान के जयपर जरूर पधारें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+